NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इलायची से लेकर सौंफ तक, खाना पचाने में मददगार होते हैं ये खाद्य पदार्थ 
    अगली खबर
    इलायची से लेकर सौंफ तक, खाना पचाने में मददगार होते हैं ये खाद्य पदार्थ 

    इलायची से लेकर सौंफ तक, खाना पचाने में मददगार होते हैं ये खाद्य पदार्थ 

    लेखन सयाली
    Apr 12, 2024
    09:43 am

    क्या है खबर?

    भारतीय खान-पान में दिन और रात का भोजन अक्सर भारी हो जाता है। इससे पेट फूलने, कब्जियत, गैस और दर्द जैसी पेट संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

    ज्यादा खा लेने से असुविधा महसूस होती है, जिसका कारण हो सकता है पाचन का धीमा होना। खाने को ठीक तरह से और जल्दी पचाने के लिए आप कुछ खाद्य-पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

    इलायची और सौंफ जैसे इन 5 खाद्य-पदार्थों को भोजन के बाद खाएं।

    #1

    पुदीना

    पुदीना में आराम पहुंचाने वाले गुण होते हैं, जो पाचन में सहायता कर सकते हैं। यह पेट की परेशानी को कम करने के लिए असरदार साबित हो सकता है।

    पुदीना चाय या पुदीना कैंडी को डाइट में जोड़ने से जठरांत्र संबंधी मार्ग की मांसपेशियों को आराम मिलता है। इनके सेवन से सूजन या गैस की परेशानी से राहत पाने में मदद मिल सकती है।

    खाने के करीब 20 मिनट बाद पुदीना की चाय बनाकर पिएं।

    #2

    पपीता 

    पपीते में पपैन नामक एक एंजाइम होता है। यह प्रोटीन को तोड़ने और पाचन में सुधार करने के लिए जाना जाता है।

    भोजन के बाद पके हुए पपीते या ताजे पपीते के जूस का सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और अपच की समस्या कम की जा सकती है।

    इसमें सही मात्रा में फाइबर भी होता है, जिसकी मदद से पेट आसानी से साफ हो जाता है। खली पेट पपीता खाना भी बेहद फायदेमंद होता है।

    #3

    दही

    गर्मी के मौसम में दही और उससे बनी चीजों का सेवन बढ़ाने से शरीर को ठंडक मिलती है। यह एक प्रोबायोटिक युक्त भोजन है, जिसमें लाभकारी बैक्टीरिया होते हैं।

    ये बैक्टीरिया पाचन को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। ये अच्छे बैक्टीरिया आंत के स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी सहायता करते हैं।

    अपने रात या दिन के भोजन के साथ रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करें। आप सादे दही से बढ़िया लस्सी बनाकर भी पी सकते हैं।

    #4

    सौंफ

    आपने देखा होगा कि रेस्टोरेंट में खाने के बाद सौंफ जरूर परोसी जाती है। भारी भोजन के बाद सौंफ के बीज का एक चम्मच चबाने से पाचन को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

    सौंफ के बीज में आवश्यक तेल होते हैं, जो जठरांत्र संबंधी मार्ग की मांसपेशियों को आराम पहुंचा सकते हैं। साथ ही यह सूजन को कम करने और गैस से राहत दिलाने में भी मदद कर सकती है।

    #5

    इलायची

    इलायची वह खाद्य-पदार्थ है, जो हर मीठे व्यंजन का स्वाद दोगुना कर देता है। इलायची न केवल स्वाद बढ़ाती है, बल्कि पाचन समस्याओं के इलाज के लिए भी बढ़िया होती है।

    इसका सेवन सूजन, अपच और कब्ज को ठीक करके आराम पहुंचा सकता है। इलायची उन एंजाइम को मजबूती देती है, जो पाचन को बढ़ावा देते हैं और भारी भोजन को जल्दी पचाने में मदद करते हैं।

    आप गर्मी के महीनों में इलायची का शर्बत बनाकर भी पी सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    खान-पान

    बच्चों के लिए घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं फ्लेवर मिल्क, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    खाने से पहले इस तरह से धोएं अंगूर और जानिए इन्हें स्टोर करने का तरीका लाइफस्टाइल
    मीठा खाने के हैं शौकीन? जानिए मीठे व्यंजन खाने का सही समय लाइफस्टाइल
    अपने पालतू जानवरों को भूलकर भी न खिलाएं ये खाद्य-पदार्थ, हो सकते हैं खतरनाक  पालतू जानवर

    स्वास्थ्य

    डर्मेटोमायोसिटिस है बेहद खतरनाक बीमारी, लाल चकत्ते से होती है इसकी शुरुआत  स्वास्थ्य टिप्स
    मिओइंग तकनीक से कम हो सकती है चेहरे की चर्बी, जानिए इसे करने का तरीका स्वास्थ्य टिप्स
    महाराष्ट्र में प्रसाद खाने से करीब 300 लोग बीमार, सड़क पर चढ़ाई गईं बोतलें महाराष्ट्र
    मोशन सिकनेस से बचने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025