NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / धनतेरस के त्योहार पर खरीदें ये 6 शुभ चीजें, होगी धन और वैभव की प्राप्ति 
    अगली खबर
    धनतेरस के त्योहार पर खरीदें ये 6 शुभ चीजें, होगी धन और वैभव की प्राप्ति 

    धनतेरस के त्योहार पर खरीदें ये 6 शुभ चीजें, होगी धन और वैभव की प्राप्ति 

    लेखन सयाली
    Oct 15, 2024
    05:59 pm

    क्या है खबर?

    धनतेरस का शुभ त्योहार हिंदू कैलेंडर के अश्विन महीने में कृष्ण पक्ष के 13वें चंद्र दिवस पर पड़ता है। यह पर्व इस साल 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है।

    इस त्योहार पर धन, सम्पदा और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन नए सामान की खरीदारी करना शुभ माना जाता है, जिससे घर में समृद्धि आती है।

    आप इस साल धनतेरस पर धन की प्राप्ति के लिए ये 6 चीजें खरीदें।

    #1

    झाड़ू

    धनतेरस के दिन जरूरी नहीं कि आप कोई महंगी वस्तु ही खरीदें। आप इस त्योहार पर झाड़ू खरीदकर भी घर में समृद्धि ला सकते हैं।

    यह ऐसी चीज है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर की नकारात्मकता और गरीबी दूर हो जाती है।

    साथ ही इससे पैसा आता है, सफलता बढ़ती है और सुख की प्राप्ति होती है। झाड़ू के जरिए आप घर की सफाई करके परेशानियों को दूर कर सकेंगे।

    #2

    सोना या चांदी

    धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। सोना सफलता और समृद्धि का प्रतीक होता है, जिसकी अहमियत हमेशा बढ़ती रहती है।

    एक और कीमती धातु, जो धनतेरस के दौरान बेहद शुभ मानी जाती है वह है चांदी। आपको घर में वैभव और धन लाने के लिए चांदी और सोने के सिक्के, जेवर या बर्तन आदि खरीदने चाहिए।

    इसके अलावा, आप अधिक कृपा पाने के लिए सोने-चांदी से बनी भगवान की मूर्तियां भी घर ला सकते हैं।

    #3

    बर्तन

    हर साल सोना या चांदी खरीदना सभी के लिए संभव नहीं होता है। ऐसे में आप इस त्योहार पर बर्तन भी खरीद सकते हैं, जो साल भर रसोई में काम आएंगे।

    बर्तनों को भी सफलता का प्रतीक माना जाता है और ये घर में वैभव लाते हैं। आप धनतेरस पर पीतल, तांबे, चांदी या मिट्टी के बने बर्तन खरीद सकते हैं।

    इन बर्तनों को घर लाते ही इनमें सबसे पहले भगवान का प्रसाद तैयार करें और उसका भोग लगाएं।

    #4

    गोमती चक्र

    गोमती नदी के किनारे कई शंख पाए जाते हैं, जिनको गोमती चक्र के नाम से जाना जाता है। देवी लक्ष्मी की पूजा करने वाले हिंदुओं द्वारा इसे पवित्र माना जाता है।

    इसका उपयोग दिवाली के त्योहार पर पूजा के दौरान किया जाता है। बुरी नजर से बचने के लिए घर और कार्यस्थल पर गोमती चक्र रखना चाहिए।

    यह चक्र आपके परिवार की सफलता का भी समर्थन करेगा। आप इस धनतेरस पर यह चक्र खरीदने पर विचार कर सकते हैं।

    #5

    कपड़े और बिजली से चलने वाले उपकरण

    धनतेरस पर नए कपड़े खरीदना एक पुरानी परंपरा है, जिसके जरिए नवीनिकरण और उत्सव की भावना झलकती है।

    इस दिन खरीदे गए नए कपड़ों को आप दिवाली के दिन पहन सकते हैं। इसके अलावा, धनतेरस अपने पुराने टीवी, फ्रिज और मोबाइल जैसे बिजली से चलने वाले उपकरणों को बदलने का बढ़िया समय है।

    इस समय सभी दुकानों पर छूट होती हैं, जिनका फायदा उठाकर आप घर पर नए उपकरण ला सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    धनतेरस
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    बचत करने का '3 का नियम' क्या है, इसे अपने जीवन में कैसे अपनाएं? पर्सनल फाइनेंस
    विश्व बैंक ने मानक बदला, 10 साल में गरीबी दर 27.1 से 5.3 प्रतिशत हुई विश्व बैंक
    कंगना रनौत पर क्यों भड़क गईं कुनिका सदानंद? बोलीं- जब देखो, तब बकवास करती है कंगना रनौत
    यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग साल 2026 तक के लिए स्थगित, जानिए क्या रहा कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    धनतेरस

    धनतेरस विशेष: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये छह वस्तुएं, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़ दिवाली
    इस धनतेरस चाँदी ख़रीदने से पहले ऐसे करें उसकी शुद्धता की पहचान दिवाली
    भारत का अनोखा मंदिर, जहाँ भक्तों को प्रसाद में मिलते हैं सोने-चाँदी के गहने मध्य प्रदेश
    त्योहारों के मौसम में चांदी खरीदने से पहले ऐसे करें उसकी शुद्धता की पहचान दिवाली

    त्यौहार

    रक्षाबंधन: कम बजट में बहन को देना है तोहफा? 100 रुपये में आ जाएंगी ये चीजें रक्षाबंधन
    रक्षाबंधन पर भाई-बहन से दूर हैं तो इन तरीकों से मनाएं त्योहार, खास बन जाएगा दिन  रक्षाबंधन
    जन्माष्टमी पर अपने बच्चों को श्री कृष्ण की तरह सजाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके जन्माष्टमी
    जन्माष्टमी: भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन होने के लिए करें इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन जन्माष्टमी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025