डेंडिलियन की चाय पीने से जल्द घटेगा वजन, फायदे जानकर जरूर बनाएंगे डाइट का हिस्सा
क्या है खबर?
डेंडिलियन पीले रंग के खूबसूरत फूल होते हैं, जिनके स्वास्थ्य लाभों से आज भी कई लोग अनजान हैं। इस फूल को अक्सरपारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाता है।
इसे डाइट में शामिल करने का एक शानदार तरीका है इसकी हर्बल चाय बनाकर पीना। यह चाय डेंडिलियन के फूल, पत्तियों और तने को इस्तेमाल करके बनाई जा सकती है और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है।
इसे खान-पान का हिस्सा बनाने से आपका वजन तेजी से घटने लगेगा।
रेसिपी
पहले जानें कैसे बनती है चाय
डेंडिलियन की चाय को 2 तरीकों से बनाया जाता है। पहली रेसिपी में इस पौधे के तने को पानी में उबालना होता है।
जब पानी की मात्रा आधी हो जाए तब इसमें दालचीनी डालें और 10 मिनट तक उबालने के बाद छानकर पिएं। डेंडिलियन के फूल की चाय बनाने के लिए फूलों को तोड़कर धो लें।
इन्हें उबलते पानी में डालें और 15 मिनट तक पकने दें। अब इसमें शहद, नींबू का रस, दालचीनी पाउडर और अन्य मसाले मिलाकर पिएं।
#1
ब्लड शुगर का स्तर होता है कम
डेंडिलियन की चाय ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में बहुत मददगार साबित हो सकती है। इसका कारण है इसमें पाए जाने वाले चिकोरिक और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे यौगिक।
ये यौगिक इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार कर सकते हैं, कार्बोहाइड्रेट अवशोषण को धीमा कर सकते हैं और खान-पान के बाद चीनी के अवशोषण को रोक सकते हैं।
रोज सुबह इस चाय का सेवन करने से मधुमेह के इलाज में भी मदद मिल सकती है।
#2
सूजन से मिलता है छुटकारा
इस फूल की पत्तियों में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स मोटापे को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण और सूजनरोधी प्रभाव भी मौजूद होते हैं।
इस चाय के सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की पुरानी सूजन को घटा सकते हैं, जो मोटापे से ग्रस्त लोगों में एक आम समस्या होती है।
यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके वसा चयापचय को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे सूजन कम होती है।
#3
भूख होती है कम
अगर आपको भी थोड़ी-थोड़ी देर पर भूख लगती रहती है तो यह चाय पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस पौधे की जड़ में इनुलिन होता है, जो एक घुलनशील फाइबर है।
यह लाभकारी बैक्टीरिया के विकास को बढ़ाता है और आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम पाचन में सुधार करके कैलोरी को ऊर्जा में बदलते हैं और भूख को काफी हद तक कम कर देते हैं।
इसे पीकर पेट देर तक भरा रहता है।
#4
बढ़ती है मूत्र की मात्रा
डेंडिलियन की चाय पीने से मूत्र की मात्रा बढ़ जाती है, खासकर जब इसे पत्तियों से बनाया जाए। यह सिंथेटिक मूत्रवर्धक के विपरीत शरीर से आवश्यक पोटेशियम को कम किए बिना पेशाब की मात्रा बढ़ा देती है।
इससे पानी के वजन और सूजन को कम करने में मदद मिल जाती है। साथ ही, इसके जरिए पानी के कारण बढ़ने वाला वजन भी घटने लगता है, जिसे वाटर रिटेंशन भी कहते हैं।