NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र गोलीकांड: आरोपी विधायक के कबूलनामे समेत मामले में क्या-क्या हुआ है? 
    अगली खबर
    महाराष्ट्र गोलीकांड: आरोपी विधायक के कबूलनामे समेत मामले में क्या-क्या हुआ है? 
    भाजपा विधायक ने शिंदे शिवसेना गुट के नेता पर थाने में गोलियां चलाई हैं

    महाराष्ट्र गोलीकांड: आरोपी विधायक के कबूलनामे समेत मामले में क्या-क्या हुआ है? 

    लेखन नवीन
    Feb 03, 2024
    05:48 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना के एक नेता को थाने के भीतर गोली मार दी।

    इसी बीच आरोपी भाजपा विधायक ने कबूल किया है कि उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई और उसे अपने किए का कोई अफसोस नहीं है।

    उसने कहा कि शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ और उनके समर्थक थाने में उसके बेटे की पिटाई कर रहे थे।

    आइए जानते हैं कि मामले में अब तक क्या-क्या हुआ।

    मामला

    क्या है पूरा मामला?

    शिवसेना नेता गायकवाड़ और कल्याण ईस्ट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गणपत के बीच कल्याण पूर्व के एक प्लॉट के मालिकाना हक को लेकर जमीनी विवाद है।

    2 फरवरी की शाम को दोनों पक्ष उल्हासनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा विधायक गणपत ने शिवसेना नेता महेश और उनके साथियों पर गोलियां चला दीं।

    घायल शिवसेना महेश की हालत गंभीर बनी हुई है और वे वेंटिलेटर पर हैं।

    बयान

    भाजपा विधायक बोले- हां, मैंने खुद उसे गोली मारी

    NDTV की रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा विधायक ने कहा, "हां, मैंने उसे खुद गोली मारी। मुझे कोई अफसोस नहीं है। अगर मेरे बेटे को पुलिस स्टेशन के अंदर पुलिस के सामने पीटा जा रहा है तो मैं क्या करूंगा।"

    उन्होंने कहा, "मेरा बेटा थाने में शिकायत दर्ज कराने गया था, लेकिन शिवसेना नेता महेश और उसके समर्थकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसके कारण उन पर गोली चलानी पड़ी और मैंने 5 राउंड फायरिंग की।"

    ट्विटर पोस्ट

    महाराष्ट्र कांग्रेस नेता ने शेयर की घटना का CCTV वीडियो

    📍उल्हासनगर

    हा काही चित्रपटातील सीन नाही. तर भाजपनी महाराष्ट्राला दिलेला जंगलराज आहे.
    उल्हासनगर पोलिस स्टेशन (महाराष्ट्र) मधील सीसीटीव्ही फुटेज.#maharashtra #ulhasnagar #jangalraj #BJPHataoDeshBachao #MaharashtraNews #mumbai #DevendraFadanvis #eknathshinde #endoflaw pic.twitter.com/PvgXKqD3Sd

    — Prithviraj Sathe (@PrithvirajS_INC) February 3, 2024

    बयान

    मुख्यमंत्री शिंदे पर मेरा करोड़ों रुपये का बकाया- भाजपा विधायक

    भाजपा विधायक ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी गंभीर आरोप लगाए।

    उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री शिंदे पर मेरा करोड़ों रुपये बकाया है। अगर शिंदे मुख्यमंत्री रहे तो महाराष्ट्र में केवल अपराधी पैदा होंगे। उन्होंने आज मेरे जैसे अच्छे व्यक्ति को अपराधी बना दिया है।"

    उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र को अगर अच्छी तरह से चलाना है तो शिंदे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ये मेरा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विनम्र अनुरोध है।"

    शिंदे

    मुख्यमंत्री शिंदे ने अस्पताल जाकर घायल नेता का जाना हालचाल

    इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने ठाणे के जुपिटर अस्पताल में घायल शिवसेना नेता महेश का हालचाल जाना। उन्हें 3 गोलियां लगी हैं और डॉक्टरों द्वारा उनकी अभी हालात नाजुक बताई जा रही है।

