Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे
  • राजनीति

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे

    मुकुल तोमर
    लेखन
    मुकुल तोमर
    Mail
    अंतिम अपडेट Feb 11, 2020, 11:47 am
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझान आ गए हैं।

    इनमें आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। AAP 70 में से 58 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 12 सीटों पर आगे है।

    कांग्रेस का इस बार भी सूफड़ा साफ होते हुए नजर आ रहा है।

    प्रमुख सीटें जिन पर दिग्गज चेहरे मैदान में उतरे हैं, उनका कैसा हाल चल रहा है, आइए आपको बताते हैं।

  • इस खबर में
    नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल आगे पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया पीछे अन्य मंत्रियों का क्या है हाल? चांदनी चौक से कांग्रेस की अलका लांबा पीछे दिलीप पांडे, अतिशी और राघव चड्ढा भी आगे तेजिंदर बग्गा पीछे, कपिल मिश्रा आगे
  • नई दिल्ली विधानसभा सीट

    नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल आगे

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट नई दिल्ली सीट है जहां से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं।

    उनका मुकाबला भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल से था। अभी केजरीवाल ने यहां अपने विरोधियों पर बड़ी बढ़त बनाई हुई है।

    2013 और 2015 के विधानसभा चुनाव में भी केजरीवाल यहीं से मैदान में उतरे थे और जीत दर्ज की थी। अगर इसे उनका गढ़ कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।

  • पटपड़गंज सीट

    पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया पीछे

  • दूसरी हाई-प्रोफाइल सीट पटपड़गंज की रही जहां से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मैदान में हैं।

    उनका मुकाबला भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी और कांग्रेस के लक्ष्मण रावत से है।

    अभी तक की मतगणना में सिसोदिया भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी से पीछे चल रहे हैं।

    2013 और 2015 के विधानसभा चुनाव में भी पटपड़गंज यहीं से मैदान में उतरे थे और जीत दर्ज की थी।

  • जानकारी

    अन्य मंत्रियों का क्या है हाल?

  • AAP सरकार में मंत्री रहे अन्य नेताओं की बात करें तो ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन और मालवीय नगर से सोमनाथ भारती आगे चल रहे हैं। नजफगढ़ से कैलाश गहलोत भाजपा के अजीत सिंह खरखरी से आगे चल रहे हैं।

  • चांदनी चौक सीट

    चांदनी चौक से कांग्रेस की अलका लांबा पीछे

  • चांदनी चौक एक और ऐसी हाई-प्रोफाइल सीट है जिसपर सबकी नजरें हैं।

    इस सीट से पिछली बार AAP की टिकट पर चुनाव जीतने वाली अलका लांबा इस बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

    शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाने के बाद अलका अब पीछे चल रही हैं और AAP के पराडे सावने आगे चल रहे हैं।

    पराडे 1998 से 2013 के बीच चार बार चांदनी चौक सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

  • बड़े उम्मीदवार

    दिलीप पांडे, अतिशी और राघव चड्ढा भी आगे

  • शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ महिलाओं के धरने के चर्चा में रही ओखला सीट से AAP के अमानतुल्लाह खान पीछे चल रहे हैं। भाजपा के ब्रह्म सिंह यहां से आगे चल रहे हैं।

    अन्य हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों की बात करें तो कालकाजी से AAP की अतिशी आगे चल रही हैं और भाजपा के धरमवीर सिंह पीछे चल रहे हैं।

    तीमरपुर से AAP के दिलीप पांडे और राजेंद्र नगर से राघव चड्ढा आगे चल रहे हैं।

  • अन्य सीटें

    तेजिंदर बग्गा पीछे, कपिल मिश्रा आगे

  • अन्य दो सीटें जिन पर सबकी नजरें हैं वो हरिनगर और मॉडल टाउन हैं।

    भाजपा के तेजिंदर सिंह बग्गा को टिकट देने के कारण हरिनगर सीट चर्चा में हैं और वो अभी यहां से पीछे चल रहे हैं।

    वहीं मॉडल टाउन से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा "भारत बनाम पाकिस्तान" के अपने बयान को लेकर काफी चर्चा में रहे थे।

    अभी कपिल मिश्रा यहां AAP के अखिलेश पति त्रिपाठी से पीछे चल रहे हैं।

  • आम आदमी पार्टी समाचार
  • अरविंद केजरीवाल
  • मनीष सिसोदिया
  • कांग्रेस समाचार
  • अलका लांबा
  •  
ताज़ा खबरें
  • 'पठान' के क्रू-मेंबर्स के कोरोना संक्रमित होने के बाद शाहरुख ने खुद को किया क्वारंटाइन- रिपोर्ट
    'पठान' के क्रू-मेंबर्स के कोरोना संक्रमित होने के बाद शाहरुख ने खुद को किया क्वारंटाइन- रिपोर्ट
    मनोरंजन
  • 20 अप्रैल को होगा ऐपल का स्पेशल इवेंट, वर्चुअल असिस्टेंट 'सीरी' ने बताया
    20 अप्रैल को होगा ऐपल का स्पेशल इवेंट, वर्चुअल असिस्टेंट 'सीरी' ने बताया
    टेक्नोलॉजी
  • KKR बनाम MI: सूर्यकुमार ने लगाया अर्धशतक, कोलकाता को मिला 153 रनों का लक्ष्य
    KKR बनाम MI: सूर्यकुमार ने लगाया अर्धशतक, कोलकाता को मिला 153 रनों का लक्ष्य
    खेलकूद
  • कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में कल से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, केवल आवश्यक गतिविधियों की इजाजत
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में कल से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, केवल आवश्यक गतिविधियों की इजाजत
    देश
  • कम कीमत में इसी महीने आएगा रेडमी का गेमिंग फोन, क्या नए मार्केट पर है नजर?
    कम कीमत में इसी महीने आएगा रेडमी का गेमिंग फोन, क्या नए मार्केट पर है नजर?
    टेक्नोलॉजी
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार राकेश टिकैत
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021