NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कैलोरी बर्न करने के लिए घर पर आसानी से की जा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज
    अगली खबर
    कैलोरी बर्न करने के लिए घर पर आसानी से की जा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज
    घर पर आसानी से की जा सकती हैं ये एक्सरसाइज (तस्वीर: फ्रीपिक)

    कैलोरी बर्न करने के लिए घर पर आसानी से की जा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

    लेखन गौसिया
    May 27, 2023
    04:00 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों को मौसम चल रहा है। ऐसे में लोग बाहर जाना कम पसंद करते हैं, इसलिए आपको सक्रिय और फिट रहने के लिए घर पर ही एक्सरसाइज करनी चाहिए।

    ऐसी कई इनडोर एक्सरसाइज हैं, जो कैलोरी को तेजी से जलाने और चिलचिलाती धूप से बचाते हुए फिट और स्वस्थ रहने में आपकी मदद कर सकती हैं।

    आज हम आपको ऐसे ही 5 इनडोर गतिविधियां बताते हैं, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

    #1

    प्लायोमेट्रिक 

    प्लायोमेट्रिक एक्सरसाइज शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को घटाने के लिए सबसे कारगर एक्सरसाइज में से एक है।

    इसके नियमित अभ्यास से मांसपेशियों को मजबूत, शरीर को टोन और हृदय स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है।

    हालांकि, अगर आप प्लायोमेट्रिक ट्रेनिंग के लिए नए हैं तो पर्वतारोही, स्क्वाट जंप और बर्पी जैसी हल्की एक्सरसाइज से शुरुआत कर सकते हैं।

    आप घर पर ये 5 बॉडीवेट एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

    #2

    रस्सी कूदना

    रस्सी कूदना बच्चों के लिए एक मजेदार गतिविधि तो है ही, साथ ही इसके अभ्यास से कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है।

    अध्ययन के मुताबिक, इससे आप 1,074 कैलोरी बर्न कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको रोजाना कम से कम 60 मिनट तक रस्सी कूदनी होगी।

    इसके अतिरिक्त रोजाना रस्सी कूदने से हृदय के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और शरीर की तमाम मांसपेशियां बेहतर तरीके से काम करती हैं।

    #3

    घर के अंदर साइकिल चलाना

    आप घर पर ही इंडोर साइकिलिंग करके आसानी से कैलोरी बर्न और जल्दी से अपने बढ़े हुए वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।

    यह उच्च तीव्रता वाली गतिविधि तेजी से कैलोरी जला सकती है, आपके हृदय स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है और आपके पैरों और कोर की मांसपेशियों को मजबूत कर सकती है।

    इंडोर साइकिलिंग उन लोगों के लिए भी एक बढ़िया विकल्प है, जो अपने घुटनों या टखनों पर अनावश्यक दबाव डालने से बचना चाहते हैं।

    #4

    सीढ़ियां चढ़ना

    सीढ़ियां चढ़ना एक बहुत आसान, लेकिन लाभकारी एक्सरसाइज है, जो कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकती है।

    इसके लिए किसी फैंसी उपकरण की जरूरत भी नहीं होती है। सीढ़ियां देखते ही बस उस पर चढ़ना और उतरना शुरू कर दें।

    इसे व्यस्त लोग भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं, जो फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं।

    वजन घटाने और समग्र फिटनेस में सुधार करने का यह एक प्रभावी तरीका है।

    #5

    स्विमिंग

    कैलोरी बर्न करने के लिए जिम में पसीना बहाने की बजाय आप शरीर को ठंडे पानी में रखकर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

    स्विमिंग एक बेहतरीन एरोबिक एक्सरसाइज है, जिससे एक साथ पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है।

    अध्ययनों के मुताबिक, अगर आप रोजाना एक घंटा स्विमिंग करते हैं तो इससे लगभग 510 कैलोरी कम हो जाती है और इससे बढ़ते वजन को नियंत्रित करना आसान हो जाता है।

    स्विमिंग करने वाले इन स्किन केयर टिप्स को जरूर अपनाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एक्सरसाइज
    गर्मियों के टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    एक्सरसाइज

    ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज स्वास्थ्य
    एक्सरसाइज से जुड़ी ये 5 धारणाएं हैं गलत, फिटनेस एक्सपर्ट से जानिए इनकी सच्चाई  फिटनेस टिप्स
    लंबाई बढ़ाने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: करण सिंह ग्रोवर फिटनेस के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो  जन्मदिन विशेष

    गर्मियों के टिप्स

    गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बच्चों के रूटीन में शामिल करें ये मजेदार गतिविधियां बच्चों की देखभाल
    हर महिला के पास जरूर होनी चाहिए ये 5 ट्रेंडी ब्लेंड्स और फैब्रिक वाली साड़ियां महिलाओं के लिए टिप्स
    गर्मियों में जरूरी है इन पेय का सेवन, दिनभर महसूस कर सकेंगे ताजगी गर्मी की लहर
    गर्मियों में चेहरे को फ्रेश रखने के लिए इन फेस मास्क का करें इस्तेमाल त्वचा की देखभाल

    लाइफस्टाइल

    सफेद रंग की ड्रेस के लिए अपनाएं ये 5 मेकअप टिप्स, मिलेगा खूबसूरत लुक मेकअप टिप्स
    गर्मियों में बनाकर खाएं ये 5 व्यंजन, आंतों के लिए हैं लाभदायक रेसिपी
    गर्मियों की छुट्टियों के लिए बेहतरीन हैं मनाली के नजदीक मौजूद ये 5 पर्यटन स्थल हिमाचल प्रदेश
    गर्मियों के दौरान अपने कुत्ते को दें ये 5 शाकाहारी ट्रीट पालतू जानवर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025