NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लोगों में हैं हृदय संबंधी बीमारियों से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई
    अगली खबर
    लोगों में हैं हृदय संबंधी बीमारियों से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई
    हृदय स्वास्थ्य से जुड़े भ्रम और उनकी सच्चाई

    लोगों में हैं हृदय संबंधी बीमारियों से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई

    लेखन अंजली
    Nov 22, 2022
    05:06 pm

    क्या है खबर?

    विश्व स्तर पर हृदय रोग हर साल 17.9 लाख मौतों का कारण बनता है और इसके जिम्मेदार इलाज को अनेदखा करना और झूठी धारणाएं हो सकती हैं।

    दरअसल, हृदय संबंधी रोगों को लेकर लोगों में कई ऐसी धारणाएं या भ्रम हैं, जो हृदय रोग से ग्रस्त लोगों के लिए खतरा साबित हो सकती है या फिर शरीर को हृदय रोगों की चपेट में लाने का कारण बन सकती हैं।

    आइए आज कुछ भ्रम और उनकी सच्चाई जानें।

    #1

    भ्रम- अधिक उम्र में होते हैं हृदय संबंधी रोग

    यह सिर्फ एक भ्रम है कि हृदय रोग अधिक उम्र के लोगों को ही होता है, जबकि ऐसा नहीं है। हृदय रोग किसी भी उम्र में हो सकता है।

    असंतुलित जीवनशैली, गलत खान-पान और मोटापा आदि इसका खतरा बढ़ा सकते हैं।

    कई अध्ययनों के अनुसार, दिल के दौरे के 60 प्रतिशत लोग 50 वर्ष से कम उम्र के होते हैं और 40 प्रतिशत अन्य हृदय रोगों से ग्रस्त लोगों की उम्र 40 वर्ष से कम होती है।

    #2

    भ्रम- आनुवंशिक हृदय रोग का इलाज नहीं होता है

    कई लोगों का ऐसा मानना है कि आनुवंशिक हृदय रोग का इलाज नहीं होता है, लेकिन यह एक भ्रम से ज्यादा और कुछ नहीं है।

    अगर आपके माता-पिता को हृदय रोग होने के कारण यह आपको भी है तो इसके जोखिमों को कम करने के लिए कुछ कदम उठाए जा सकते हैं।

    शारीरिक रूप से सक्रिय रहें, स्वस्थ भोजन करें, वजन बनाए रखने समेत ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है।

    #3

    भ्रम- हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण होते हैं

    अगर आपका मानना है कि हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण होते हैं तो बता दें कि यह सिर्फ एक भ्रम है।

    हाई ब्लड प्रेशर एक 'साइलेंट किलर' समस्या है। इससे जुड़े कोई शारीरिक लक्षण हैं और यह कभी भी किसी भी व्यक्ति को दिल के दौरे जैसी बीमारियों की चपेट में ला सकता है।

    इसलिए समय-समय पर अपने ब्लड प्रेशर की जांच करवाना जरूरी है।

    #4

    भ्रम- सीने में दर्द होना ही दिल के दौरे का एकमात्र लक्षण है

    शायद यह सबसे आम भ्रम है कि सीने में दर्द होना दिल के दौरे का एकमात्र लक्षण है, लेकिन यह सच नहीं है।

    सीने में दर्द होने के साथ-साथ सांस की तकलीफ, सीने में जलन, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, मतली, उल्टी, पीठ में दर्द, जबड़े में दर्द, चक्कर आना और अत्यधिक थकान आदि भी दिल के दौरे के लक्षण होते हैं।

    महिलाओं की तुलना में पुरुषों को दिल का दौरा पड़ने की संभावना अधिक रहती है।

    #5

    भ्रम- दिल का दौरा पड़ने के बाद एक्सरसाइज करना जोखिम भरा हो सकता है

    यह भी हृदय स्वास्थ्य से जुड़ा एक आम भ्रम है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद एक्सरसाइज करना जोखिम भरा हो सकता है, जबकि यह एक गलत धारणा है।

    भले ही कोई भी हृदय रोग हो, उसके जोखिम को कम करने के लिए डॉक्टरी सलाह के अनुसार अपने रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करें।

    दिन में 30-45 मिनट तक ब्रिस्क वॉक करना सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हृदय रोग
    लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक को 'हार्ट लैंप' के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से नवाजा गया कर्नाटक

    हृदय रोग

    हार्ट अटैक से बचे रहने के लिए इन पांच आदतों को अपनाने की करें कोशिश सोनाली फोगाट
    इन पांच फलों के नियमित इस्तेमाल से आपका हृदय रहेगा पूरी तरह स्वस्थ स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी है मोरिंगा, ये हैं इसके फायदे मधुमेह
    परिजनों से अंतिम संस्कार नहीं कराना चाहता शख्स, दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट

    लाइफस्टाइल

    ये 5 जीरो-ऑयल स्नैक्स शरीर को नहीं पहुंचाते नुकसान, आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैटाप्लेक्सी: जानिए इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बीमारियों से बचाव
    जन्मदिन विशेष: आदित्य रॉय कपूर फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान आदित्य रॉय कपूर
    भारत के मशहूर स्ट्रीट फूड घर पर ही बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी

    स्वास्थ्य

    इस दिवाली घर पर बनाएं ये 5 शुगर-फ्री मिठाइयां, बहुत आसान हैं इनकी रेसिपी दिवाली
    उत्तर प्रदेश में बढ़े डेंगू के मामले, सरकार ने निरस्त की डॉक्टरों की छुटि्टयां विश्व स्वास्थ्य संगठन
    दिवाली 2022: त्योहारों के दौरान वजन बढ़ने से रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स दिवाली
    नारियल के इस्तेमाल से सेहत को मिलते हैं ये पांच फायदे लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025