NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / नागालैंड: सुरक्षाबलों की गोलीबारी में कई आम लोगों की मौत, हालात तनावपूर्ण
    देश

    नागालैंड: सुरक्षाबलों की गोलीबारी में कई आम लोगों की मौत, हालात तनावपूर्ण

    नागालैंड: सुरक्षाबलों की गोलीबारी में कई आम लोगों की मौत, हालात तनावपूर्ण
    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 05, 2021, 10:51 am 1 मिनट में पढ़ें
    नागालैंड: सुरक्षाबलों की गोलीबारी में कई आम लोगों की मौत, हालात तनावपूर्ण
    घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है

    नागालैंड के मोन जिले से सुरक्षाबलों के एक अभियान में कई आम लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। जिले के ओटिंग गांव में उग्रवाद रोधी अभियान चला रहे सुरक्षाबलों ने घर लौट रहे ग्रामीणों को घुसपैठिये समझकर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे कई ग्रामीणों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जांच की बात कही है।

    सुरक्षाबलों ने तिरू-ओटिंग रोड पर लगाई थी घात

    NDTV ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने तिरू-ओटिंग रोड पर घात लगाई गई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे आम लोगों को सुरक्षाबलों ने गलती से उग्रवादी समझ लिया और गोलियां चला दी। अन्य रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सुरक्षाबलों ने उग्रवादी संगठन NSCN (KYA) से जुड़े लोगों की तलाश में घात लगाई थी। सुरक्षाबलों के रोकने पर जब एक गाड़ी नहीं रुकी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

    इलाके में बना हुआ है तनाव

    जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीण समय पर अपने घर नहीं लौटे, तब इस घटना का पता चला। लोगों के शव देखने के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षाबलों की कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और गुस्साई भीड़ ने सुरक्षाबलों को घेर लिया। सूत्रों ने बताया कि जवानों को आत्मरक्षा में गोलीबारी करनी पड़ी, जिससे कई ग्रामीणों को चोटें आई हैं।

    मुख्यमंत्री ने की शांति बनाए रखने की अपील

    राज्य के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने ट्विटर पर लिखा, 'मोन के ओटिंग में आम नागरिकों की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदनीय है। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हैं। एक उच्च स्तरीय SIT (विशेष जांच दल) इसकी जांच करेगी और कानून के अनुसार न्याय होगा।' अपने ट्वीट में उन्होंने आगे सभी वर्गों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

    अमित शाह ने घटना पर दुख व्यक्त किया

    गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की SIT इस घटना की जांच करेगी ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जा सके।

    असम राइफल्स ने जारी किया बयान

    असम राइफल्स ने ओटिंग की घटना के बाद अपना बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उग्रवादियों की मूवमेंट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी मिलने के बाद मोन जिले के तिरू में एक विशेष ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी। लोगों की मौत होने की घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी जांच कर रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षाबलों को भी इसमें नुकसान हुआ है और एक जवान की मौत हो गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    नागालैंड
    अमित शाह
    नेफियू रियो
    असम राइफल्स

    ताज़ा खबरें

    विराट कोहली ने शुभमन गिल की तारीफ में किया पोस्ट, बताया भविष्य का सितारा शुभमन गिल
    व्हाट्सऐप ने भारत में 36 लाख अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध व्हाट्सऐप
    अखरोट को अपनी डाइट में करें शामिल, त्वचा पर देखने को मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे वजन घटाना
    कनाडा: संसद में उठा हिंदू मंदिरों पर हमले का मामला, सांसद बोले- बढ़ते हिंदूफोबिया से दुखी कनाडा

    नागालैंड

    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण विधानसभा चुनाव
    विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा में 16, नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को होगा मतदान चुनाव आयोग
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    रणजी ट्रॉफी: नागालैंड की टीम 25 रन पर ऑलआउट, 41 साल में दूसरा सबसे कम स्कोर रणजी ट्रॉफी

    अमित शाह

    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र  भारत जोड़ो यात्रा
    2024 लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा बने रहेंगे भाजपा प्रमुख, कार्यकाल का विस्तार किया गया भाजपा समाचार
    भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली में रोड शो भाजपा समाचार
    अमित शाह ने जम्मू में किया ऐलान- NIA करेगी राजौरी में हुए आतंकी हमले की जांच जम्मू-कश्मीर

    नेफियू रियो

    नागालैंड: स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद छह महीने आगे बढ़ा गया AFSPA गृह मंत्रालय
    नागालैंड: सुरक्षाबलों की फायरिंग में आम लोगों की मौत के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? नागालैंड

    असम राइफल्स

    मणिपुर: भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 29 पहुंची, 34 लोग अभी भी लापता मणिपुर
    अग्निपथ योजना: सरकार का नया ऐलान- अग्निवीरों को CAPF और असम राइफल्स में मिलेगा आरक्षण गृह मंत्रालय
    असम राइफल्स में 1,300 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    असम राइफल्स में 1,400 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन नौकरियां

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023