NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली विधानसभा चुनाव: पार्टियों के लिए मुफ्त योजनाओं के वादों को पूरा करना कितना कठिन है? 
    अगली खबर
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: पार्टियों के लिए मुफ्त योजनाओं के वादों को पूरा करना कितना कठिन है? 
    दिल्ली चुनावों को लेकर पार्टियों ने कई मुफ्त योजनाओं का ऐलान किया है

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: पार्टियों के लिए मुफ्त योजनाओं के वादों को पूरा करना कितना कठिन है? 

    लेखन आबिद खान
    Jan 19, 2025
    06:02 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी (AAP) ने मतदाताओं के लिए कई मुफ्त योजनाओं की घोषणा की है।

    भाजपा और कांग्रेस ने भी महिलाओं को नगद राशि देने समेत दूसरी कई मुफ्त योजनाओं का ऐलान किया है।

    आइए जानते हैं सत्ता में आने के बाद इन वादों को पूरा करना कितना मुश्किल हो सकता है।

    AAP

    AAP ने क्या-क्या वादे किए हैं?

    AAP ने महिला सम्मान योजना शुरू की है। इसके तहत फिलहाल महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं। अगर पार्टी चुनाव जीतती है तो ये राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी जाएगी।

    पुजारियों-ग्रंथियों को हर महीने 18,000 रुपये सम्मान राशि दी जाएगी।

    छात्रों को भी बसों में मुफ्त यात्रा और मेट्रो किराए में छूट का वादा भी पार्टी ने किया है।

    बुजुर्गों के इलाज का पूरा खर्च पार्टी उठाएगी।

    कांग्रेस

    कांग्रेस ने क्या घोषणाएं की हैं?

    कांग्रेस ने बेरोजगार युवकों को 8,500 रुपये हर महीने देने की बात कही है। स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने का वादा किया है।

    सरकार बनने पर हर महिला को 2,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। कांग्रेस ने दिल्‍लीवासियों को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का वादा किया है।

    पार्टी ने कहा कि वो सत्ता में आने पर 500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी।

    भाजपा

    भाजपा ने भी किए बड़े वादे

    भाजपा ने भी महिलाओं को 2,500 रुपये हर महीने देने का वादा किया है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये और 6 पौष्टिक आहार किट भी दी जाएगी।

    500 रुपये में गैस सिलेंडर और होली-दीपावली पर 2 मुफ्त सिलेंडर का वादा भी भाजपा ने किया है।

    60 से 70 साल के बुजुर्गों की पेंशन 2,000 से बढ़ाकर 2,500 और 70 से ज्यादा उम्र के वालों को 3000 रुपये महीना पेंशन का वादा भाजपा ने किया है।

    चुनौती

    मुफ्त योजनाओं के वादे पूरे करना कितना चुनौतीभरा?

    मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर AAP हर महिला को 2,100 रुपये प्रतिमाह देती है तो 2026 के बजट में 10,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च होगा।

    इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में हर साल 3,600 करोड़ बिजली सब्सिडी, 200 करोड़ पानी सब्सिडी और बस यात्रा पर 70 करोड़ की सब्सिडी दी जा रही है।

    साल 2024-25 के लिए दिल्ली का बजट 78, 800 करोड़ पेश किया गया था।

    नुकसान

    मुफ्त योजनाओं के क्या हैं नुकसान?

    BBC से बात करते हुए आर्थिक मामलों के जानकार शरद कोहली ने कहा, "मुफ्त की योजनाओं का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि लोग आज के छोटे फायदे के लिए कल का बड़ा नुकसान कर रहे हैं। पहले आने वाली 2-3 पीढ़ियों को ध्यान में रखकर योजना बनती थी, अब ऐसा नहीं हो रहा है। मुफ्त की योजनाओं की वजह से पहली बार दिल्ली का बजट नुकसान में जा सकता है, जो हमेशा सरप्लस रहता था।"

    मतदान

    दिल्ली में कब है चुनाव?

    दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना की जाएगी।

    यहां AAP, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

    चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता है, जिनमें 8.49 लाख पुरुष, जबकि 71.74 लाख महिलाएं हैं।

    पिछले 2 चुनावों में यहां AAP ने बड़ी जीत दर्ज की है। 2020 में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    दिल्ली

    केजरीवाल की अमित शाह को चुनौती, कहा- झुग्गी वालों का पुनर्वास करने पर नहीं लड़ेंगे चुनाव आम आदमी पार्टी समाचार
    उत्तर भारत में अभी नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  बारिश
    दिल्ली में घने कोहरे के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी, उड़ानों पर पड़ा असर भारतीय मौसम विभाग
    स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग की, बोलीं- मुझे फांसी दे देना स्वाति मालीवाल

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के नेता बोले- अगर केजरीवाल जीते तो होगी विकास की जीत दिल्ली
    वोटिंग प्रतिशत न जारी करने पर केजरीवाल का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- बेहद चौंकाने वाला अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली चुनाव: दिग्गज चेहरों और बड़ी सीटों का क्या रहा हाल? जानें कौन जीता, कौन हारा आम आदमी पार्टी समाचार

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले अरविंद केजरीवाल ने दलित छात्रों के लिए किया छात्रवृत्ति का ऐलान अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: उपराज्यपाल ने किया कई इलाकों का दौरा, नारकीय हालातों पर की AAP सरकार की आलोचना दिल्ली
    दिल्ली में शुरु हुआ महिला सम्मान और संजीवनी योजना के लिए पंजीयन, जानिए प्रक्रिया और लाभ दिल्ली
    दिल्ली: भाजपा ने AAP के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र, भ्रष्टाचार सहित ये लगाए आरोप दिल्ली

    भाजपा समाचार

    भाजपा ने चंदे में फिर तोड़ा रिकॉर्ड, बटोरे 2,244 करोड़ रुपये; कांग्रेस को मिले 289 करोड़ कांग्रेस समाचार
    AAP करेगी कांग्रेस को INDIA गठबंधन से निकालने की मांग, मुख्यमंत्री आतिशी ने लगाए बड़े आरोप दिल्ली
    बिहार: भाजपा के कार्यक्रम में 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' भजन पर विरोध, शाहनवाज हुसैन नाराज बिहार
    तमिलनाडु: अन्ना विश्वविद्यालय में छात्रा के यौन उत्पीड़न के खिलाफ अन्नामलाई ने खुद को कोड़े मारे तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025