NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई पुलिस को मिली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, आरोपी महिला गिरफ्तार
    अगली खबर
    मुंबई पुलिस को मिली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, आरोपी महिला गिरफ्तार
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी

    मुंबई पुलिस को मिली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, आरोपी महिला गिरफ्तार

    लेखन भारत शर्मा
    Nov 03, 2024
    01:12 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई पुलिस को शनिवार रात को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है।

    यह धमकी पुलिस के कंट्रोल रूप पर अज्ञात मैसेज के जरिए दी गई थी। उसके बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई। हालांकि, बाद में पुलिस ने मामले में 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया।

    बता दें, पिछले महीने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की भी मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    धमकी

    धमकी में क्या लिखा है?

    मुंबई पुलिस के अनुसार, धमकी भरे संदेश में कहा गया है कि अगर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 10 दिन में पद से इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे।

    इस धमकी के बाद जहां मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है और मैसेज भेजने वाले की तलाश कर रही थी, वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस को भी धमकी का विवरण भेजा गया था।

    ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में इजाफा कर दिया था।

    मानसिक

    धमकी देने वाली महिला है मानसिक रूप से अस्थिर

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला ठाणे जिले के उल्हासनगर निवासी फातिमा खान है। वह मानसिक रूप से अस्थिर बताई जा रही है। उसने सूचना प्रौद्योगिकी में Bsc की डिग्री ले रखी है और अपने परिवार के साथ रहती है। उसके पिता लकड़ी का व्यवसाय करते हैं।

    पुलिस ने बताया कि धमकी मिलने के बाद मुंबई आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) और उल्हासनगर पुलिस ने आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए एक संयुक्त अभियान चलाया था।

    पुनरावृत्ति

    मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

    इस साल मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। आरापियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था।

    इसी साल 23 अप्रैल को एक शख्स ने डायल 112 पर मैसेज कर धमकी थी। जिसमें लिखा था, 'सीएम योगी को मार दूंगा जल्द ही।' इसके बाद पुलिस ने जल्द ही आरोपी को दबोच लिया था।

    इसी तरह एक शख्स ने ट्विटर पर धमकी दी थी, जिसे पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई पुलिस
    उत्तर प्रदेश पुलिस
    योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    मोहनलाल की इन सुपरहिट फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, चमके अक्षय कुमार समेत ये बॉलीवुड सितारे मोहनलाल
    'हेरा फेरी 3' ही नहीं, अक्षय कुमार की यह फिल्म भी छोड़ चुके हैं परेश रावल परेश रावल
    क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई कार
    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार

    मुंबई पुलिस

    26/11 हमले की बरसी पर पुलिस को आया फोन, कहा- मुंबई में छिपे हैं 2-3 आतंकी महाराष्ट्र
    सज्जन जिंदल पर लगा रेप का आरोप, मुंबई में FIR दर्ज मुंबई
    दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबरों पर उसके परिवार ने क्या कहा? दाऊद इब्राहिम
    केआरके को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोले- अगर मैं मर जाऊं तो इसे हत्या समझना केआरके

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    उत्तर प्रदेश: महाराजगंज में वकीलों ने चौकी प्रभारी को दौड़ा-दौड़कर पीटा, जानें मामला उत्तर प्रदेश
    राम मंदिर की सुरक्षा में लगेंगे इजरायल के एंटी ड्रोन सिस्टम, जानें खासियत  उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: SI भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख पास, तुरंत करें पंजीकरण रोजगार समाचार
    उत्तर प्रदेश: कासगंज के थाने में युवक ने फांसी लगाई, आक्रोशित लोगों का पुलिस पर पथराव उत्तर प्रदेश

    योगी आदित्यनाथ

    विवेक अग्निहोत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, साझा की तस्वीर विवेक अग्निहोत्री
    मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम में रोते हुए न्याय मांगते नजर आईं महिलाएं, पुलिस बाहर ले गई उत्तर प्रदेश
    'तेजस': कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ देखी फिल्म, सामने आईं तस्वीरें कंगना रनौत
    योगी आदित्यनाथ ने प्रदूषण के लिए पंजाब और हरियाणा को ठहराया जिम्मेदार पंजाब

    उत्तर प्रदेश

    अमेठी हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंदन एनकाउंटर में जख्मी, पूछताछ में किए कई खुलासे अमेठी
    उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ट्रेन पलटने की साजिश, पटरियों पर रखा बालू का ढेर रेल पटरी से उतरना
    ग्रेटर नोएडा: मंदिर में दीपक रखकर डांडिया में गया था परिवार, फ्लैट में लगी भीषण आग ग्रेटर नोएडा
    उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक को पुलिस के सामने पीटा गया, जमीन पर गिराया लखीमपुर खीरी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025