NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन 5 रेसिपी के जरिए डाइट में शामिल करें एवोकाडो, आसान हैं रेसिपी 
    अगली खबर
    इन 5 रेसिपी के जरिए डाइट में शामिल करें एवोकाडो, आसान हैं रेसिपी 

    इन 5 रेसिपी के जरिए डाइट में शामिल करें एवोकाडो, आसान हैं रेसिपी 

    लेखन अंजली
    Feb 09, 2024
    02:30 pm

    क्या है खबर?

    एवोकाडो एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है।

    इसमें मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-E जैसे कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो हृदय को सुरक्षा देने में सहायक हैं।

    इसके अतिरिक्त इसके सेवन से पाचन को ठीक रखने, वजन नियंत्रित करने और आंखों को स्वस्थ रखने जैसे कई लाभ मिल सकते हैं।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसी रेसिपी बताते हैं, जिनके जरिए आप एवोकाडो को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    #1

    एवोकाडो स्मूदी

    फाइबर और मोनोसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर एवोकाडो इंसानी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता हैं। ऐसे में रोजाना ब्रेकफास्ट के समय एवोकाडो स्मूदी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

    इसे बनाने के लिए ब्लेंडर में एवोकाडो के टुकड़े ब्लेंड करें। इसके बाद इस मिश्रण को एक गिलास में डालें और इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

    यहां जानिए एवोकाडो के सेवन से मिलने वाले फायदे।

    #2

    एवोकाडो टोस्ट

    इसके लिए पहले 2 ब्रेड स्लाइस को टोस्ट करें।

    अब एक ब्रेड स्लाइस पर कटा हुआ खीरा, टमाटर, प्याज और सलाद पत्ता रखें और दूसरे ब्रेड स्लाइस पर पहले मेयोनीज लगाएं, फिर उस पर एवोकाडो का गूदा डालें। आप चाहें तो मेयोनीज की जगह अपनी कोई पसंदीदा सॉस भी लगा सकते हैं। इसके बाद दोनों ब्रेड स्लाइस को एक दूसरे के ऊपर रखकर इसे परोसें।

    यहां जानिए यूनिक सैंडविच की रेसिपी।

    #3

    एवोकाडो का सलाद

    इस सलाद को बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, एवोकाडो, टमाटर, मिर्च और हरा धनिया को छोटा-छोटा काट लें।

    अब इन सब्जियों को एक कटोरे में डालकर इसमें अनार, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।

    आखिर में इस मिश्रण में नींबू का रस मिलाए और फिर सभी सामग्रियों को एक साथ अच्छे से मिलाकर परोसें।

    हालांकि, सलाद में इन चीजों को शामिल करने से बचें।

    #4

    एवोकाडो हम्मस

    सबसे पहले एक मिक्सर में छिले और कटे एवोकाडो, उबले चने, नींबू का रस, बादाम, जीरा, लहसुन, तिल का पेस्ट, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से चिकना होने तक पीस लें।

    इसके बाद मिश्रण में जैतून का तेल और पार्सले डालकर फिर से ब्लेंड कर लें, फिर इसे परोसें।

    अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो यह हम्मस आपके खाने में बेहतरीन स्वाद जोड़ सकता है।

    यहां जानिए 5 तरह के हम्मस की रेसिपी।

    #5

    एवोकाडो कैप्रिस टावर

    सबसे पहले पके टमाटर, ताजी मोजरेला चीज़ और एवोकाडो को टुकड़ों में काटें।

    अब इन सामग्रियों के टुकड़ों को एक दूसरे के ऊपर बारी-बारी से रखकर एक टावर बनाएं, फिर इस पर थोड़ा जैतून का तेल छिड़कें।

    इसके बाद इस टावर पर स्वादानुसार नमक और काली मिर्च का पाउडर डालें और आखिर में इस पर तुलसी की पत्तियों को गर्निश करें।

    यह व्यंजन ब्रेकफास्ट और स्नैक्स के लिए बेहतरीन है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    रेसिपी

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    खान-पान

    जन्मदिन विशेष: बॉबी देओल 55 की उम्र में भी लगते हैं जवां, जानिए क्या है राज  बॉबी देओल
    घर पर कढ़ाई मशरूम बनाना है आसान, जायके के साथ-साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद रेसिपी
    घर पर जायकेदार पाव भाजी बनाना है बहुत आसान, जानिए इसकी रेसिपी रेसिपी
    घर आए मेहमानों के लिए बनाएं मलाईदार मलाई कोफ्ता, आसान है इसकी रेसिपी रेसिपी

    रेसिपी

    दावत में स्टार्टर के रूप में मेहमानों को परोसें ये 5 व्यंजन, आसान हैं इनकी रेसिपी खान-पान
    राजस्थान की मशहूर कढ़ी ढोकला बनाने की रेसिपी, खाने वाले नहीं भूल पाएंगे स्वाद राजस्थान
    पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं ये सूप, जानिए रेसिपी खान-पान
    सर्दियों में हल्की-फुल्की भूख को शांत करने के लिए बनाएं ये कम कैलोरी वाले नाश्ते वजन घटाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025