NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली चुनाव: दिग्गज चेहरों और बड़ी सीटों का क्या रहा हाल? जानें कौन जीता, कौन हारा
    दिल्ली चुनाव: दिग्गज चेहरों और बड़ी सीटों का क्या रहा हाल? जानें कौन जीता, कौन हारा
    1/7
    राजनीति 1 मिनट में पढ़ें

    दिल्ली चुनाव: दिग्गज चेहरों और बड़ी सीटों का क्या रहा हाल? जानें कौन जीता, कौन हारा

    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 11, 2020
    05:22 pm
    दिल्ली चुनाव: दिग्गज चेहरों और बड़ी सीटों का क्या रहा हाल? जानें कौन जीता, कौन हारा

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत की हैट्रिक बनाई है। दिल्ली की 70 में से 63 सीटें AAP के खाते में जा रही हैं। वहीं बाकी सात सीटों पर भाजपा जीत रही है। कांग्रेस इस बार भी खाता खोलने में नाकाम रही। चुनाव में मैदान में उतरे दिग्गजों और हाई प्रोफाइल सीटों का क्या हाल रहा, आइए आपको बताते हैं।

    2/7

    केजरीवाल आसानी से जीते, कांटे के मुकाबले में जीते मनीष सिसोदिया

    दिल्ली विधानसभा चुनाव की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के सुनील यादव को हराया। वहीं केजरीवाल के बाद दिल्ली सरकार और AAP दोनों में नंबर दो मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट से भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी को हराया। सिसोदिया और नेगी के बीच कांटे का मुकाबला हुआ और ज्यादातर समय नेगी आगे रहे, लेकिन अंत में सिसोदिया ने बाजी मारी।

    3/7

    इन मंत्रियों ने भी दर्ज की जीत

    AAP सरकार में मंत्री रहे अन्य नेताओं की बात करें तो ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज ने जीत दर्ज की, वहीं शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन ने जीत दर्ज की। एक अन्य मंत्री कैलाश गहलोत ने नजफगढ़ से जीत दर्ज की।

    4/7

    अतिषी और राघव चड्ढा भी जीते

    अन्य बड़े चेहरों की बात करें तो कालकाजी से AAP की अतिशी ने भाजपा के धरमवीर सिंह को हराया। वहीं राजेंद्र नगर से राघव चड्ढा ने भाजपा के सरदार आरपी सिंह को हराया। इसके अलावा शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ महिलाओं के धरने के चर्चा में रही ओखला सीट से AAP के अमानतुल्लाह खान ने बड़ी जीत दर्ज की। इसके अलावा सोमनाथ भारती लगातार तीसरी बार मालवीय नगर से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

    5/7

    चांदनी चौक से हारीं अलका लांबा

    चांदनी चौक एक और ऐसी हाई-प्रोफाइल सीट है जिसपर सबकी नजरें थीं। इस सीट से पिछली बार AAP की टिकट पर चुनाव जीतने वाली अलका लांबा इस बार कांग्रेस की टिकट पर मैदान में उतरी थीं। लेकिन अभी वो तीसरे स्थान पर रहीं। सीट पर AAP के परलाड सिंह सावने ने भाजपा उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता को हराया। पराडे 1998 से 2013 के बीच चार बार चांदनी चौक सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

    6/7

    तेजिंदर बग्गा और कपिल मिश्रा हारे

    अन्य दो सीटें जिन पर सबकी नजर रही वो हरिनगर और मॉडल टाउन थीं। भाजपा के तेजिंदर सिंह बग्गा को टिकट देने के कारण हरिनगर सीट चर्चा में थी और उन्हें AAP उम्मीदवार राजकुमारी ढिल्लो के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं मॉडल टाउन से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा को AAP के अखिलेश पति त्रिपाठी ने मात दी। कपिल मिश्रा "भारत बनाम पाकिस्तान" के अपने बयान को लेकर काफी चर्चा में रहे थे।

