Page Loader
हरियाणा चुनाव परिणाम 2024: महम से कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा हारे, कांग्रेस उम्मीदवार को मिली जीत
हरियाणा चुनाव परिणाम 2024 महम सीट भाजपा उम्मीदवार दीपक हुड्डा

हरियाणा चुनाव परिणाम 2024: महम से कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा हारे, कांग्रेस उम्मीदवार को मिली जीत

लेखन गजेंद्र
Oct 08, 2024
03:42 pm

क्या है खबर?

हरियाणा में रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट पर कांग्रेस के बलराम डांगी और हरियाणा जनसेवक पार्टी के बलराज कुंडू के बीच मुकाबला देखने को मिला। इस सीट पर डांगी ने करीब 18,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। तीसरे स्थान पर निर्दलीय राधा अहलावत रहीं। भाजपा उम्मीदवार और भारतीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा चौथे नंबर पर रहे। इस सीट पर बलराज कुंडू मौजूदा समय में निर्दलीय विधायक हैं।

चुनाव परिणाम

क्या रहा महम सीट का इतिहास?

महम सीट 1967 में अस्तित्व में आई थी, तब निर्दलीय उम्मीदवार महासिंह नेहरा ने चुनाव जीता था। 1968 में यहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल 1982 से 1987 तक यहीं से विधायक थे। यहां 1990 में ओपी चौटाला के पक्ष में मतपेटी लूटने का मामला सामने आया था, जिसमें गोलीबारी के दौरान 10 लोग मारे गए थे। 2005-2014 तक कांग्रेस के आनंद सिंह दांगी विधायक थे, जो 2019 में निर्दलीय बलराज कुंडू से हारे थे।

मतदान

हरियाणा में हुआ था 65.65 प्रतिशत मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार 65.65 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत 2014 के मुकाबले काफी कम था। 2014 में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। हरियाणा की 90 सीटों में से कांग्रेस ने 89 और भाजपा ने 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इस बार आजाद समाज पार्टी और जननायक जनता पार्टी ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। INLD का बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन था। यहां सभी सीटों पर चुनाव 5 अक्टूबर को हुए थे।