NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / खरबूजा बनाम तरबूज: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है? 
    अगली खबर
    खरबूजा बनाम तरबूज: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है? 
    खरबूजा और तरबूज दोनों स्वास्थ्य के लिए बेहतर है

    खरबूजा बनाम तरबूज: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहतर है? 

    लेखन अंजली
    Jun 06, 2023
    03:51 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों के मौसम में खरबूजा और तरबूज दोनों ही बेहतरीन विकल्प हैं।

    हालांकि, ज्यादातर लोग इन फलों को लेकर उलझन में रहते हैं कि इनमें से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है।

    अगर आप भी इसी कश्मकश में रहते हैं तो आपको बता दें कि दोनों में ज्यादा अंतर नहीं है।

    आइए जानते हैं कि खरबूजे और तरबूज में से कौन-सा सबसे ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक है।

    खरबूज

    इस तरह का होता है खरबूजा

    खरबूजे को वैज्ञानिक रूप से कुकुमिस मेलो के नाम से जाना जाता है।

    यह अंडाकार या गोल आकार का होता है और इसकी बाहरी परत पीले, हरे और भूरे रंग की होती है, जबकि गूदा संतरी या सफेद रंग का होता है।

    खरबूजे की हनीड्यू और कैंटालूप नामक किस्में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं।

    खरबूजे का स्वाद हर किस्म में अलग होता है, लेकिन कुछ किस्में अधिक मीठी होती हैं।

    घर पर खरबूजे के इन 5 व्यंजनों को ट्राई करें।

    फायदे

    खरबूजे का पोषण मूल्य और स्वास्थ्य लाभ 

    खरबूजे में 90 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है और यह डाइटरी फाइबर से भी भरपूर होता है।

    खरबूजे में कम कैलोरी और वसा होती है, जो इसे वजन घटाने का एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।

    इसमें उच्च मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे बीटा-कैरोटीन और जेक्सैंथिन भी होते हैं। ये इम्युनिटी को बढ़ावा देने में सहायक हैं।

    खरबूजे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

    तरबूज

    तरबूज की उत्पत्ति और किस्में

    तरबूज की उत्पत्ति अफ्रीका में हुई थी। यह एक खेती की जाने वाली फल की फसल है, जिसकी दुनियाभर में 1000 से अधिक किस्में हैं।

    तरबूज बड़े और गोल या अंडाकार आकार के होते हैं। गहरे हरे रंग के छिलके के साथ इनका बाहरी हिस्सा चिकना होता है, जो पकने पर पीले-हरे रंग में बदल जाता है।

    इसकी अधिकतर किस्मों का गूदा लाल रंग का होता है।

    गर्मियों के दौरान तरबूज के इन 5 व्यंजनों को बनाकर खाएं।

    लाभ

    तरबूज के सेवन से मिलने वाले लाभ

    तरबूज हाइड्रेट रखने में बहुत मदद करता है, जो शरीर की कार्यप्रणाली के लिए महत्वपूर्ण है।

    इसमें मौजूद विटामिन-C और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे लाइकोपीन, कैरोटीनॉयड और कुकुर्बिटासिन शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और शरीर में मुक्त कणों के कारण होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।

    तरबूज में पाए जाने वाले कुकुर्बिटासिन और लाइकोपीन शरीर पर कैंसर रोधी प्रभाव डालते हैं। तरबूज का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में भी सहायक है।

    चयन

    दोनों फलों में से स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर क्या है?

    अगर आपको पौष्टिकता और फायदे के लिहाज से तरबूज और खरबूजे में से किसी एक को चुनना है तो इस मामले में तरबूज ही अच्छा विकल्प है।

    तरबूज में लाइकोपीन एंटी-ऑक्सीडेंट की अधिक मात्रा होता है, जो खरबूजे में नहीं होती है।

    तरबूज में सोडियम की भी कम मात्रा होती है, जो इसे हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए एक बेहतरीन फल बनाता है।

    खरबूजे के सेवन से भी कोई नुकसान होता है और ये भी स्वास्थ्यवर्धक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    खान-पान

    गर्मियों में ट्राई करें ये 5 स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स, आसान है रेसिपी रेसिपी
    गर्मियों में ट्राई करें ये 5 तरह की आइस्ड टी, आसान है रेसिपी रेसिपी
    #NewsBytesExplainer: क्या है लिक्विड डाइट और क्या यह शरीर के लिए अच्छी है?  #NewsBytesExplainer
    गर्मियों में बनाकर खाएं ये 5 व्यंजन, आंतों के लिए हैं लाभदायक रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    शरीर में ऊर्जा बढ़ाने के लिए कारगर हैं ये 5 योगासन, सुबह उठकर जरूर करें अभ्यास योग
    डाइट में शामिल करें क्रैनबेरी जूस, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ खान-पान
    गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दिनभर महसूस कर सकेंगे ताजगी घरेलू नुस्खे
    कैलोरी बर्न करने के लिए घर पर आसानी से की जा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025