    7/7

    पिछली बार जीतने वाले भाजपा के तीन विधायकों का कुछ ऐसा रहा हाल

    अगर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते में आई तीन सीटों की बात करें तो विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा और रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता इस बार भी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। लेकिन मुस्तफाबाद से जगदीश प्रधान हार गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    मनीष सिसोदिया
    कांग्रेस समाचार
    कपिल मिश्रा
    भाजपा समाचार
    तेजिंदर बग्गा
    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: फेसबुक पर प्रचार के लिए जमकर उड़े पैसे, AAP रही सबसे आगे दिल्ली
    दिल्ली में फिर नहीं खुला कांग्रेस का खाता, ऐसी रही पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे अरविंद केजरीवाल
    गार्गी कॉलेज: महिला आयोग ने लिया छेड़छाड़ की घटना का संज्ञान, धरने पर छात्राएं दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    वोटिंग प्रतिशत न जारी करने पर केजरीवाल का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- बेहद चौंकाने वाला मनीष सिसोदिया
    दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के नेता बोले- अगर केजरीवाल जीते तो होगी विकास की जीत दिल्ली
    दिल्ली में कब-कब किसने संभाली मुख्यमंत्री की कमान, यहां जानें पूरा सफर दिल्ली
    दिल्ली चुनाव: AAP ने तैनात किए एक लाख वॉलेंटियर, भाजपा के हर विधानसभा में 1,800 कार्यकर्ता दिल्ली

    मनीष सिसोदिया

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: इन पांच हॉट सीटों पर टिकी होंगी सबकी निगाहें दिल्ली पुलिस
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: वोटिंग से संबंधित अहम आंकड़ों समेत जानिए सभी जरुरी बातें दिल्ली
    मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान, कहा- मैं शाहीन बाग के लोगों के साथ दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची आम आदमी पार्टी समाचार

    कांग्रेस समाचार

    भाजपा के तीन और कांग्रेस के एक सांसद ने तैयार किए बेरोजगारी भत्ते पर अपने-अपने बिल भारत की खबरें
    कितने सही, कितने गलत साबित हुए थे पिछले दो दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स? दिल्ली
    दिल्ली: भाजपा ने किया एग्जिट पोल्स को खारिज, कहा- 11 फरवरी को बनेगी हमारी सरकार दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: फिर चला केजरीवाल का जादू, एग्जिट पोल में AAP को पूर्ण बहुमत दिल्ली

    कपिल मिश्रा

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की वोट डालने की अपील दिल्ली
    बीते पांच सालों में कैसा रहा दिल्ली विधानसभा में विधायकों का प्रदर्शन? दिल्ली
    EC ने दिया अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को स्टार प्रचारक लिस्ट से हटाने का आदेश दिल्ली
    भाजपा है असली 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', नेताओं के बोल दे रहे गवाही दिल्ली

    भाजपा समाचार

    उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत सात लोगों पर महिला से गैंगरेप का आरोप रेप
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: पिछली बार के मुकाबले 25 गुना ज्यादा कीमत की शराब और कैश जब्त दिल्ली पुलिस
    शाहीन बाग से धरना हटाने की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट दिल्ली पुलिस
    क्या PFI से जुड़े हैं AAP नेता संजय सिंह और कांग्रेस नेता उदित राज के तार? दिल्ली

    तेजिंदर बग्गा

    कौन हैं भाजपा नेता तजिंदर बग्गा, जिनकी गिरफ्तारी पर आमने-सामने आईं तीन राज्यों की पुलिस? आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: इस रणनीति से आम आदमी पार्टी ने किया भाजपा को चित आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: नए विधायकों में लगभग तीन-चौथाई करोड़पति, दागियों की संख्या भी बढ़ी दिल्ली
    अमित शाह से मिलने के लिए उनके घर तक मार्च करेंगे शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी अमित शाह
    मनोज तिवारी बोले- भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं को न लड़ने दिया जाए चुनाव आम आदमी पार्टी समाचार
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023