NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राजस्थान और मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार कब तक और कौन-कौन रेस में शामिल? 
    अगली खबर
    राजस्थान और मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार कब तक और कौन-कौन रेस में शामिल? 
    राजस्थान और मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो सकता है

    राजस्थान और मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार कब तक और कौन-कौन रेस में शामिल? 

    लेखन नवीन
    Dec 24, 2023
    05:47 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान और मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का पहला विस्तार होने जा रहा है। खबर है कि भाजपा हाईकमान ने दोनों राज्यों में मंत्रिमंडल के विस्तार पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है।

    भाजपा हाईकमान ने दोनों राज्यों में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ कई नए चेहरों को तवज्जो दी है। हालांकि, इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

    आइए जानते हैं कि राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार में किन-किन चेहरों को मंत्रीपद मिलने की उम्मीद है।

    राजस्थान

    राजस्थान में कितने विधायकों को बनाया जाएगा मंत्री? 

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 30 मंत्री शामिल हो सकते हैं।

    भाजपा सूत्रों के बताया कि राजस्थान में मंत्रिमंडल का पहला विस्तार सोमवार या मंगलवार को होने की उम्मीद है और लगभग 15 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।

    जयपुर जिले से मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री चुने जाने के बाद यहां से किसी विधायक को मंत्रीपद मिलने की संभावना कम है।

    मंत्रीपद

    राजस्थान में कौन-कौन से चेहरे मंत्रीपद की रेस में शामिल? 

    राजस्थान में मंत्रीपद के लिए संभावितों में चेहरों में बाबा बालकनाथ, शैलेश सिंह, नौक्षम चौधरी, संदीप शर्मा, जवाहर सिंह बेदाम और महंत प्रताप पुरी का नाम आगे चल रहा है।

    मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हाल में दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य से मुलाकात की थी।

    माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शर्मा ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शीर्ष भाजपा नेताओं से चर्चा की और उन्होंने संबंधित नामों पर सहमति जताई है।

    रिपोर्ट

    मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की क्या है चर्चा?

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल मे अगले 1-2 दिनों में विस्तार हो सकता है। यहां 12 से 15 नवनिर्वाचित विधायकों के मंत्रिमंडल में शामिल होने के उम्मीद है।

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भाजपा हाईकमान समेत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी चर्चा की है।

    इस बीच भाजपा हाईकमान ने गुटबाजी थामने के लिए वरिष्ठ नेताओं समेत नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की हामी भर दी है।

    मंत्री

    मध्य प्रदेश में कौन-कौन बन सकता है मंत्री? 

    मुख्यमंत्री यादव से चर्चा के बाद भाजपा हाईकमान ने मंत्रीपद के लिए कई नाम पर अंतिम स्वीकृति दी है।

    भाजपा सूत्रों के बताया कि कैलाश विजयवर्गीय, अशोक रोहाणी, राकेश सिंह, विष्णु खत्री, भगवान दासप्रदीप लारिया, हेमंत खंडेलवाल, तुलसी सिलावट, रमेश मेंदोला का नाम मंत्रीपद के लिए चर्चा में है।

    इसके अलावा प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, राव उदय प्रताप सिंह, संपत्तिया उईके, गोविंद सिंह राजपूत, निर्मला भूरिया, संजय पाठक जैसे विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

    चुनाव

    राजस्थान और मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा ने जीतीं कितनी सीटें? 

    भाजपा ने राजस्थान चुनाव में राज्य की 199 विधानसभा सीटों में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया है, जबकि दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री पद सौंपा गया है।

    मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत से 230 सीटों में से 164 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां पार्टी ने यादव को मुख्यमंत्री चुना है, जबकि उनके साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    मध्य प्रदेश
    भाजपा समाचार
    राजस्थान सरकार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    राजस्थान

    विधानसभा चुनाव: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी, भाजपा और कांग्रेस में टक्कर विधानसभा चुनाव नतीजे
    विधानसभा चुनाव: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खिला भाजपा का 'कमल', तेलंगाना में कांग्रेस जीती विधानसभा चुनाव
    राजस्थान में भाजपा की बड़ी जीत, कायम रही सत्ता बदलने की रिवाज अशोक गहलोत
    राजस्थान विधानसभा चुनाव: झालरापाटन से वसुंधरा राजे 53,000 से अधिक वोटों से जीतीं विधानसभा चुनाव नतीजे

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश में अनोखी परंपरा, दिवाली के अगले दिन गायों से खुद को कुचलवाते हैं लोग उज्जैन
    विधानसभा चुनाव: मध्य प्रदेश की सभी और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर मतदान जारी विधानसभा चुनाव
    मध्य प्रदेश: मुरैना के दिमनी में मतदान के दौरान पथराव और गोलीबारी, 1 घायल मध्य प्रदेश चुनाव
    विधानसभा चुनाव: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इन बड़े चेहरों और सीटों पर सबकी नजर छत्तीसगढ़

    भाजपा समाचार

    राजस्थान: वसुंधरा राजे से बाबा बालकनाथ तक, मुख्यमंत्री पद की रेस में कौन-कौन शामिल? राजस्थान
    ममता बनर्जी ने बताया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार का कारण, INDIA से जोड़ा ममता बनर्जी
    विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर अखिलेश यादव बोले- INDIA गठबंधन निराश नहीं हैं अखिलेश यादव
    अब देशभर में भाजपा और कांग्रेस की क्या स्थिति और लोकसभा चुनाव को लेकर क्या संकेत? कांग्रेस समाचार

    राजस्थान सरकार

    राजस्थान: कंप्यूटर शिक्षकों के पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, गहलोत कैबिनेट ने लिया फैसला राजस्थान
    राजस्थान में REET परीक्षा के जरिए होगी 20,000 शिक्षकों की भर्ती राजस्थान
    राजस्थान: सरकार ने सभी विधायकों को गिफ्ट किया आईफोन 13, भाजपा का लौटाने का ऐलान राजस्थान
    राजस्थान: दौसा में महिला डॉक्टर की आत्महत्या का पूरा मामला क्या है? राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025