NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मी से बचने के लिए करें खीरे से बने इन व्यंजनों का सेवन, आसान है रेसिपी 
    अगली खबर
    गर्मी से बचने के लिए करें खीरे से बने इन व्यंजनों का सेवन, आसान है रेसिपी 

    गर्मी से बचने के लिए करें खीरे से बने इन व्यंजनों का सेवन, आसान है रेसिपी 

    लेखन सयाली
    Apr 21, 2024
    09:41 pm

    क्या है खबर?

    गर्मी के मौसम में सभी को खीरा खाना पसंद होता है। यह एक ऐसी सब्जी है, जिसमें 95 प्रतिशत पानी होता है।

    इसे खान-पान का हिस्सा बनाने से हमारे शरीर को हाइड्रेशन और ठंडक मिलती है। अधिकतर लोग खीरे को सलाद की तरह ही खाते हैं।

    हालांकि, इस स्वादिष्ट सब्जी के इस्तेमाल से कई लजीज व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं।

    इस गर्मी के मौसम में आप खीरे ये बनने वाले ये 5 बेहतरीन व्यंजन बनाकर खा सकते हैं।

    #1

    खीरे और पुदीने का पेय 

    इस झुलसा देने वाली गर्मी में ठंडे खीरे के पेय से ज्यादा ताजा कुछ नहीं हो सकता।

    इस ठंडे पेय को बनाने के लिए आपको खीरे, ताजा पुदीने के पत्ते, नींबू के रस और शहद की जरूरत पड़ेगी।

    इन सभी सामग्रियों को एक ब्लेंडर में डालकर पीस लें। परोसने से पहले इसमें बर्फ जरूर डालें।

    गर्मी में खुद को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए इन इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थों का सेवन करें।

    #2

    खीरे की सुशी 

    अगर आप जापानी खाने के शौकीन हैं तो आप पारंपरिक सुशी को खीरे से भी बना सकते हैं।

    स्वादिष्ट और ताजगी देने वाली खीरे की सुशी बनाने के लिए खीरों को लंबे और बेहद पतले टुकड़ों में काट लें।

    सुशी के अनुकूल चावल तैयार करके उन्हें एक नोरी शीट पर बिछाएं। अब ऊपर से एवोकाडो, वसाबी, खीरे और गाजर के टुकड़े डाल दें।

    सभी सामग्रियों को एक साथ रोल करके छोटे टुकड़ों में काटें और खीरे से लपेट दें।

    #3

    खीरे का गजपाचो (सूप)

    खीरे का गजपाचो एक ठंडा सूप है, जिसे आप गर्मी के मौसम में पी सकते हैं।

    इस लजीज सूप को बनाने के लिए टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन और खीरों को जैतून के तेल में मिलाएं।

    अब इन सभी सामग्रियों को पीसकर इनका पतला पेस्ट बनाकर पका लें। आप अधिक ताजगी के लिए इसमें मन चाही जड़ी-बूटियों और धनिया के पत्ते भी डाल सकते हैं।

    इसे ठंडा होने के लिए रख दें और ऊपर से कसा हुआ नारियल डालकर पिएं।

    #4

    खीरे और नींबू के पॉपसिकल

    गर्मियों में हम सभी को ठंडी और स्वादिष्ट आइसक्रीम खाना पसंद होता है।

    खीरे और नींबू से बना पॉपसिकल आइसक्रीम का एक बढ़िया विल्कप है, जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

    इसे बनाने के लिए एक बर्तन में खीरे का रस, नींबू का रस और चीनी मिलाएं। अब इस मिश्रण को आइसक्रीम के सांचों में डाल दें और ऊपर से आइसक्रीम स्टिक लगाएं।

    इसे करीब 4 से 5 घंटे के लिए फ्रीज में रखें और सेवन करें।

    #5

    खीरे और फेटा चीज का सलाद 

    अगर आप गर्मी में कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो खीरे और फेटा चीज का सलाद अच्छा रहेगा। इसे बनाने के लिए खीरों को छिलनी की मदद से लंबा और पतला काट लें।

    ध्यान रहे कि खीरे के टुकड़े नूडल्स के समान दिखने चाहिए। अब एक बाउल में कटे हुए प्याज, टमाटर, गाजर और खीरे के टुकड़ें लें और ऊपर से फेटा चीज मीसकर डाल दें।

    आप चाहें तो इसमें अपनी मन पसंद सलाद ड्रेसिंग (सॉस) भी डाल सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी
    खान-पान
    गर्मियों के टिप्स

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    रेसिपी

    सीताफल को इन 5 रेसिपी के जरिए डाइट में करें शामिल खान-पान
    मेहमानों को खिलाएं ओट्स और संतरे से बनी खीर, जानें इसकी रेसिपी  खान-पान
    अपनी देसी रसोई में लाएं इटली का जायका, जानिए लजानिया बनाने की आसान रेसिपी  खान-पान
    गर्मी के मौसम में रूह अफजा से बनाएं 5 लजीज रेसिपी, मिलेगी ताजगी खान-पान

    खान-पान

    चेरी का जूस पीना सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ स्वास्थ्य
    पोहा बनाम इडली: कौन-सा व्यंजन ब्लड शुगर में वृद्धि को रोकने के लिए बेहतर है? मधुमेह
    पेट की गर्मी दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य टिप्स
    बच्चे कर रहे नाश्ते में कुछ मीठा खाने की फरमाइश? बनाकर खिलाएं रागी चॉकलेट पैनकेक रेसिपी

    गर्मियों के टिप्स

    त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके त्वचा की देखभाल
    गर्मी से बचने और हाइड्रेट रहने के लिए इन पेय का करें सेवन, जानिए रेसिपी रेसिपी
    गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दिनभर महसूस कर सकेंगे ताजगी घरेलू नुस्खे
    कैलोरी बर्न करने के लिए घर पर आसानी से की जा सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज एक्सरसाइज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025