NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उपचुनाव परिणाम: उत्तर प्रदेश में भाजपा, बंगाल में TMC का दबदबा; जानें सभी सीटों का हाल
    अगली खबर
    उपचुनाव परिणाम: उत्तर प्रदेश में भाजपा, बंगाल में TMC का दबदबा; जानें सभी सीटों का हाल
    विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं

    उपचुनाव परिणाम: उत्तर प्रदेश में भाजपा, बंगाल में TMC का दबदबा; जानें सभी सीटों का हाल

    लेखन आबिद खान
    Nov 23, 2024
    05:38 pm

    क्या है खबर?

    झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के साथ ही आज 15 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी जारी किए गए।

    उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर सबकी नजरें थीं। यहां अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (SP) और भाजपा में कड़ा मुकाबला था, जिसमें भाजपा ने बाजी मार ली है।

    वहीं, वायनाड लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर प्रियंका गांधी पहली बार संसद पहुंच गई हैं।

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश की 9 में 7 सीटें भाजपा गठबंधन ने जीतीं

    उत्तर प्रदेश की सीसामऊ, फूलपुर, करहल, कुंदरकी, कटेहरी, मझवां, मीरापुर, गाजियाबाद और खैर सीट पर उपचुनाव हुए थे।

    करहल से तेज प्रताप यादव ने जीत दर्ज की है। सीसामऊ में SP की नसीम सोलंकी ने भाजपा उम्मीदवार सुरेश अवस्थी को हराया है।

    मीरापुर पर RLD प्रत्याशी मिथलेश पाल जीत गए हैं।

    गाजियाबाद सदर और खैर सीट भी भाजपा के खाते में गई है।

    31 साल बाद भाजपा ने मुस्लिम बहुल कुंदरकी में जीत दर्ज की है।

    लोकसभा उपचुनाव2,

    प्रियंका गांधी ने रिकॉर्ड वोटों से जीता पहला चुनाव

    वायनाड सीट से प्रियंका गांधी ने 4 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। उनके भाई राहुल गांधी के यहां से इस्तीफा देने के चलते उपचुनाव हुए थे।

    प्रियंका के खिलाफ भाजपा ने नव्या हरिदास को उतारा था। वे भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं।

    वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट से दिवंगत सांसद वसंतराव के बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र चव्हाण को भाजपा के संतुक हंबार्डे ने हरा दिया है।

    राजस्थान

    राजस्थान की 7 सीटों पर कौन जीता?

    राजस्थान की खींवसर, रामगढ़, चौरासी, सलूंबर, झुंझुनू,देवली-उनियारा और दौसा सीट पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था।

    दौसा सीट से कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा हार गए हैं। झुंझुनूं से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू और चौरासी से भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के अनिल कुमार कटारा जीत गए हैं।

    देवली-उनियारा से कांग्रेस के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा हार गए हैं। वे मतदान के दौरान SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मारने के बाद चर्चा में आए थे।

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल में TMC का दबदबा कायम

    पश्चिम बंगाल की सिताई, मेदिनीपुर, नैहाटी, हारोआ, तलडांगरा और मदारीहाट सीट पर उपचुनाव हुए थे। यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना दबदबा कायम रखते हुए सभी 6 सीटों पर जीत दर्ज की है।

    पहले इनमें से केवल एक सीट भाजपा और 5 सीट TMC के पास थी।

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद TMC के लिए इन चुनावों को काफी अहम माना जा रहा था।

    बिहार 

    बिहार में प्रशांत किशोर को बड़ा झटका

    बिहार की रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज और तरारी सीट पर उपचुनाव हुए थे।

    इन सभी सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने जीत दर्ज की है। तरारी से भाजपा के विशाल प्रशांत, रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह, इमामगंज से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) की दीपा कुमारी और बेलागंज से जनता दल यूनाइटेड (JDU) की मनोरमा देवी जीत गई हैं।

    यहां प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। पहली बार चुनाव में उतरे उनकी पार्टी जनसुराज के सभी उम्मीदवार हार गए हैं।

    पंजाब

    पंजाब में AAP ने कांग्रेस से 3 सीटें छीनीं

    पंजाब की गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल में आम आदमी पार्टी (AAP) को जीत मिली है। वहीं, बरनाला सीट पर कांग्रेस के कुलदीप सिंह काला ढिल्लों करीब 2,000 वोटों से जीत गए हैं।

    डेरा बाबा नानक में गुरदासपुर सांसद की पत्नी जतिंदर कौर और गिद्दड़बाहा में लुधियाना सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग हार गई हैं।

    कांग्रेस को यहां नुकसान हुआ है। पहले इनमें से 3 सीट कांग्रेस के पास थी।

    मध्य प्रदेश 

    मध्य प्रदेश में बड़ा उलटफेर

    मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर उपचुनाव हुए थे।

    बुधनी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सीट है। यहां से भाजपा के रमाकांत भार्गव ने जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद शिवराज ने बुधनी सीट से इस्तीफा दे दिया था।

