Page Loader
बिना गन्ने के घर पर बनाया जा सकता है गन्ने का जूस, लगेगीं ये 4 सामग्रियां 

बिना गन्ने के घर पर बनाया जा सकता है गन्ने का जूस, लगेगीं ये 4 सामग्रियां 

लेखन अंजली
May 03, 2024
05:30 pm

क्या है खबर?

वैसे तो गर्मियों के दौरान जगह-जगह पर गन्ने का जूस मिल जाता है, लेकिन इस मौसम में घर से बाहर निकलना मतलब लू जैसी समस्याओं को गले लगाने जैसा है। ऐसे में क्यों न घर पर ही गन्ने का जूस बनाया जाए और वो भी बिना गन्ने के? हैरान मत होइए, आप चाहें तो 4 सामग्रियों से घर पर खुद ही 2 मिनट में गन्ने का जूस बना सकते हैं। आइए रेसिपी जानते हैं।

रेसिपी

घर पर गन्ने का जूस बनाने का तरीका

सामग्री: 3 से 4 बड़ी चम्मच गुड़, 7-8 पुदीने की पत्तियां, ठंडा पानी, एक चम्मच नींबू का रस, काला नमक (स्वादानुसार) और बर्फ। जूस बनाने का तरीका: काला नमक छोड़कर बाकि सारी सामग्रियों को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। इसके बाद मिश्रण को गिलास में डालकर इसमें काला नमक मिलाएं और बर्फ डालें, फिर इसका सेवन करें। यकीनन इसका स्वाद एकदम बाहर मिलने वाले गन्ने के जूस की तरह लगेगा।

विकल्प

क्या यह विकल्प असली गन्ने के जूस की तरह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है?

आहार विशेषज्ञों का कहना है कि गुड़ से बना घर गन्ने का जूस एक स्वादिष्ट और ताजा पेय हो सकता है, लेकिन इसनें असली गन्ने के जूस के मुकाबले कम पोषण होता है। इसका कारण है कि गन्ने के जूस में प्राकृतिक शर्करा, विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं और जब गन्ने से गुड़ बनाया जाता है तो हीटिंग और क्रिस्टलीकरण प्रक्रिया के कारण कुछ पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

गुड़

गुड़ स्वास्थ्य के लिए होता है लाभदायक

गुड़ सामान्य सफेद चीनी एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है। इसमें मौजूद खनिज और विटामिन्स इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। इससे शरीर को हानिकारक रोगजनकों से सुरक्षित रहने में मदद मिल सकती है। यह सर्दी-खांसी का प्राकृतिक रूप से इलाज करने में भी सहायक है। इसमें फेफड़ों को जहरीले प्रदूषण से बचाने की भी क्षमता होती है। इसके अतिरिक्त यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी कारगर है। यहां जानिए गुड़ के अन्य स्वास्थ्य लाभ

पुदीना

गर्मियों में पुदीने का सेवन दे सकता है कई लाभ

पुदीने में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन को सुविधाजनक बनाकर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इसमें शरीर को हाइड्रेट करने और ठंडक देने वाले गुण भी होते हैं। पुदीने का सेवन तनाव को दूर करने में भी मदद कर सकता है और इम्यूनिटी को मजबूती देकर शरीर को बीमारियों से सुरक्षित रख सकता है। यहां जानिए पुदीने से मिलने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभ

नींबू

नींबू से मिल सकता है भरपूर विटामिन-C 

नींबू में मौजूद विटामिन-C एक तरह से एंटी-ऑक्सीडेंट का काम करके कोरोनरी हृदय रोग से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। नींबू विटामिन-C का बेहतरीन स्त्रोत होता है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह कार्य करके इम्यूनिटी को मजबूत कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले खास पोषक तत्व जैसे फ्लेवोनोइड्स शरीर पर न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव डाल सकते हैं, जिससे दिमाग से जुड़े रोगों से दूरी बनी रहती है।