NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: NDA में सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, अमित शाह ने की अहम बैठक
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: NDA में सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, अमित शाह ने की अहम बैठक
    अमित शाह ने सीट बंटवारे को लेकर महाराष्ट्र के नेताओं संग बैठक की है

    महाराष्ट्र: NDA में सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, अमित शाह ने की अहम बैठक

    लेखन आबिद खान
    Mar 06, 2024
    12:38 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में अपनी सहयोगी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा राज्य में शिवसेना (शिंदे गुट) के लिए 12 सीटें और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP अजित पवार गुट) के लिए 6 सीटें छोड़ सकती है।

    हालांकि, सीट बंटवारे में कई पेंच भी सामने आ रहे हैं।

    फॉर्मूला

    किसको कितनी सीटें मिल सकती हैं?

    NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा खुद 30 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े कर सकती है। इसके अलावा 12 सीटें शिवसेना और 6 सीटें NCP के खाते में जाएंगी।

    शाह ने कल रात करीब 10.15 बजे आधे घंटे तक महाराष्ट्र के दोनों उपमुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ चर्चा की।

    इसके बाद करीब एक घंटे तक उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बातचीत की।

    हालांकि, बैठक की चर्चाओं को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

    शिवसेना

    गठबंधन के प्रस्तावित फॉर्मूले से खुश नहीं शिवसेना 

    सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे की शिवसेना 23 सीटों की मांग कर रही है, जिन पर उसने पिछले लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे थे।

    हालांकि, शिवसेना में फूट के कारण पार्टी उन 18 सीटों के लिए भी तैयार है, जिन पर उसने पिछली बार जीत दर्ज की थी।

    दूसरी ओर, NCP 10 सीटों पर अड़ी हुई है। अविभाजित NCP ने पिछले चुनावों में 19 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और मात्र 4 पर जीत दर्ज की थी।

    सीटें

    किन सीटों पर फंसा है पेंच? 

    रिपोर्ट की मानें तो कल्याण, दक्षिण मुंबई, रत्नागिरी, शिरूर, अमरावती, संभाजीनगर नगर, हिंगोली, नासिक, रामटेक और मावल सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

    अमरावती से शिवसेना के पूर्व सांसद आनंद राव अडसुल चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन भाजपा यहां से मौजूदा सांसद नवनीत राणा को उतारने की तैयारी में है। इसे लेकर खूब बयानबाजी भी हो रही है।

    शिवसेना सांसद गजानंद कीर्तिकर ने कहा कि 12 सीटों का प्रस्ताव स्वीकार्य नहीं है।

    भाजपा

    सीटों को लेकर आमने-सामने भाजपा और शिवसेना

    NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, कल्याण से भाजपा चुनाव लड़ना चाहती है। यहां से फिलहाल मुख्यमंत्री शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे सांसद हैं।

    दक्षिण मुंबई से शिवसेना के अरविंद सावंत सांसद हैं। यहां से शिवसेना के साथ ही भाजपा से विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी चुनाव लड़ना चाहते हैं।

    मावल से शिंदे गुट के श्रीरंग बारणे सांसद हैं, लेकिन अब इस सीट पर NCP दावेदारी कर रही है। नासिक सीट पर भी तीनों पार्टियां दावेदारी कर रही है।

    INDIA

    INDIA गठबंधन में सीट बंटवारा लगभग तय

    दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन INDIA ने महाराष्ट्र में सीटों का बंटवारा लगभग कर लिया है। इसके तहत शिवसेना (उद्धव गुट) 20, कांग्रेस 18 और शरद पवार की पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    इसके अलावा वंचित बहुजन आघाडी (VBA) जैसे क्षेत्रीय दल को शिवसेना (उद्धव गुट) के हिस्से से 2 सीटें मिलेंगी और एक स्वतंत्र उम्मीदवार राजू शेट्टी को पवार के हिस्से से टिकट मिलेगी।

    मुंबई की 6 में से 4 सीटें शिवसेना (उद्धव गुट) को मिल सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमित शाह
    एकनाथ शिंदे
    भाजपा समाचार
    शिवसेना समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    अमित शाह

    'एक देश, एक चुनाव' पर 8 सदस्यीय समिति के सदस्यों का ऐलान, इन्हें मिली जगह एक देश एक चुनाव
    मणिपुर हिंसा: 175 की मौत, 1100 से ज्यादा घायल; अस्पतालों में लावारिस पड़े हैं 96 शव मणिपुर
    महिला आरक्षण विधेयक: गृह मंत्री अमित शाह बोले- भाजपा के लिए ये राजनीतिक मुद्दा नहीं महिला आरक्षण विधेयक
    2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा-विधानसभा चुनाव, विधि आयोग ने रिपोर्ट में की सिफारिश  एक देश एक चुनाव

    एकनाथ शिंदे

    #NewsBytesExplainer: शिवसेना मामले में सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या हुआ, फैसले के क्या मायने और आगे क्या? उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दी नए चुनाव का सामना करने की चुनौती  उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र: शिंदे सरकार को गैरकानूनी बताने पर शिवसेना सांसद संजय राउत पर मुकदमा संजय राउत
    महाराष्ट्र: समुद्र के ऊपर बना देश का सबसे बड़ा पुल लगभग तैयार, दिसंबर में होगा शुरू देवेंद्र फडणवीस

    भाजपा समाचार

    भाजपा के राष्ट्रीय परिषद की 2 दिवसीय बैठक आज से, लोकसभा चुनाव की बनेगी रणनीति लोकसभा चुनाव
    महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री के बेटे के काफिले पर हमला, 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज महाराष्ट्र
    कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा में हो सकते हैं शामिल, अटकलें तेज कमलनाथ
    प्रधानमंत्री मोदी बोले- 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला, हर क्षेत्र का विकास किया नरेंद्र मोदी

    शिवसेना समाचार

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ने मांगा एकनाथ शिंदे का इस्तीफा, फडणवीस का पलटवार उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद MVA नेताओं की बैठक, बनी आगे की रणनीति महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, ब्रेन ट्यूमर निकला महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: MVA में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू, 44 सीटों पर सहमति- रिपोर्ट महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025