NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के नेता बोले- अगर केजरीवाल जीते तो होगी विकास की जीत
    अगली खबर
    दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के नेता बोले- अगर केजरीवाल जीते तो होगी विकास की जीत

    दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के नेता बोले- अगर केजरीवाल जीते तो होगी विकास की जीत

    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 09, 2020
    05:02 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ की।

    उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी जीत होती है तो ये विकास के एजेंडे की जीत होगी।

    एग्जिट पोल्स में एक बार फिर से कांग्रेस का सूफड़ा साफ होने के अनुमान पर उन्होंने कहा कि पार्टी को कभी भी इस चुनाव में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी लेकिन उन्होंने पूरी ताकत से प्रचार किया।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    एग्जिट पोल्स में AAP की प्रचंड जीत का अनुमान

    दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर कल वोटिंग हुई थी जिसमें 61.7 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला।

    वोटिंग के बाद आए सभी एग्जिट पोल्स में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया गया है।

    इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में AAP को सबसे अधिक 59-68 सीटें दी गई हैं।

    अगर भाजपा की बात करें तो टाइम्स नाउ-इप्सोस के एग्जिट पोल ने उसे सबसे अधिक 23 सीटें दी हैं।

    प्रतिक्रिया

    अधीर रंजन बोले- हमने कभी बहुत अच्छे प्रदर्शन का दावा नहीं किया

    सभी एग्जिट पोल्स में कांग्रेस का हाल बेहद बुरा है और पिछली बार की तरह इस बार भी उसका खाता खुलना मुश्किल नजर आ रहा है।

    इस पर जब कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी की प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा, "हमने कभी ये दावा नहीं किया कि हम दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन हम ये चुनाव अपनी पूरी ताकत से लड़े और उम्मीद करते हैं कि नतीजे हमें खुश करेंगे।"

    केजरीवाल की प्रशंसा

    "भाजपा ने आगे रखा सांप्रदायिक एजेंडा, केजरीवाल ने विकास के मुद्दे उठाए"

    अधीर रंजन चौधरी ने इस मौके पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के कट्टर विरोधी माने जाने वाले अरविंद केजरीवाल की तारीफ भी की।

    उन्होंने कहा, "इस चुनाव में भाजपा ने सांप्रदायिक एजेंडा आगे रखा और अरविंद केजरीवाल जी ने विकास के मुद्दे उठाए। अगर केजरीवाल जीतते हैं तो ये विकास के एजेंडे की जीत होगी।"

    इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस चुनाव में अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेगी।

    अहम मुद्दे

    इन मुद्दों पर पार्टियों ने लड़ा था चुनाव

    AAP ने केजरीवाल के चेहरे और AAP सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के लिए किए गए काम को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा। प्रचार के दौरान AAP की कोशिश रही कि दिल्ली के मुद्दे इसके केंद्र में रहें।

    वहीं भाजपा ने AAP सरकार की विफलताओं, शाहीन बाग और नागरिकता कानून को केंद्र में रखकर बेहद सांप्रदायिक प्रचार किया और हिंदू वोटों के धुव्रीकरण की खूब कोशिश की गई।

    पार्टी नेताओं ने केजरीवाल को आतंकवादी तक बोला डाला।

    जानकारी

    कांग्रेस के प्रचार में नहीं नजर आया दम

    वहीं कांग्रेस ने दिल्ली के विकास के लिए कुछ न करने का आरोप लगाते हुए AAP और भाजपा दोनों को घेरा। हालांकि उसके प्रचार में दम नहीं नजर आया और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी बेहद कम प्रचार किया।

    AAP-कांग्रेस गठबंधन

    AAP के साथ गठबंधन पर ये बोले कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी

    इस बीच कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने भी पार्टी के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है।

    उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से सर्वे सही नहीं हैं। कांग्रेस का प्रदर्शन सर्वे के अनुमानों के मुकाबले बेहतर रहेगा।"

    चुनाव बाद AAP-कांग्रेस के गठबंधन की संभावना पर उन्होंने कहा, "ये नतीजों पर निर्भर करता है। नतीजे आने के बाद ही हम इस पर चर्चा कर सकते हैं।"

    चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    दिल्ली

    ओलपिंक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल हुईं भाजपा में शामिल गौतम गंभीर
    EC ने दिया अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को स्टार प्रचारक लिस्ट से हटाने का आदेश अनुराग ठाकुर
    बीते पांच सालों में कैसा रहा दिल्ली विधानसभा में विधायकों का प्रदर्शन? दिल्ली सरकार
    दिल्ली का शाहीन बाग: यहां इन जायकों का लुत्फ जरूर उठाएं लाइफस्टाइल

    आम आदमी पार्टी समाचार

    भाजपा नेता ने पार्टी कार्यालय में पत्नी को जड़ा थप्पड़, देखें वायरल वीडियो दिल्ली
    दिल्ली: टिकटों को लेकर अभी से मारामारी शुरू, आपस में भिड़े भाजपा के दो गुट दिल्ली
    दिल्ली में NRC: केजरीवाल के बयान पर बोले मनोज तिवारी, मानसिक संतुलन खो चुके हैं मुख्यमंत्री दिल्ली
    केजरीवाल बोले- मुफ्त में लाखों का इलाज करवाने दिल्ली आते हैं बिहार वाले, तिवारी का पलटवार दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    रामलीला में परशुराम बने मनोज तिवारी ने किया "विदेशी घुसपैठियों" का जिक्र, लक्ष्मण को बताया "आतंकी" दिल्ली
    CBSE: छात्रों के लिए खुशखबरी, जल्द वापस मिलेगी रजिस्ट्रेशन फीस दिल्ली
    दिल्ली: स्नैचिंग की घटना का शिकार हुईं प्रधानमंत्री मोदी की भतीजी, पर्स छीनकर भागे दो बदमाश दिल्ली पुलिस
    हरियाणा में रिपोर्टिंग कर रहा 14 वर्षीय 'छोटा रिपोर्टर', बड़े-बड़े नेताओं से सटीक सवाल, वीडियो वायरल हरियाणा

    कांग्रेस समाचार

    मध्य प्रदेश: स्कूल के छात्रों को सावरकर की तस्वीर वाली नोटबुक बांटने के लिए प्रधानाचार्य निलंबित मध्य प्रदेश
    महाराष्ट्र: संजय राउत ने पहले बोला अंडरवर्ल्ड डॉन से मिली थीं इंदिरा गांधी, अब दी सफाई मुंबई
    राहुल गांधी के खिलाफ बोलने के लिए मुंबई यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर कार्रवाई करेगी महाराष्ट्र सरकार मुंबई
    पंजाब विधानसभा में CAA के खिलाफ प्रस्ताव पारित, ऐसा करने वाला केरल के बाद दूसरा राज्य पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025