NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / चेरी का जूस पीना सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ
    अगली खबर
    चेरी का जूस पीना सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ

    चेरी का जूस पीना सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ

    लेखन सयाली
    Apr 08, 2024
    12:33 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों में ठंडक का एहसास पाने के लिए लोग कई तरह के पेय पदार्थ पीते हैं, जिनमें चेरी जूस भी शामिल हैं। खट्टा चेरी का जूस एंटीऑक्सिडेंट के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    इसमें कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जिसमें मांसपेशियों के दर्द में कमी और नींद की गुणवत्ता में सुधार शामिल है। इस स्वास्थवर्धक जूस को पीने से आप तंदुरुस्त रह सकते हैं।

    चेरी के जूस को डाइट में शामिल करने से आपको ये फायदे मिलेंगे।

    #1

    कम होता है मांसपेशियों का दर्द

    शारीरिक गतिविधियां करने वाले लोगों को अपनी माशपेशियों को मजबूत रखने के लिए चेरी जूस का सेवन करना चाहिए।

    इस खट्टे-मीठे पेय पदार्थ से शरीर को ताजगी के साथ-साथ ताकत भी मिलती है। यह जूस मांसपेशियों के दर्द को कम कर सकता है और इससे संबंधी परेशानियों को प्राकृतिक तरीके से घटा सकता है।

    कई अध्ययनों से पता चला है कि चेरी का जूस एक्सरसाइज के बाद होने वाले मांसपेशियों के दर्द को कम करने में सहायता कर सकता है।

    #2

    मिलती है आरामदायक नींद 

    जिन लोगों को रात के समय सोने में परेशानी होती है उन्हें चेरी के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। इस स्वादिष्ट जूस को खान-पान में शामिल करने से आपकी नींद की अवधि भी बढ़ जाती है।

    इसका कारण है कि खट्टे चेरी जूस में मेलाटोनिन होता है। यह एक तरह का हार्मोन है, जो नींद की गुणवत्ता को बढ़ाता है।

    इसमें थोड़ी मात्रा में ट्रिप्टोफैन भी होता है, जिससे आपका मूड भी अच्छा हो सकता है।

    #3

    दिमाग के स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक 

    रोजाना चेरी का जूस पीने से दिमाग का स्वास्थ्य भी दुरुस्त हो सकता है। चेरी और उनके जूस में एंटीऑक्सिडेंट और अन्य लाभकारी पौधों के यौगिक होते हैं, जो दिमाग की कोशिकाओं पर अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं।

    एक अध्ययन में कुछ लोगों ने 12 सप्ताह के लिए रोजाना चेरी जूस के 2 कप का सेवन किया। अध्ययन के अंत में पाया गया कि इस जूस को पीने वाले लोगों की याददाश्त पहले से अच्छी हो गई थी।

    #4

    प्रतिरक्षा प्रणाली होती है मजबूत 

    चेरी का जूस कई तरह के विटामिन व खनिजों से भरपूर होता है। इसमें कई लाभकारी पौधों के यौगिक भी होते हैं, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बना सकते हैं।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि चेरी के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सामग्री संक्रमण को रोकने में मददगार साबित हो सकती है।

    कई अध्ययनों से पता चलता है कि चेरी में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स जैसे यौगिक प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्य पर अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं।

    #5

    पीरियड्स के दर्द का होता है निवारण 

    महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन के कारण बेहद जटिल दर्द होता है। इस दर्द को कम करने के लिए चेरी के जूस का सेवन किया जा सकता है।

    चेरी में एंथोसायनिन और क्वेरसेटिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये पेट की सूजन को कम करते हैं और दर्द से निजात दिला सकते हैं।

    अपनी रोजाना की इन आदतों को बदलने से भी आप पीरियड्स के दर्द को कम कर सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    खान-पान

    भिंडी का पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, दूर हो सकती हैं ये समस्याएं  लाइफस्टाइल
    आम बनाम केला: जानिए इनमें से किस फल से बने शेक का सेवन है ज्यादा फायदेमंद लाइफस्टाइल
    गर्मियों में बनाकर खाएं ये 5 मीठे व्यंजन, आसान है रेसिपी लाइफस्टाइल
    अपने घर वालों के लिए बनाएं दक्षिण भारत की ये 5 चावल से बनी स्वादिष्ट रेसिपी दक्षिण भारत

    स्वास्थ्य

    कॉटन कैंडी में मिला रोडामाइन-B रसायन क्या है, जिससे हो सकता है कैंसर? तमिलनाडु
    डर्मेटोमायोसिटिस है बेहद खतरनाक बीमारी, लाल चकत्ते से होती है इसकी शुरुआत  स्वास्थ्य टिप्स
    मिओइंग तकनीक से कम हो सकती है चेहरे की चर्बी, जानिए इसे करने का तरीका स्वास्थ्य टिप्स
    महाराष्ट्र में प्रसाद खाने से करीब 300 लोग बीमार, सड़क पर चढ़ाई गईं बोतलें महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025