Page Loader
दिल्ली में घने कोहरे के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी, उड़ानों पर पड़ा असर
दिल्ली में घने कोहरे के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी (तस्वीर: एक्स/@siiddhaant)

दिल्ली में घने कोहरे के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी, उड़ानों पर पड़ा असर

लेखन गजेंद्र
Jan 13, 2025
10:34 am

क्या है खबर?

दिल्ली में सोमवार को घने कोहरे की चादर से दृश्यता प्रभावित हुई, जिससे उड़ानों पर असर पड़ा। सड़कों पर भी ज्यादा दूरी तक दिखाई देना मुश्किल था। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार और मंगलवार को घने कोहरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले रविवार को येलो अलर्ट जारी किया गया था। दिल्ली हवाई अड्डे पर सोमवार को कोहरे पर बेअसर CAT-III सुविधा वाली विमानों को समस्या नहीं हुई, लेकिन अन्य कई उड़ानें प्रभावित रही।

मौसम

15 और 16 जनवरी को होगी बारिश

IMD ने संभावना जताई है कि दिल्ली में 15 और 16 जनवरी को बारिश हो सकती है और तापमान में भी गिरावट नजर आएगी। इससे पहले 14 जनवरी को बहुत अधिक कोहरा होगा। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया है। दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक कोहरे से निजात की संभावना नहीं दिख रही है।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली हवाई अड्डे पर कोहरे का दृश्य