    वहीं, विजयपुर सीट से कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने भाजपा उम्मीदवार और राज्य सरकार में वन मंत्री रामनिवास रावत को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है।

    कर्नाटक 

    कर्नाटक: 2 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे हारे

    कर्नाटक की चन्नपटना, शिग्गांव और संदूर सीट पर उपचुनाव हुए थे।

    पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी चन्नपटना सीट से हार गए हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के बेटे भरत बोम्मई भी शिग्गांव सीट से कांग्रेस उम्मीदवार से 13,000 वोटों से हार गए हैं।

    संदूर सीट से कांग्रेस सांसद ई तुकाराम की पत्नी ई अन्नपूर्णा को जीत मिली है। यह सीट तुकाराम के बेल्लारी से सांसद चुने जाने से खाली हुई थी।

    असम 

    असम की 5 सीटें किसके खाते में गईं?

    असम की बेहाली, ढोलाई, सामागुड़ी, बोंगाईगांव और सिदली सीट पर उपचुनाव हुए थे।

    बेहाली सीट भाजपा के खाते में गई है। बोंगाईगांव में असम गण परिषद की दीप्तिमायी चौधरी को जीत मिली है। सिदली में यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के निर्मल कुमार ब्रह्मा जीते हैं।

    पहले 4 सीटों पर NDA और एक पर कांग्रेस का कब्जा था।

    भाजपा ने 3 जबकि 1-1 सीट पर सहयोगी पार्टी AGP और UPPL ने चुनाव लड़ा है।

    केरल 

    केरल की 2 सीटों पर कौन जीता?

    केरल की पलक्कड़ और चेलाक्कारा सीट पर उपचुनाव हुए थे।

    पलक्कड़ से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल बीआर ने 18,840 वोटों से भाजपा के राज्य महासचिव सी कृष्णकुमार को हराया है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी पी सरीन तीसरे स्थान पर रहे। वे कांग्रेस की प्रदेश डिजिटल मीडिया सेल के चीफ थे।

    चेलाक्कारा सीट से CPI(M) के यूआर प्रदीप ने कांग्रेस की राम्या हरिदास को हराकर जीत दर्ज की है। भाजपा के के बालकृष्णन तीसरे स्थान पर रहे।

    बाकी राज्य

    बाकी राज्यों में किसे मिली जीत?

    गुजरात की वाव सीट पर भाजपा को केवल 2,353 वोटों से जीत मिली है।

    मेघालय की गाम्बेग्रे सीट से नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) की मेहताब सांगमा ने जीत दर्ज की है।

    सिक्किम की सोरेंग-चाकुंग और नामची-सिंघीथांग सीट से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

    उत्तराखंड की केदारनाथ सीट से भाजपा की आशा नौटियाल ने जीत दर्ज की है।

    छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण सीट से भाजपा के सुनील सोनी को जीत मिली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    विधानसभा चुनाव नतीजे
    प्रियंका गांधी
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    उत्तर प्रदेश

    मुंबई पुलिस को मिली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, आरोपी महिला गिरफ्तार मुंबई पुलिस
    उत्तरी भारत में नजर आने लगी धुंध, दक्षिण में बारिश नहीं छोड़ रही पीछा  बारिश
    उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में उपचुनाव टला, अब 13 नवंबर को नहीं होगा मतदान चुनाव आयोग
    उत्तर प्रदेश के आगरा में वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने कूदकर बचाई जान आगरा

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    हरियाणा चुनाव परिणाम 2024: महम से कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा हारे, कांग्रेस उम्मीदवार को मिली जीत हरियाणा
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024: इल्तिजा मुफ्ती ने हार स्वीकारी, नहीं बचा पाईं परिवार का किला जम्मू-कश्मीर
    चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस का चुनाव आयोग को पत्र, कहा- अपडेट नहीं हो रही वेबसाइट कांग्रेस समाचार
    जम्मू-कश्मीर: पूर्व मुख्मयंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्जिट पोल पर निशाना साधा, बताया समय-पैसे की बर्बादी उमर अब्दुल्ला

    प्रियंका गांधी

    हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन? रेस में शामिल हैं ये नाम हिमाचल प्रदेश
    कर्नाटक: कांग्रेस ने खेला महिला कार्ड, सत्ता में आने पर हर महीने दिए जाएंगे 2,000 रुपये कांग्रेस समाचार
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया भारत जोड़ो यात्रा
    प्रियंका गांधी पर साध्वी प्राची का तंज, वीडियो शेयर कर कहा- पिता और पति दोनों चोर  भाजपा समाचार

    महाराष्ट्र

    मल्लिकार्जुन खड़गे के कटाक्ष पर योगी आदित्यनाथ का जवाब, कहा- योगी के लिए देश सबसे पहले योगी आदित्यनाथ
    सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार की NCP को शरद पवार की तस्वीर-वीडियो इस्तेमाल करने से रोका सुप्रीम कोर्ट
    उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच पर विवाद, क्या कहते हैं नियम? उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र में योगी आदित्यनाथ के "कटेंगे तो बटेंगे" नारे पर अब अशोक चव्हाण की आपत्ति अशोक चव्हाण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025