NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव का चौथा चरण: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान, बाकी सीटों का कैसा हाल?
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव का चौथा चरण: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान, बाकी सीटों का कैसा हाल?
    लोकसभा चुनाव के तहत चौथे चरण में 54 प्रतिशत मतदान हुआ

    लोकसभा चुनाव का चौथा चरण: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान, बाकी सीटों का कैसा हाल?

    लेखन गजेंद्र
    May 13, 2024
    06:26 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव के तहत देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चौथे चरण का मतदान लगभग पूरा हो चुका है। शाम 5:00 बजे तक देशभर में कुल 62.31 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ।

    अलग-अलग राज्यों की बात करें तो शाम 3:00 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 66.1 प्रतिशत और जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 35.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

    बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के मतदाताओं में उत्साह नजर नहीं आया। यहां का मतदान 50-55 प्रतिशत के आसपास रहा।

    मतदान

    कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान?

    चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक कुल 62.31 प्रतिशत मतदान हुआ।

    सबसे अधिक मतदान पश्चिम बंगाल में 75.66 प्रतिशत हुआ।

    इसके बाद आंध्र प्रदेश में 68.09 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 68.01 प्रतिशत, झारखंड में 63.14 प्रतिशत, ओडिशा में 62.96 प्रतिशत और तेलंगाना में 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ।

    सबसे कम मतदान उत्तर प्रदेश में 56.35 प्रतिशत, बिहार में 54.14 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 52.49 प्रतिशत और जम्मू-कश्मीर में 35.75 प्रतिशत हुआ।

    विवाद

    मतदान के बीच आई विवादों की खबरें

    चौथे चरण के मतदान के दौरान कई राज्यों से विवादित खबरें भी आई। आंध्र प्रदेश में YSR कांग्रेस के विधायक ने मतदान केंद्र पर एक मतदाता को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद झगड़ा शुरू हो गया।

    हैदराबाद में भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने मतदान केंद्र पर मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटवाकर उनका चेहरा देखा, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

    पश्चिम बंगाल में मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई।

    सीट

    किन राज्यों की कितनी सीटों पर हुआ मतदान?

    सोमवार को आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर और तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर भी आज ही एक साथ एक ही चरण में मतदान हुआ।

    इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश की 8, बिहार की 5, झारखंड की 4, ओडिशा की 4 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हुआ।

    इसके अलावा आंध्र प्रदेश की 175 और ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों पर भी एक साथ मतदान हुआ।

    चेहरे

    चौथे चरण में अखिलेश यादव समेत इन चेहरों की किस्मत EVM में कैद

    चौथे चरण में कई बड़े चेहरों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कैद हो गई है।

    कन्नौज से समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव मैदान में हैं, जिनका मुकाबला मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक से है।

    हैदराबाद सीट पर असदुद्दीन ओवैसी का मुकाबला भाजपा की माधवी लता से है। पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट पर कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और TMC के यूसुफ पठान के बीच मुकाबला है।

    कृष्णानगर सीट से TMC नेता महुआ मोइत्रा मैदान में हैं।

    चेहरे

    अजय मिश्रा टेनी के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा भी मैदान में

    चौथे चरण के मतदान में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी मैदान में हैं। वह उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी सीट से लड़ रहे हैं।

    किसान आंदोलन के दौरान उनके बेटे पर किसानों पर थार चढ़ाने का आरोप लगा, जिसके बाद वह विवादों में घिर गए थे। उनकी सीट पर सबकी नजर है।

    इसके अलावा TMC के शत्रुघ्न सिन्हा, भाजपा के गिरिराज सिंह, कांग्रेस की वाईएस शर्मिला और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के ललन सिंह भी मैदान में हैं।

    नतीजे

    2019 के चुनाव में इन 96 सीटों पर क्या थे नतीजे?

    चौथे चरण में जिन 96 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 50 सीटों पर भाजपा और उसके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 2019 में जीत दर्ज की थीं।

    कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल पार्टियों के हिस्से में इनमें से मात्र 13 सीटें आई थीं।

    आंध्र प्रदेश की YSR कांग्रेस ने 22 सीटों और तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाकी 2 सीटों पर ओवैसी की पार्टी जीती थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लोकसभा चुनाव
    जम्मू-कश्मीर
    पश्चिम बंगाल

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    लोकसभा चुनाव

    आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने आम लोगों और मजदूरों को बनाया स्टार प्रचारक जगन रेड्डी
    कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में आए मिलिंद देवड़ा 20 साल में पहली बार नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव  शिवसेना समाचार
    अमेठी-रायबरेली पर कांग्रेस बोली- कोई डरकर नहीं भाग रहा, 24 घंटे में लेंगे उम्मीदवारों पर फैसला  कांग्रेस समाचार
    उत्तर प्रदेश: भाजपा काट सकती है कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह का टिकट, जानिए किसे उतारेगी बृजभूषण शरण सिंह

    जम्मू-कश्मीर

    हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फबारी के आसार, उत्तर भारत में होगी छिटपुट बारिश भारतीय मौसम विभाग
    जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LoC के पास दिखा पाकिस्तान ड्रोन, भारतीय सेना ने मार गिराया नियंत्रण रेखा (LoC)
    जम्मू-कश्मीर: रामबन में 3 मंजिला मकान में आग लगी, 3 बहनें जिंदा जलीं आग त्रासदी
    INDIA गठबंधन को फिर लगा झटका, जम्मू-कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ेगी फारूक अब्दुल्ला की पार्टी फारूक अब्दुल्ला

    पश्चिम बंगाल

    आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने लिया यू-टर्न, अब बोले- चुनाव लड़ूंगा पवन सिंह
    ममता बनर्जी ने अपने भाई से सभी रिश्ते क्यों खत्म किए? ममता बनर्जी
    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती ममता बनर्जी
    पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने से भाजपा और TMC नेताओं में असंतोष ममता बनर्जी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025