Page Loader
जन्मदिन विशेष: मौनी रॉय फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान का करती हैं पालन
मौनी रॉय की फिटनेस का राज

जन्मदिन विशेष: मौनी रॉय फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान का करती हैं पालन

लेखन अंजली
Sep 28, 2023
07:07 am

क्या है खबर?

साल 2007 से धारावाहिकों में काम करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय की पहली बॉलीवुड फिल्म 'गोल्ड' थी, जिसमें उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपना हाथ जमा लिया और अभिनय के साथ ही मौनी की फिटनेस भी लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है। अगर आप अभिनेत्री की तरह फिट होना चाहते हैं तो आइए आज उनके जन्मदिन (28 सितंबर) पर उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान के बारे में जानते हैं।

वर्कआउट

अभिनेत्री का वर्कआउट प्लान

मौनी रॉय के वर्कआउट प्लान में कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योग का संयोजन शामिल है। वह हफ्ते में 6 दिन, हर दिन कम से कम एक घंटा वर्कआउट करती हैं। वह कैलोरी जलाने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कुछ मिनट दौड़ना, साइकिल चलाना और तैराकी जैसे कार्डियो व्यायाम करती हैं। इसके अतिरिक्त मौनी स्क्वाट्स और लंच जैसे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग व्यायामों का अभ्यास भी करती हैं और उनके दिनचर्या में योग भी शामिल है।

पाइलेट्स

मौनी मजबूत कोर के लिए पाइलेट्स करना करती हैं पसंद

कार्डियो के अलावा, वह मजबूत कोर बनाए रखने के लिए बहुत तरह के पाइलेट्स व्यायाम भी करती हैं। एक इंटरव्यू में मौनी ने कहा, "पाइलेट्स करने से मुझे ताकत मिलती है, जो न केवल अच्छा दिखाने में बल्कि शारीरिक सहनशक्ति को बढ़ाने में भी मददगार है।" अधिक व्यस्त दिनचर्या के दौरान वह ट्रेडमिल एक्सरसाइज या डांस करना ज्यादा पसंद करती हैं क्योंकि इनसे पूरे शरीर पर प्रभाव डालने वाला व्यायाम हो जाता है।

खान-पान

मौनी का खान-पान 

मौनी सुबह के समय हल्का नाश्ता करती हैं। वह लगभग हर दिन पोहा और एक छोटी कटोरी अंकुरित अनाज खाती हैं। इसके साथ ही वह फलों की चाट बनाकर भी खाती हैं। पिंकविला के मुताबिक, मौनी दोपहर में घर के बने दाल-चावल और सब्जी शामिल होती है। रात के समय अभिनेत्री घर का बना हल्का खाना खाती हैं, लेकिन जब उन्हें इसके बाद भी भूख लगती है तो वह खीरे और टमाटर का सलाद खाती हैं।

चीट मील

मौनी के चीट मील में शामिल है पास्ता और फ्रेंच फ्राइज

मौनी अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से करती हैं। उठते ही वह हल्दी वाला गर्म पानी लेती हैं। इसके आधे घंटे के बाद वह गर्म पानी में दालचीनी पाउडर मिलाकर पीती हैं। अगर चीट मील की बात करें तो मौनी को इटैलियन, चाइनीज और बंगाली व्यंजन बहुत पसंद हैं। वह चीट मील में पेस्टो या एग्लियो ओलियो पास्ता खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा उन्हें पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज का सेवन करना भी पसंद है।