NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अब देशभर में भाजपा और कांग्रेस की क्या स्थिति और लोकसभा चुनाव को लेकर क्या संकेत?
    अगली खबर
    अब देशभर में भाजपा और कांग्रेस की क्या स्थिति और लोकसभा चुनाव को लेकर क्या संकेत?
    भाजपा 12 राज्यों में शासित होकर देश की 41 प्रतिशत आबादी पर राज कर रही है

    अब देशभर में भाजपा और कांग्रेस की क्या स्थिति और लोकसभा चुनाव को लेकर क्या संकेत?

    लेखन नवीन
    संपादन मुकुल तोमर
    Dec 04, 2023
    07:48 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा को 3 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पूर्व बहुमत मिला है। इस जीत के बाद भाजपा अपने दम पर 12 राज्यों में सत्ता पर काबिज हो गई है, जबकि कांग्रेस महज 3 राज्यों तक ही सिमट चुकी है।

    आगामी लोकसभा चुनाव से पहले 3 राज्यों में में मिली करारी हार कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस' यानि INDIA गठबंधन के लिए एक बड़ा झटका है।

    आइए इसे विस्तार से समझते हैं।

    स्थिति

    अब राज्यों में क्या है कांग्रेस और भाजपा की स्थिति?

    देश के 12 राज्यों में अब भाजपा की सरकार हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, त्रिपुरा, मणिपुर, गोवा और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

    इसके साथ ही महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में भाजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकारें हैं।

    इसके विपरीत कांग्रेस अब कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में ही सत्ता में है, वहीं बिहार और झारखंड में वह गठबंधन की सरकार में है।

    आबादी

    कितनी-कितनी आबादी पर भाजपा और कांग्रेस का शासन?

    भाजपा जिन 12 राज्यों में सत्ता में है, उनकी देश की कुल आबादी में 41 प्रतिशत हिस्सेदारी है। NDA शासित राज्यों को मिलकर यह आबादी 50 प्रतिशत से अधिक पर पहुंच जाती है।

    इस विपरीत कांग्रेस शासित 3 राज्यों में देश की केवल 8.51 आबादी रहती है। उसके गठबंधन की सरकार वाले 2 राज्यों (बिहार और झारखंड) को मिलाने पर ये आंकड़ा 19.84 प्रतिशत पर पहुंच जाता है, जो भाजपा से काफी कम है।

    सीट

    लोकसभा सीटों का क्या गणित है?

    भाजपा और NDA द्वारा शासित राज्यों में कुल 260 लोकसभा सीटें हैं, जो देश की कुल 543 लोकसभा सीटों के आधे से थोड़ी कम हैं।

    इसके विपरीत कांग्रेस और उसके गठबंधन की सरकार के अधीन राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या मात्र 103 हैं।

    हालांकि, विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल तृणमूल कांग्रेस (TMC) शासित पश्चिम बंगाल में 42 और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) शासित तमिलनाडु में 30 लोकसभा सीटें हैं, लेकिन यहां कांग्रेस गठबंधन में नहीं है।

    कठिन

    क्या संकेत देते हैं नतीजे?

    लोकसभा चुनाव से पहले 3 राज्यों में मिली हार कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

    विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा आम चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ेगी, जो अपने दम पर कई प्रतिशत अधिक वोट खींचते हैं।

    ऐसे में जब राज्य चुनावों में भाजपा ने इतनी बड़ी जीत दर्ज की है तो लोकसभा चुनाव में उसे मात देकर जीत दर्ज करना INDIA के लिए बहुत मुश्किल होगा।

    नतीजे

    क्या रहे विधानसभा चुनावों के नतीजे?

    5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से 3 राज्यों में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। मध्य प्रदेश में तो पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिला है।

    अहम बात ये है कि राजस्थान में 25 और मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटें हैं। ऐसे में यहां भाजपा की जीत पार्टी को उत्साहित करने वाली है।

    कांग्रेस केवल तेलंगाना में जीत पाई है, वहीं मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) जीती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव
    INDIA

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    भाजपा समाचार

    गुजरात: अमरेली में महिला भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष की पड़ोसियों ने की हत्या, बेटा घायल गुजरात
    विधानसभा चुनाव: मध्य प्रदेश की सभी और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर मतदान जारी विधानसभा चुनाव
    कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद बोले- अब भाजपा को मुस्लिम स्पीकर को 'नमस्कार सर' कहना होगा कर्नाटक
    राजस्थान चुनाव: 326 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले, 651 करोड़पति और 6 अरबपति मैदान में राजस्थान

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस की मांग, गाजा पट्टी पर हमले रोकने के लिए अमेरिका-यूरोपीय संघ पर दबाव डाले सरकार इजरायल-हमास युद्ध
    #NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, नतीजों पर क्या होगा असर? मध्य प्रदेश
    सोनिया गांधी की जगह प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं रायबरेली से चुनाव- रिपोर्ट प्रियंका गांधी
    राजस्थान में कांग्रेस की घोषणा- सत्ता में लौटे तो कराएंगे जातिगत जनगणना  राजस्थान

    लोकसभा चुनाव

    बृजभूषण सिंह ने 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया, रैली में कांग्रेस पर साधा निशाना बृजभूषण शरण सिंह
    विपक्षी पार्टियों की बैठक में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर नहीं होगी कोई चर्चा- रिपोर्ट बिहार
    नीतीश कुमार ने क्यों कहा समय से पहले हो सकते हैं लोकसभा चुनाव? नीतीश कुमार
    भाजपा की देर रात प्रधानमंत्री आवास पर अहम बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन नरेंद्र मोदी

    INDIA

    मायावती ने कहा- लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी BSP, किसी से गठबंधन नहीं मायावती
    #NewsBytesExplainer: विपक्षी गठबंधन INDIA की मुंबई बैठक में किन-किन अहम मुद्दों पर हो सकता है फैसला? #NewsBytesExplainer
    AAP ने खारिज किया प्रवक्ता का बयान, कहा- अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं आम आदमी पार्टी समाचार
    #NewsBytesExplainer: NDA और INDIA के बीच कितना करीबी मुकाबला है और कांग्रेस क्यों अहम? लोकसभा चुनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025