NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन? रेस में शामिल हैं ये नाम
    राजनीति

    हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन? रेस में शामिल हैं ये नाम

    हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन? रेस में शामिल हैं ये नाम
    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 10, 2022, 11:56 am 1 मिनट में पढ़ें
    हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन? रेस में शामिल हैं ये नाम
    हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? रेस में शामिल हैं ये नाम

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री चुनने का फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया है। शुक्रवार को हुई बैठक में कांग्रेस विधायकों ने एक लाइन का प्रस्ताव पारित कर आलाकमान को यह फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया है। मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस में कई दावेदार हैं और सब प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि मुख्यमंत्री की रेस में कौन से नेता शामिल हैं।

    कौन बनेगा हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री?

    कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए बिना हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था। जीत के बाद अब प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू और कुलदीप सिंह राठौड़ का नाम हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल बताया जा रहा है।

    प्रतिभा सिंह

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति की प्रमुख प्रतिभा सिंह का नाम हिमाचल के मुख्यमंत्री की रेस में शामिल है। मंडी से सांसद सिंह ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव लड़ा था। उन्हें अपने दिवंगत पति वीरभद्र सिंह के समर्थक विधायकों का समर्थन हासिल है। उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह भी अपनी मां की तरफ से दावेदारी पेश कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए।

    मुकेश अग्निहोत्री

    जयराम ठाकुर की सरकार के समय नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री लगातार विधानसभा के अंदर और बाहर लोगों से जुड़े मुद्दे उठाते रहे थे। 2003 में अपना पहला विधानसभा चुनाव जीतने वाले अग्निहोत्री 2007, 2012, 2017 और अब 2022 का चुनाव भी जीत चुके हैं। उनका मानना है कि उन्होंने विधानसभा में मजबूती से पार्टी का पक्ष रखने के कारण उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने अग्निहोत्री की खूब तारीफ की थी।

    सुखविंदर सिंह सुक्खू

    कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंदर सुक्खू मुख्यमंत्री की कुर्सी के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह बयान देकर चौंका दिया है कि वो मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते। वो पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और उन्हें आलाकमान का फैसला मंजूर होगा। सुक्खू कैंप का कहना है कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने हिमाचल चुनाव जीता है। बताया जा रहा है कि सुक्खू के पास 25 विधायकों का समर्थन है।

    कुलदीप सिंह राठौड़

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रमुख कुलदीप सिंह राठौड़ का नाम भी रेस में शामिल बताया जा रहा है। उनका दावा कि उन्होंने पिछले कुछ सालों में पार्टी को एकजुट करने के लिए काम किया है और उन्हें इसका इनाम मिलना चाहिए।

    क्या रहे थे हिमाचल चुनाव के नतीजे?

    हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है और उसने राज्य की 68 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। पिछले पांच साल से सत्ता पर काबिज भाजपा को 25 सीटों से संतोष करना पड़ा है। पहली बार चुनाव लड़ रही AAP अपना खाता भी नहीं खोल पाई है, वहीं तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। कांग्रेस की जीत के साथ ही हिमाचल में हर पांच साल पर सरकार बदलने का चलन बरकरार रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    सिद्धार्थ आनंद की अगली पैन इंडिया फिल्म में प्रभास के बाद ऋतिक की एंट्री! ऋतिक रोशन
    'पठान' से पहले गणतंत्र दिवस पर शानदार कमाई करने वालीं बॉलीवुड फिल्में पठान फिल्म
    होंडा तैयार कर रही एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, अगले साल भारत में देगा दस्तक होंडा मोटर कंपनी
    गणतंत्र दिवस पर इन 5 जगहों का करें रुख, चढ़ जाएगा देशभक्ति का रंग गणतंत्र दिवस

    हिमाचल प्रदेश

    कश्मीर और शिमला में बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें बंद भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली में कल से ठंड से मिल सकती है राहत, हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी दिल्ली
    दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित दिल्ली
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी उत्तर भारत

    कांग्रेस समाचार

    दिग्विजय के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, राहुल गांधी बोले- यह पार्टी का विचार नहीं दिग्विजय सिंह
    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण विधानसभा चुनाव
    राहुल गांधी ने शादी के सवाल पर दिया ये जवाब राहुल गांधी
    जम्मू-कश्मीर: दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले पर केंद्र को घेरा, कहा- संसद में नहीं दी रिपोर्ट दिग्विजय सिंह

    प्रियंका गांधी

    कर्नाटक: कांग्रेस ने खेला महिला कार्ड, सत्ता में आने पर हर महीने दिए जाएंगे 2,000 रुपये कांग्रेस समाचार
    क्या कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेगा गांधी परिवार? सोनिया गांधी
    क्या है कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' जिसकी आज कन्याकुमारी से शुरुआत करेंगे राहुल गांधी? कर्नाटक
    सोनिया गांधी की मां का 90 साल की उम्र में निधन, इटली में हुआ अंतिम संस्कार इटली

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

    सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ सुखविंदर सिंह सुक्खू
    सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, रविवार को लेंगे शपथ हिमाचल प्रदेश
    हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस ने आज बुलाई विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री का नाम होगा तय वीरभद्र सिंह
    विधानसभा चुनाव नतीजे: गुजरात में भाजपा की शानदार जीत, हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत विधानसभा चुनाव

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023