NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनाव: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी, भाजपा और कांग्रेस में टक्कर
    अगली खबर
    विधानसभा चुनाव: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी, भाजपा और कांग्रेस में टक्कर
    राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए चुनाव की मतगणना हो रही है

    विधानसभा चुनाव: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना जारी, भाजपा और कांग्रेस में टक्कर

    लेखन नवीन
    संपादन मुकुल तोमर
    Dec 03, 2023
    09:04 am

    क्या है खबर?

    राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है।

    इन राज्यों के साथ मिजोरम में भी मतदान हुआ था, लेकिन यहां कल यानि 4 दिसंबर सोमवार को मतगणना होगी।

    पहले मिजोरम में भी 3 दिसंबर को मतगणना होनी थी, लेकिन रविवार को ईसाइयों की प्रार्थना का दिन होने के कारण मतगणना की तारीख बदल दी गई। मिजोरम एक ईसाई बहुल राज्य है।

    इस संबंध में चुनाव आयोग को कई अनुरोध प्राप्त हुए थे।

    शुरुआती रुझान

    शुरुआती रुझान में क्या स्थिति?

    शुरुआती रुझान में मध्य प्रदेश में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है और कांग्रेस पिछड़ गई है।

    इसके उलट तेलंगाना में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर है और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) और भाजपा पिछड़ गई हैं।

    छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस आगे है और 45 सीट के बहुमत के आंकड़े से ऊपर है।

    राजस्थान में कांटे की टक्कर चल रही है और भाजपा और कांग्रेस दोनों लगभग बराबर हैं।

    मतदान

    किस राज्य में कब और कितने प्रतिशत मतदान हुआ था?

    7 नवंबर को मिजोरम की सभी सीटों पर और छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान हुआ था। मिजोरम में 80.66 प्रतिशत मतदान हुआ।

    17 नवंबर को मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ में दोनों चरणों में कुल 76.31 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं मध्य प्रदेश में 76.22 प्रतिशत मतदान हुआ।

    25 दिसंबर को राजस्थान में 74.96 प्रतिशत मतदान हुआ।

    अंत में 30 नवंबर को तेलंगाना में 70.71 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।

    राजस्थान

    राजस्थान में किसके बीच मुकाबला और क्या कहते हैं एग्जिट पोल?

    राजस्थान चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच है। अधिकांश एग्जिट पोल में यहां 199 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा के जीतने की संभावना जताई गई है।

    न्यूज 18-CNX ने अपने एक्जिट पोल में भाजपा को 111 औरकांग्रेस को 74 सीटें दी हैं।

    न्यूज-जन की बात ने भाजपा के 100-122 और कांग्रेस के 62-85 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

    इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा को 80-100 और कांग्रेस को 86-106 सीटें दी हैं।

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश में किसके बीच मुकाबला और क्या कहते हैं एग्जिट पोल?

    मध्य प्रदेश में भी मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है। यहां 230 सीटों पर हुए चुनाव में अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा के सत्ता में बने रहने की संभावना जताई गई है।

    इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने यहां भाजपा को 140-162 और कांग्रेस 68-90 सीटें दी हैं, जबकि टीवी-9 भारतवर्ष ने भाजपा को 106-116 और कांग्रेस को 111-121 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

    न्यूज 18-CNX ने कांग्रेस को 111 और भाजपा को 116 सीटें दी हैं।

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में किसके बीच मुकाबला और क्या कहते हैं एग्जिट पोल?

    छत्तीसगढ़ में भी मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच है। यहां एग्जिट पोल में 90 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है।

    इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने यहां कांग्रेस को 40-50 सीटें, जबकि भाजपा को 36-46 सीटें दी हैं।

    न्यूज-जन की बात ने कांग्रेस के 42-53 सीटें और भाजपा के 34-45 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।

    एबीपी न्यूज-सी वोटर ने कांग्रेस को 41-53 सीटें और भाजपा को 36-48 सीटें दी हैं।

    तेलंगाना

    तेलंगाना में किसके बीच मुकाबला और क्या कहते हैं एग्जिट पोल?

    तेलंगाना में इस बार सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। यहां सरकार बनाने के लिए 119 सीटों में से 60 सीटें जीतने की जरूरत है।

    टीवी-9 तेलुगु के एग्जिट पोल के अनुसार, तेलंगाना में BRS को 48-58 सीट, कांग्रेस को 49-59 सीट, भाजपा को 5-10 सीट और अन्य को 6-18 सीटें मिल सकती हैं।

    न्यूज-जन की बात ने BRS को 40-55 सीटें, कांग्रेस को 48-64 सीटें और भाजपा को 7-13 सीटें दी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विधानसभा चुनाव नतीजे
    मध्य प्रदेश चुनाव
    तेलंगाना
    छत्तीसगढ़

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    चुनावों में करारी हार पर मंथन करेगी कांग्रेस, कल शीर्ष समिति की बैठक बुलाई सोनिया गांधी
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के 97 और बसपा के 72 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानत जब्त उत्तर प्रदेश
    पंजाब: AAP के भगवंत मान ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ आम आदमी पार्टी समाचार
    चुनाव आयोग ने क्यों नहीं किया गुजरात विधानसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान? गुजरात

    मध्य प्रदेश चुनाव

    मध्य प्रदेश का सियासी घमासान: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद कांग्रेस के 22 विधायकों का इस्तीफा मध्य प्रदेश
    'आइटम' वाले बयान पर चुनाव आयोग ने कमलनाथ को भेजा नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: दलित परिवार ने लगाया भाजपा को वोट नहीं देने पर प्रताड़ित करने का आरोप मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश में अब जनता करेगी मेयर का चुनाव, राज्यपाल ने दी अध्यादेश को मंजूरी मध्य प्रदेश

    तेलंगाना

    हैदराबाद: तस्कर ने निकाला नया तरीका, बालों की क्रीम में छिपाकर लाया सोना; देखें वीडियो हैदराबाद हवाई अड्डा
    हैदराबाद के मंदिर में लाखों लोग लगाते हैं वीजा की अर्जी, कई की मनोकामना हुई पूरी हैदराबाद
    तेलंगाना में 5,000 से ज्यादा शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन सरकारी नौकरी
    हैदराबाद: 10वीं के छात्र ने 35वीं मंजिल से कूदकर जान दी, सुसाइड नोट में ये कहा हैदराबाद

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: करीबी अधिकारियों पर छापे को लेकर मुख्यमंत्री का प्रधानमंत्री पर हमला, बताया जन्मदिन का तोहफा भूपेश बघेल
    छत्तीसगढ़: 5 साल पहले 'दृश्यम' स्टाइल में हुए न्यूज एंकर हत्याकांड का खुलासा, जानें पूरा मामला  छत्तीसगढ़ में अपराध
    #NewsBytesExplainer: क्या है छत्तीसगढ़ में हुआ 5,000 करोड़ रुपये का कथित महादेव ऐप घोटाला? प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने किया 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन, बताया पुराना विचार चुनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025