NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / धनतेरस विशेष: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये छह वस्तुएं, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़
    अगली खबर
    धनतेरस विशेष: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये छह वस्तुएं, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़

    धनतेरस विशेष: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये छह वस्तुएं, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़

    लेखन अंजली
    Oct 24, 2019
    04:58 pm

    क्या है खबर?

    इस साल धनतेरस का त्योहार 25 अक्टूबर को है।

    धनतेरस वाले दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। अमीर हो या गरीब हर कोई कुछ न कुछ जरुर खरीदता है।

    मान्यता है कि धनतेरस के दिन वस्तुओं की खरीदारी करने से घर पर सकरात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके विपरीत कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने से घर पर नकरात्मक प्रभाव भी पड़ता है।

    तो आइए जानें कि वे वस्तुएं कौन सी हैं, जो घर पर नकरात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।

    #1

    धनतेरस वाले दिन न खरीदें लोहे से बनी वस्तुएं

    धनतेरस के दिन गलती से भी लोहे से बनी वस्तुओं की खरीदारी न करें, क्योंकि लोहा खरीदना बहुत अशुभ माना जाता है।

    लेकिन फिर भी कुछ घरों में धनतेरस के दिन कार खरीदने की योजना बनाई जाती है, जो कि गलत है।

    अगर आपको धनतेरस के दिन लोहे से बनी वस्तुएं जैसे कार घर लानी है, तो उसका भुगतान एक दिन पहले ही कर दें। ऐसा करने से आपके जीवन में कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

    #2

    स्टील के बर्तनों की जगह पीतल के बर्तनों की करें खरीदारी

    धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

    लेकिन बर्तन की खरीदारी के दौरान स्टील के बर्तन न खरीदें, क्योंकि स्टील भी लोहे का ही दूसरा रूप है। इसलिए, कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए।

    धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा को शुभ माना जाता है, तो इस परंपरा से जुड़े रहने के लिए स्टील के बर्तनों की जगह पीतल के बर्तनों की खरीदारी करें।

    जानकारी

    तेल और तेल उत्पादों की खरीदारी मानी जाती है अशुभ

    धनतेरस के दिन तेल और तेल उत्पादों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर आप धनतेरस और दिवाली के दिन दिए जलाने के लिए तेल व घी खरीदना चाहते हैं, तो इन चीजों की खरीदारी धनतेरस से पहले ही कर लें।

    #4

    धनतेरस वाले दिन उपहार देने व खरीदने से पड़ सकता है नकरात्मक प्रभाव

    दिवाली पर उपहार देने के लिए जो कुछ भी खरीदना है, उसे आप धनतेरस से पहले ही खरीद लें, क्योंकि धनतेरस के दिन उपहार खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।

    इसके पीछे वजह ये है कि धनतेरस के दिन किसी व्यक्ति को उपहार देने का मतलब होता है कि आप अपने घर की लक्ष्मी को किसी दूसरे को दे रहे हैं।

    यदि आपको उपहार देना ही है, तो धनतेरस से एक दिन पहले या बाद में दें।

    #5

    धनतेरस के दिन न खरीदें काले व नीले रंग के कपड़े

    अक्सर आप सभी लोगों ने अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को यह कहते हुए सुना होगा कि शुभ कार्यों में काले व नीले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए, क्योंकि इन रंगों के कारण नकारात्‍मकता ऊर्जा जल्‍दी आकर्षित होती है।

    इस वजह से इस रंग के कपड़ों की खरीदारी भी अशुभ मानी जाती है।

    वैसे भी धनतेरस का दिन शुभ होता है, इसलिए इस दिन काले व नीले रंग की चीजों को भी खरीदने से बचें।

    जानकारी

    कांच से बनी चीजों की खरीदारी करने से बचें

    धनतेरस के दिन यदि आप कांच से बनी कोई वस्तु खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऐसा न करें। माना जाता है कि कांच का संबंध राहु से होता है, जो जीवन पर दुष्प्रभाव डाल सकता है। इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदने से बचें।

    शुभ चीजें

    इन चीजों में से किसी एक चीज की खरीदारी अवश्य करें

    1) धनतेरस के दिन अपने काम से जुड़ी कोई चीज अवश्य खरीदें, क्योंकि इस दिन खरीदे गए सामान की पूजा करने से लाभ प्राप्त होता है।

    2) धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान व सोने-चांदी की खरीदारी भी शुभ होती है।

    3) धनतेरस के दिन झाडू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन झाडू खरीदने से आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं। इस दिन झाडू का पूजन करना फलदायक होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिवाली

    ताज़ा खबरें

    'स्क्विड गेम 3' का नया पोस्टर आया सामने, जानिए कब देख पाएंगे वेब सीरीज  स्क्विड गेम
    राजकुमार राव ने जब-जब कॉमेडी पर खेला दांव, कैसा रहा फिल्मों का हाल? राजकुमार राव
    कान्स 2025: ऐश्वर्या राय एक बार फिर रेड कार्पेट पर छाईं, सामने आया नया लुक  ऐश्वर्या राय
    सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने बोली आतंकी हाफिज सईद जैसी भाषा पाकिस्तान सेना

    दिवाली

    नए साल में कम हुई छुट्टियाँ, देखिए इस साल की छुट्टियों की पूरी सूची स्वतंत्रता दिवस
    मुगल संग्रहालय के निर्माण कार्य को पूरा कराएगी योगी सरकार, आवंटित किए 20 करोड़ रुपये योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025