NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / 5 दिनों तक मनता है दिवाली का उत्सव, जानिए छोटी दिवाली समेत सभी त्योहारों की तारीख
    अगली खबर
    5 दिनों तक मनता है दिवाली का उत्सव, जानिए छोटी दिवाली समेत सभी त्योहारों की तारीख

    5 दिनों तक मनता है दिवाली का उत्सव, जानिए छोटी दिवाली समेत सभी त्योहारों की तारीख

    लेखन सयाली
    Oct 22, 2024
    08:13 pm

    क्या है खबर?

    दिवाली का त्योहार जल्द ही आने वाला है, जिसे साल का सबसे खूबसूरत समय कहा जाता है। इस पर्व का उत्सव 5 दिनों तक चलता है, जिसके दौरान 5 अलग-अलग त्योहार मनाए जाते हैं।

    इनमें धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल होते हैं। इस साल इन सभी त्योहारों की सही तारीख लोगों को पता नहीं लग पा रही है।

    आइए द्रिक पंचांग (हिंदू कैलेंडर) के अनुसार सभी त्योहारों की सही तारीख और महत्त्व जानते हैं।

    #1

    कब है धनतेरस?

    दिवाली के उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है, जो इस साल 29 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। इस दिन सभी के घरों में मां लक्ष्मी, धन्वंतरि जी और कुबेर जी की पूजा की जाती है।

    मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सोना, चांदी या बर्तन आदि खरीदने से घर में समृद्धि और धन आता है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:31 से रात 8:13 तक ही है।

    आपको धनतेरस पर ये शुभ वस्तुएं खरीदनी चाहिए।

    #2

    किस दिन मनेगी छोटी दिवाली?

    धनतेरस के बाद 5 दिनों के त्योहारों की सूची में अगला स्थान छोटी दिवाली का होता है। इसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं, जो इस साल 30 अक्टूबर को पड़ रही है।

    पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था, जो बुराई की हार का प्रतीक है।

    इस दिन घर में 5 दिये जलाए जाते हैं, जिन्हें रसोई, मंदिर, दरवाजे और पीपल के पेड़ के पास रखा जाता है।

    #3

    दिवाली की तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्त्व

    दिवाली को हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है, जिसे दीपावली भी कहते हैं।

    इस साल यह पावन पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जिस दिन सभी घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाएगी।

    इस दिन अमावस्या तिथि दिन में 3:52 से शुरू होगी और 1 नवंबर को शाम 6:16 पर खत्म होगी। इस पर्व पर आपको अपने पूरे घर में तेल के दीपक जलाने चाहिए और परिवार वालों के साथ उत्सव मनाना चाहिए।

    #4

    किस दिन की जाएगी गोवर्धन पूजा?

    दिवाली के बाद का दिन गोवर्धन पूजा कहलाता है, जिसे अन्नकूट उत्सव भी कहते हैं।

    मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र देव के प्रकोप से अपने गांववासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत उंगली पर उठाया था।

    इस साल यह पूजन 2 नवंबर को किया जाएगा, जिसका शुभ मुहूर्त सुबह 6:34 से सुबह 8:46 तक है। इस दिन भक्त गाय के गोबर से गोवर्धन बनाते हैं और इसपर फूल, रोली और अन्य चीजें अर्पित करते हैं।

    #5

    कब मनाया जाएगा भाई दूज का पर्व?

    दिवाली उत्सव के अंतिम दिन भाई दूज मनाया जाता है, जो इस साल 3 नवंबर को पड़ रहा है। यह पावन पर्व भाई-बहनों के रिश्ते और प्रेम को दर्शाता है।

    इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सलामती और लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। इस साल तिलक लगाने और पूजा करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:17 से 03:38 तक है।

    इस त्योहार पर तिलक लगाने के बदले भाई अपनी बहनों को उपहार भी देते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिवाली
    धनतेरस
    भाई दूज
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    क्या मस्क-ट्रंप विवाद से खतरे में पड़ सकता है शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन? एलन मस्क
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB के मार्केटिंग प्रमुख हवाई अड्डे से गिरफ्तार, 3 अन्य हिरासत में बेंगलुरु
    ट्रंप-मस्क विवाद से खतरे में स्पेस-X के अरबों डॉलर के अनुबंध, नासा को क्या है खतरा? डोनाल्ड ट्रंप
    मस्क ने ट्रंप पर महाभियोग चलाने की मांग की, कहा- उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है एलन मस्क

    दिवाली

    चमचमाती लाइट्स की जगह इन तरीकों से दीयों को सजाकर घर को दें त्योहार का स्पर्श घर की सजावट
    दिवाली के दौरान पेट की सूजन से बचाव के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? त्यौहार
    दिवाली की छुट्टियों में परिवार के साथ देखें ये शानदार फिल्में, मिलेगा भरपूर मजा बॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExplainer: दिवाली पर कहां पटाखे फोड़ने की अनुमति और कहां प्रतिबंध? जानें हर राज्य के नियम दिल्ली

    धनतेरस

    धनतेरस विशेष: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये छह वस्तुएं, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़ दिवाली
    इस धनतेरस चाँदी ख़रीदने से पहले ऐसे करें उसकी शुद्धता की पहचान दिवाली
    भारत का अनोखा मंदिर, जहाँ भक्तों को प्रसाद में मिलते हैं सोने-चाँदी के गहने मध्य प्रदेश
    त्योहारों के मौसम में चांदी खरीदने से पहले ऐसे करें उसकी शुद्धता की पहचान दिवाली

    भाई दूज

    पश्चिम बंगाल: 26 साल से बहन की याद में मुंह में जैतून रखे हुए है शख्स पश्चिम बंगाल
    14 या 15 नवंबर, कब है भाई दूज? जानिए सही तिथि और अन्य महत्वपूर्ण बातें  लाइफस्टाइल
    भाई दूज के मौके पर घर पर बनाएं ये 5 स्नैक्स, जानिए इनकी रेसिपी खान-पान
    भाई दूज के अवसर पर अपने भाई के लिए घर पर बनाएं ये मिठाइयां, जानें रेसिपी रेसिपी

    त्यौहार

    नवरात्रि: मां दुर्गा को 10 भगवानों ने दिए थे उनके 10 अस्त्र-शस्त्र, जानिए सभी का महत्त्व नवरात्रि
    सालों से चल रही है नवरात्रि पर व्रत रखने की प्रथा, जानिए किसने की थी शुरुआत नवरात्रि
    नवरात्रि पर बनाकर खाएं ये 5 बिना चीनी वाली मिठाइयां, वजन बढ़ने की नहीं होगी चिंता  नवरात्रि
    12 या 13 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और अन्य जरूरी बातें दशहरा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025