NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राजस्थान में भाजपा की बड़ी जीत, कायम रही सत्ता बदलने की रिवाज
    अगली खबर
    राजस्थान में भाजपा की बड़ी जीत, कायम रही सत्ता बदलने की रिवाज
    राजस्थान विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की

    राजस्थान में भाजपा की बड़ी जीत, कायम रही सत्ता बदलने की रिवाज

    लेखन आबिद खान
    Dec 03, 2023
    06:40 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा ने राज्य की 199 सीटों में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है।

    दूसरी ओर कांग्रेस महज 69 सीटें जीत पाई है। 15 सीटों पर अन्य पार्टियों के और निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

    इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हार स्वीकार कर ली है और राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है।

    इसी के साथ राज्य में हर 5 साल में सत्ता बदलने की रिवाज कायम रही।

    मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री पद के लिए कौन-कौन हैं दावेदार? 

    मुख्‍यमंत्री पद के लिए सबसे पहला नाम वसुंधरा राजे का है। वे पहले भी 2 बार मुख्‍यमंत्री रह चुकी हैं।

    बाबा बालकनाथ भी मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं। चर्चा है कि उत्तर प्रदेश की तरह राजस्थान में भी एक योगी को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी जा सकती है।

    जयपुर राजघराने की दीया कुमारी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नाम भी चर्चा में हैं।

    वजह

    कांग्रेस को क्यों करना पड़ा हार का सामना?

    राजस्थान में कांग्रेस की हार की बड़ी वजह गुटबाजी को माना जा रहा है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तनातनी जगजाहिर है। चुनाव आते-आते दोनों ने इसे साधने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

    कांग्रेस की ओर से चुनावी प्रचार का जिम्मा केवल गहलोत ही संभाल रहे थे, लेकिन भाजपा की ओर से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई सभाएं की।

    उसकी लुभावनी योजनाओं पर पेपर लीक और लाल डायरी जैसे मुद्दे भारी पड़े।

    मुद्दे

    राजस्थान चुनावों में क्या थे बड़े मुद्दे?

    राजस्थान चुनाव में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपर लीक, कानून व्यवस्था, हिंदुत्व और सांप्रदायिक हिंसा जैसे मुद्दे हावी रहे।

    महिलाओं के खिलाफ अपराधों में राजस्थान देश में शीर्ष स्थान पर है। चुनाव में भाजपा ने इसे प्रमुखता से उठाया था।

    गहलोत सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की कई घटनाएं सामने आईं। इसे लेकर खुद सचिन पायलट अपनी ही सरकार पर हावी दिखे।

    राजस्थान सरकार पर विधानसभा के अंदर भ्रष्टाचार के आरोप भी लग चुके हैं।

    मतदान

    राजस्थान में 25 नवंबर को हुआ था मतदान

    25 दिसंबर को राजस्थान की 199 सीटों पर 74.96 प्रतिशत मतदान हुआ था। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

    ज्यादातर एग्जिट पोल में यहां भाजपा के जीतने की संभावना जताई गई थी। न्यूज 18-CNX ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 111 और कांग्रेस को 74 सीटें दी थीं। न्यूज-जन की बात ने भाजपा को 100 से 122 और कांग्रेस को 62 से 85 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    अशोक गहलोत
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान

    राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष के दोनों बेटों को ED का समन, पेपर लीक मामले में होगी पूछताछ प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    राजस्थान: ACB ने गिरफ्तार किए ED के 2 अधिकारी, रिश्वत लेने का आरोप प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    राजस्थान: ED की कार्रवाई जारी, कथित जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर 24 जगहों पर छापा प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    राजस्थान: अशोक गहलोत की वसुंधरा राजे को चुनौती, बोले- कांग्रेस का गारंटियों पर मुझसे बहस करें अशोक गहलोत

    अशोक गहलोत

    सचिन पायलट ने पिता की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री गहलोत पर साधा निशाना, जानें क्या कहा सचिन पायलट
    राजस्थान: गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल राजस्थान सरकार
    राजस्थान में होगी 50,000 महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन राजस्थान
    अशोक गहलोत को मानहानि मामले में समन, दिल्ली कोर्ट ने 7 अगस्त को पेशी पर बुलाया राजस्थान

    कांग्रेस समाचार

    #NewsBytesExplainer: कैसे कांग्रेस और अशोक गहलोत के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है चिरंजीवी योजना? राजस्थान सरकार
    राजस्थान: ED का राज्य कांग्रेस प्रमुख के यहां छापा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे को समन राजस्थान
    छत्तीसगढ़ चुनाव: पहले चरण के 223 उम्मीदवारों में से 26 पर आपराधिक मामले, 46 हैं करोड़पति छत्तीसगढ़
    विपक्षी नेताओं ने सरकार पर लगाया फोन हैक करने का आरोप, कहा- ऐपल से मिली चेतावनी  महुआ मोइत्रा

    भाजपा समाचार

    #NewsBytesExplainer: महिला विरोधी अपराधों से लेकर पेंशन योजना तक, राजस्थान चुनाव के प्रमुख मुद्दे क्या हैं? राजस्थान
    तमिलनाडु: राज्यपाल के घर पर फेंके गए पेट्रोल बम, भाजपा ने DMK सरकार को घेरा तमिलनाडु
    प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी घोषणा, कहा- सरकार मुफ्त राशन योजना को 5 साल तक और बढ़ाएगी  नरेंद्र मोदी
    छत्तीसगढ़ चुनाव: स्मृति ईरानी के भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप, कांग्रेस ने किया खंडन कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025