    महाराष्ट्र सरकार ने इस पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) नीलेश सोनावणे के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है।

    विपक्ष

    विपक्षी नेताओं ने की मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग 

    महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टियों ने घटना को लेकर भाजपा-शिंदे गठबंधन सरकार पर हमला बोला।

    शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय गुंडों का अड्डा बन गया है और मुख्यमंत्री शिंदे को इस्तीफा देना चाहिए।

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शरद गुट के नेता ने क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है और आखिर गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस क्या कर रहे हैं? उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

    जानकारी

    पुलिस हिरासत में विधायक समेत 3 आरोपी

    महाराष्ट्र पुलिस ने मामले भाजपा विधायक गणपत समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप की धाराओं और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा विधायक समेत 3 लोगों को पुलिस हिरासत में हैं और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र पुलिस
    महाराष्ट्र सरकार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    दीपिका पादुकोण रातों-रात इन बड़ी फिल्मों से हुईं बाहर, सलमान खान की तो 4 फिल्में छोड़ी दीपिका पादुकोण
    इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पर लगाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान इलेक्ट्रिक वाहन
    राजकुमार राव ला रहे एक और कॉमेडी फिल्म, बने शूजीत सरकार की अगली फिल्म के हीरो राजकुमार राव
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: बेन डकेट ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    महाराष्ट्र

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 5 जनवरी के लिए कितने हैं नए दाम? यहां देखिये  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    महाराष्ट्र: शिंदे गुटे की शिवसेना सांसद भावना गवली के ट्रस्ट को आयकर समन, क्या हैं आरोप? शिवसेना समाचार
    जालसाजों ने घर बैठे कमाई करने का दिया झांसा, व्यक्ति से ठग लिए 4.57 लाख रुपये साइबर अपराध
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 9 जनवरी के लिए जारी हुए ताजा दाम, इतना हुआ बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    महाराष्ट्र पुलिस

    पुलिसकर्मियों पर लगे लड़कियों के कपड़े उतरवाकर उन्हें नचाने के आरोप गलत- महाराष्ट्र सरकार राजनीति
    महाराष्ट्र: चार वर्षीय मासूम से यौन शोषण के दोषी 80 वर्षीय दंपति को 10 साल जेल महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: नांदेड़ में होला-मोहल्ला रोकने पर भीड़ ने किया पुलिस पर हमला, चार पुलिसकर्मी घायल महाराष्ट्र
    विवादित बयान: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को अगले हफ्ते पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस उद्धव ठाकरे

    महाराष्ट्र सरकार

    बिलकिस बानो मामला: सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार याचिका खारिज होना झटका नहीं- पीड़िता की वकील सुप्रीम कोर्ट
    महाराष्ट्र में लोकायुक्त के दायरे में आएंगे मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल, लाया जाएगा नया कानून देवेंद्र फडणवीस
    महाराष्ट्र सरकार का आदेश, SIT करेगी सुशांत राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र विधानसभा में लोकायुक्त बिल पास, मुख्यमंत्री व मंत्री परिषद आयेंगे दायरे में महाराष्ट्र

    भाजपा समाचार

    शरद पवार ने हिटलर से की भाजपा की तुलना, बोले- केवल गौमूत्र और प्रोपेगेंडा पर ध्यान शरद पवार
    राजस्थान में मंत्रालयों का बंटवारा; मुख्यमंत्री भजनलाल ने खुद रखे 8 विभाग, जानिए किसे क्या मिला राजस्थान
    लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, राज्यसभा सांसदों समेत वरिष्ठ मंत्री लड़ेंगे चुनाव  लोकसभा चुनाव
    लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी चंपारण से कर सकते हैं भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत लोकसभा चुनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025