Page Loader
रोजाना सुबह खाएं एक कटोरी ग्रीक दही, आपको मिलेंगे ये चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ

रोजाना सुबह खाएं एक कटोरी ग्रीक दही, आपको मिलेंगे ये चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ

लेखन सयाली
Feb 10, 2025
04:42 pm

क्या है खबर?

भारत के हर घर में खाने के साथ दही परोसा जाता है। हालांकि, इन दिनों लोग सादी दही की जगह पर ग्रीक दही का सेवन करना पसंद कर रहे हैं। इसे बनाते समय इसकी व्हे सामग्री निकाल दी जाती है, जिस कारण यह दही से गाढ़ा होत है। ग्रीक दही में प्रोटीन और कैल्शियम मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से ये स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे।

#1

कैल्शियम से भरपूर

ग्रीक दही का प्रमुख लाभ यह है कि इसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है। इसे रोजाना खाने से आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती हैं और दांत भी स्वस्थ रह सकते हैं। ग्रीक दही के एक डिब्बे में आमतौर पर लगभग 230 मिलीग्राम कैल्शियम मौजूद होता है। यह पोषक तत्व हड्डियों को सघन बनाकर उनके टूटने की संभावना को कम करता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों को रोकने में योगदान देता है।

#2

पेट के लिए फायदेमंद

ग्रीक दही में कुछ अच्छे और लाभदायक बैक्टेरिया पाए जाते हैं, जिन्हें प्रोबायोटिक्स कहा जाता है। ये लाभकारी बैक्टीरिया आंत को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और पेट को फायदा पहुंचाते हैं। इस दही को खान-पान में शामिल करने से खाना पचाने में आसानी होती है और मल त्याग को भी बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा, ग्रीक दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं, जिससे बीमारियों को हराना आसान हो जाता है।

#3

प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत

सादी दही की तुलना में ग्रीक दही की प्रोटीन सामग्री अधिक होती है। प्रोटीन का अधिक स्तर मांसपेशियों के ऊतकों के निर्माण और मरम्मत के लिए अहम होता है। खास तौर से एक्सरसाइज करने के बाद इसे खाना लाभदायक साबित होता है। साथ ही, प्रोटीन के जरिए तृप्ति की भावना भी बढ़ती है और जरूरत से ज्यादा खाने की संभावना कम हो जाती है। आप ग्रीक दही से बनी इन 4 मीठे व्यंजनों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

#4

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन घटाने का प्रयास कर रहे हैं तो रोजाना एक कटोरी ग्रीक दही खाएं। इस खाद्य पदार्थ की प्रोटीन सामग्री पेट को देर तक भरा हुआ रखने में मदद करती है और अधिक खाने की संभावना को कम करती है। इससे आपकी दैनिक कैलोरी का स्तर कम हो सकता है और अतिरिक्त वसा भी जल सकती है। साथ ही, जब हम ग्रीक दही खाते हैं तो बार-बार भोजन करने की लालसा भी अपने आप कम होने लगती है।

सेवन

ऐसे करें ग्रीक दही का सेवन

आप सुबह के नाश्ते में ग्रीक दही में ओट्स, ग्रेनोला, ताजे फल और मेवे मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, अपनी पौष्टिक स्मूदी की प्रोटीन सामग्री को बढ़ाने के लिए आप उसमें ग्रीक दही मिला सकते हैं। ग्रीक दही में मिठास नहीं होती है, जिस कारण इसे डिप या सॉस की तरह भी खाया जा सकते है। आप इससे रायता बना सकते हैं, इसे बेकिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं या मिठाई व अन्य पकवानों में शामिल कर सकते हैं।