NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली: भाजपा ने AAP के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र, भ्रष्टाचार सहित ये लगाए आरोप
    अगली खबर
    दिल्ली: भाजपा ने AAP के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र, भ्रष्टाचार सहित ये लगाए आरोप
    दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र

    दिल्ली: भाजपा ने AAP के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र, भ्रष्टाचार सहित ये लगाए आरोप

    लेखन भारत शर्मा
    Dec 23, 2024
    04:05 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में भाजपा ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ आराेपपत्र जारी किया।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी किए गए इस आरोपपत्र दस्तावेज में AAP पर कई प्रशासनिक विफलताओं और भ्रष्टाचार के अलावा विभिन्न आरोप लगाए।

    आरोपपत्र जारी करने वाले भाजपा नेताओं में सांसद अनुराग ठाकुर, दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा सहित पार्टी के अन्य प्रमुख नेता शामिल थे।

    आइए जानते हैं कि भाजपा ने AAP को इन आरोपों में दोषी ठहराया है।

    आलोचना

    ठाकुर ने की केजरीवाल प्रशासन की आलोचना

    भाजपा सांसद ठाकुर ने पुराने राजेंद्र नगर में बारिश के कारण आई बाढ़ के पानी के एक कोचिंग संस्थान में घुसने से 3 संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की दुखद मौत सहित विभिन्न नागरिक मुद्दों से निपटने के लिए केजरीवाल प्रशासन की आलोचना की।

    उन्होंने कहा, "दिल्ली सरकार इसे झीलों का शहर बनाना चाहती थी, लेकिन हमने उनकी लापरवाही के कारण युवाओं की जान जाते हुए देखा है।"

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें वीडियो

    #WATCH | Delhi: BJP MP Anurag Thakur, Delhi BJP chief Virendraa Sachdeva and other party leaders release Charge Sheet (Aarop Patra) against the Arvind Kejriwal Government. pic.twitter.com/l0dnhRdiCA

    — ANI (@ANI) December 23, 2024

    आरोप

    ठाकुर ने ये भी लगाए आरोप

    ठाकुर ने कहा, "AAP सरकार ने दिल्ली के स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने का वादा किया था, फिर भी 2 लाख छात्र शिक्षा से वंचित हैं। उन्होंने पूरे सप्ताह 24 घंटे स्वच्छ और मुफ्त पानी का वादा किया था, लेकिन हजारों परिवार टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर हैं।"

    ठाकुर ने कहा, "AAP ने दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन उनकी पार्टी के 8 मंत्री, 1 सांसद और 15 विधायक पहले ही जेल जा चुके हैं।"

    मुद्दा

    यमुना नदी की सफाई पर भी AAP सरकार को घेरा

    ठाकुर ने कहा, "10 साल बीत गए, क्या यमुना नदी की सफाई हुई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 से ऊपर चला गया, यमुना भारी प्रदूषित है, धन्यवाद केजरीवाल सरकार। बदले में, दिल्ली के लोगों को पानी की बुनियादी सुविधा से भी वंचित कर दिया गया।"

    उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल जीवन मिशन ने सभी को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की, लेकिन केजरीवाल ने इसे यहां लागू नहीं होने दिया।"

    आरोप

    दिल्ली भाजपा प्रमुख ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

    दिल्ली भाजपा प्रमुख सचदेवा ने दिल्ली सरकार में व्यापक भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन का आरोप लगाया और शहर की जल निकासी व्यवस्था की खराब स्थिति पर प्रकाश डाला।

    इसी तरह उन्होंने AAP पर जन कल्याण की अपेक्षा निजी हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा, "AAP सरकार नालों की सफाई में विफल रही है, जिसके कारण भयंकर बाढ़ आई और लोगों की जान गई। उन्हें केवल अपने फायदे की चिंता है।"

    मांग

    भाजपा नेताओं ने की इस्तीफे की मांग

    भाजपा नेताओं ने आरोपपत्र में AAP के प्रमुख पदाधिकारियों के इस्तीफे की भी मांग की है। इसके अलावा, हाल की घटनाओं से प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजा देने की भी मांग की है।

    उन्होंने जनता से अरविंद केजरीवाल की पार्टी की सरकार को जवाबदेह ठहराने और आगामी विधानसभा चुनावों में दोषियों को सजा देने का भी आग्रह किया है।

    इसी तरह भाजपा नेताओं ने चुनाव में बहुमत मिलने पर दिल्ली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने का भी वादा किया है।

    जवाब

    केजरीवाल ने आरोपों पर क्या दिया जवाब?

    केजरीवाल ने आरोपपत्र पर ANI से कहा, "भाजपा के पास चुनाव लड़ने का कोई एजेंडा नहीं है। AAP ने दिल्लीवासियों के लिए बिजली, पानी, महिलाओं की यात्रा, सड़क और कई अन्य चीजों के मामले में बहुत काम किया है। इन लोगों ने क्या काम किया है। दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त है। उन्होंने कोई काम नहीं किया है।"

    उन्होंने कहा, "चुनाव आने पर वह मेरे खिलाफ चार्जशीट जारी कर रहे हैं। उनके पास मुख्यमंत्री तक का चेहरा नहीं है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    भाजपा समाचार
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अनुराग ठाकुर

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    दिल्ली

    मशहूर गायक एड शीरन इन भारतीय शहरो में मचाएंगे धमाल, कब और कैसे बुक करें टिकट? एड शीरन
    दिल्ली में बर्फीली हवाओं से ठिठुरे लोग, 5 डिग्री से नीचे रहा तापमान भारतीय मौसम विभाग
    नए साल पर घूमने की योजना बना रहे हैं? दिल्ली के पास मौजूद हैं ये जगहें  पर्यटन
    दिल्ली में बर्फीली हवाओं से टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, 4.5 डिग्री दर्ज किया गया पारा शिमला

    भाजपा समाचार

    झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को क्यों मिली हार? उम्मीदवारों ने बताए ये बड़े कारण झारखंड
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे देवेंद्र फडणवीस, भाजपा नेता सुधीर मुनगंतीवार का दावा महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में कल होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर महाराष्ट्र
    समाजवादी पार्टी ने भी दिया INDIA गठबंधन को झटका, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से बनाई दूरी संसद

    आम आदमी पार्टी समाचार

    पंजाब: ED ने AAP के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के आवास पर मारा छापा, जानिए कारण प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    हरियाणा में आम आदमी पार्टी का नहीं खुला खाता, 2 प्रतिशत से कम मिले वोट हरियाणा
    जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी का खुला खाता, डोडा से जीते मेहराज मलिक जम्मू-कश्मीर
    हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को पहुंचाया नुकसान, इन 5 सीटों पर बिगड़ा खेल हरियाणा

    अनुराग ठाकुर

    यौन उत्पीड़न मामला: WFI अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण ने इस्तीफा देने से किया इनकार कुश्ती
    आंदोलनरत पहलवानों ने IOA प्रमुख पीटी उषा को लिखा पत्र, रखी ये प्रमुख मांगे विनेश फोगाट
    पहलवानों का धरना खत्म, जांच पूरी होने तक WFI का काम नहीं करेंगे बृजभूषण सिंह खेल मंत्रालय
    बृजभूषण सिंह WFI अध्यक्ष की गतिविधियों से हटने की जगह कुश्ती प्रतियोगिता में बने मुख्य अतिथि खेल मंत्रालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025