NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र में 25 नवंबर को हो सकता है नई सरकार का शपथग्रहण, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
    अगली खबर
    महाराष्ट्र में 25 नवंबर को हो सकता है नई सरकार का शपथग्रहण, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
    महाराष्ट्र में 25 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है

    महाराष्ट्र में 25 नवंबर को हो सकता है नई सरकार का शपथग्रहण, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

    लेखन आबिद खान
    Nov 24, 2024
    06:43 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव परिणामों में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन पर जनता ने फिर से भरोसा जताया है। इसी के साथ नई सरकार के गठन की तैयारियां भी तेज हो गई है।

    खबर है कि महाराष्ट्र में कल यानी 25 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। अभी केवल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जाएगी।

    महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। इससे पहले सरकार गठन जरूरी है।

    मुख्यमंत्री

    कौन होगा मुख्यमंत्री?

    भाजपा ने मुंबई स्थित देवेंद्र फडणवीस के आवास पर बैठक बुलाई है। इसमें मुख्यमंत्री पद को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

    वहीं, एकनाथ शिंदे ने भी बांद्रा के एक होटल में सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक बुलाई है।

    दैनिक भास्कर के मुताबिक, मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए फडणवीस, शिंदे और अजित पवार दिल्ली रवाना होंगे। वहां भाजपा आलाकमान के साथ बैठक के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

    मंत्रिमंडल

    क्या होगा मंत्रिमंडल का फार्मूला?

    महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री समेत कुल मंत्रियों की अधिकतम संख्या 43 हो सकती है।

    6 या 7 विधायक पर एक मंत्री पद दिया जा सकता है। इस फॉर्मूले के तहत भाजपा के 21, शिवसेना के 12 और NCP के 10 मंत्री हो सकते हैं।

    बताया जा रहा है कि अभी शपथ ग्रहण केवल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का होगा। मंत्रिमंडल के नामों पर सहमति बनने के बाद मंत्रियों का शपथ ग्रहण अलग से होगा।

    अजित पवार

    अजित पवार चुने गए NCP विधायक दल के नेता

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार ने नतीजों के बाद सरकारी आवास पर अपने विधायकों की बैठक बुलाई।

    पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से अजित को NCP विधायक दल का नेता चुना। वहीं, अनिल पाटिल को फिर से मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया।

    बैठक में सुनील तटकरे, छगन भुजबल, सना मलिक और नवाब मलिक समेत कई नेता मौजूद रहे।

    शरद की प्रतिक्रिया

    नतीजों पर आई शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया

    शरद पवार ने नतीजों के बाद पहले बयान में कहा, "यह निर्णय वह नहीं है, जिसकी हमें उम्मीद थी। फैसला जनता ने किया है। हम घर नहीं बैठेंगे, आगे का चुनाव और बेहतर तैयारी से लड़ेंगे। ऐसा फैसला कभी नहीं आया था। अब अगर यह आया है तो इसका अध्ययन करना होगा। इसके कारणों को ढूंढना होगा। मैं स्वीकार करता हूं कि अजित को हमसे अधिक सीटें मिली हैं, लेकिन महाराष्ट्र जानता है कि NCP का संस्थापक कौन है।"

    चुनावी नतीजे

    क्या रहे महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे?

    महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को 230 और विपक्षी MVA को केवल 46 सीटें मिली हैं।

    महायुति में भाजपा ने 132, शिंदे सेना ने 57 और NCP शरद ने 41 सीटें जीती हैं।

    MVA में कांग्रेस ने 16, शिवसेना उद्धव ने 20 और NCP शरद ने 10 सीटें जीती हैं। अन्य पार्टियों ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है।

    महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 145 सीटें जरूरी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    भाजपा समाचार
    शिवसेना समाचार
    एकनाथ शिंदे

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में योगी आदित्यनाथ के "कटेंगे तो बटेंगे" नारे पर अब अशोक चव्हाण की आपत्ति अशोक चव्हाण
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: छोटी पार्टियां कैसे बिगाड़ सकती हैं MVA और महायुति का खेल? भाजपा समाचार
    बॉम्बे हाई कोर्ट ने नाबालिग पत्नी से यौन संबंध को माना रेप, बरकार रखी सजा बॉम्बे हाई कोर्ट
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मराठा आरक्षण कितना बड़ा मुद्दा है और मराठाओं का कितनी सीटों पर असर? एकनाथ शिंदे

    भाजपा समाचार

    प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा, बताया एक चुनाव में सलाह देने की कितनी लेते हैं फीस बिहार
    झारखंड चुनाव: हिमंत बिस्वा के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचा INDIA गठबंधन, कार्रवाई की मांग की झारखंड
    झारखंड चुनाव: अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र, 'गोगो दीदी' सहित किए ये वादे झारखंड
    केरल में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के खिलाफ एम्बुलेंस का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज केरल पुलिस

    शिवसेना समाचार

    चुनावों से ठीक पहले 21 चीनी मिलों के लिए सरकारी गारंटर बनी महाराष्ट्र सरकार लोकसभा चुनाव
    कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में आए मिलिंद देवड़ा 20 साल में पहली बार नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव  महाराष्ट्र की राजनीति
    महाराष्ट्र: रायगढ़ में उद्धव ठाकरे गुट की नेता का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और नेता सुरक्षित महाराष्ट्र
    पंजाब: शिवसेना नेता की हत्या का आरोपी संदीप सिंह जेल से लड़ेगा लोकसभा चुनाव पंजाब

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र गोलीकांड: आरोपी विधायक के कबूलनामे समेत मामले में क्या-क्या हुआ है?  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण विधेयक विधानसभा से पारित, जानें अहम प्रावधान और इसका इतिहास महाराष्ट्र सरकार
    मराठा आरक्षण विधेयक पारित होने के बावजूद क्यों भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं मनोज जारांगे? मराठा विरोध प्रदर्शन
    महाराष्ट्र: NDA में सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, अमित शाह ने की अहम बैठक अमित शाह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025