NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आम बनाम केला: जानिए इनमें से किस फल से बने शेक का सेवन है ज्यादा फायदेमंद
    अगली खबर
    आम बनाम केला: जानिए इनमें से किस फल से बने शेक का सेवन है ज्यादा फायदेमंद

    आम बनाम केला: जानिए इनमें से किस फल से बने शेक का सेवन है ज्यादा फायदेमंद

    लेखन अंजली
    Mar 26, 2024
    01:55 pm

    क्या है खबर?

    गर्मी का मौसम शेक, जूस और विभिन्न पेय पदार्थों के लिए जाना जाता है और इसके लिए कई तरह के फलों का इस्तेमाल किया जाता है।

    हालांकि, सभी विकल्पों में से केला और आम का शेक अधिकतर लोगों का पसंदीदा है। ये दोनों फायदेमंद पेय हैं, लेकिन जब इनमें से एक की चयन की बात आती है तो लोग उलझन में पड़ जाते हैं।

    आइए जानते हैं कि दोनों पेय में से किसका चयन करना ज्यादा सही है।

    आम

    आम से मिलने वाले फायदे

    आम गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है, जो विटामिन-K, विटामिन-A, विटामिन-C, पोटेशियम और फोलेट से भरपूर होता है।

    साल 2014 के एक जापानी अध्ययन से पता चलता है कि आम खाने से कोलन कैंसर का खतरा भी कम हो सकता है। इसके अलावा यह हृदय स्वास्थ्य, त्वचा और बालों की स्थिति सुधारने में भी मददगार है।

    आम बीटा-कैरोटीन से भी युक्त होता है, जो एक एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करके आंखों के स्वास्थ्य का समर्थन कर सकता है।

    केला

    डाइट  में केले को शामिल करने के लाभ

    केले का सेवन कच्चा या पका दोनों रूप में किया जाता है।

    यह फाइबर, पोटेशियम, विटामिन-B6, विटामिन-C, एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर फल है।

    केला आंत के बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद है और यह दस्त या कब्ज की समस्या को भी दूर कर सकता है।

    इसमें मौजूद पोटेशियम हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकती है।

    यहां जानिए केले के सेवन से मिलने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभ।

    कैलोरी

    आम और केले के शेक में मौजूद कैलोरी

    आमतौर पर एक गिलास आम के शेक में 170 कैलोरी होती है और जब हम इसमें अतिरिक्त चीनी मिलाते हैं तो कैलोरी की संख्या 250 तक पहुंच जाती है।

    दूसरी ओर, केले का शेक के एक गिलास में केवल 150 कैलोरी होती है और चीनी मिलाने पर यह 220 हो जाती है।

    दोनों फल प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं, इसलिए अगर आप इनके शेक में चीनी नहीं भी मिलाएंगे, तब भी उनका स्वाद अच्छा रहेगा।

    चयन

    आम और केले के शेक में से स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर कौन-सा है?

    अब बारी आती है यह उलझन दूर करने की कि दोनों शेक में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है।

    केले का शेक पोषण के मामले में आम के शेक से थोड़ा ज्यादा है और कैलोरी के मामले में भी आम के शेक से बेहतर है। इसलिए सीमित मात्रा में केले के शेक का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

    हालांकि, ऐसा नहीं है कि आम के शेक के सेवन से कोई नुकसान होता है।

    रेसिपी

    इस तरह से आम और केले के शेक को बनाएं स्वास्थ्यवर्धक  

    सबसे पहले आम के गूदे को टुकड़ों में काटकर मिक्सी में डालें, फिर इसमें दूध और बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छे से पीस लें।

    अगर शेक में मिठास कम लगे तो इसमें 1-2 बड़ी चम्मच शहद डालें।

    अब इस मिश्रण को एक गिलास में डालकर इसके ऊपर कदूकस किया हुआ नारियल और सूखे मेवे डालकर इसे परोसें।

    इसी तरह से आप केले का शेक बना सकते हैं, बस आपको आम की जगह पके केले का इस्तेमाल करना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल

    खान-पान

    सीताफल को इन 5 रेसिपी के जरिए डाइट में करें शामिल लाइफस्टाइल
    रोजाना करें 5 तरह के बाजरे के दूध का सेवन, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता  डाइट
    मेहमानों को खिलाएं ओट्स और संतरे से बनी खीर, जानें इसकी रेसिपी  रेसिपी
    वजन घटाने के लिए करें इन सब्जियों से बने जूस का सेवन, शरीर को मिलेगी मजबूती  डाइट

    लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकती हैं रात के खाने से जुड़ी ये आदतें खान-पान
    पर्यावरण अनुकूल होली मनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके होली
    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: जानिए कब हुई इसकी शुरुआत और इसका महत्व नोबेल पुरस्कार
    होली को बच्चों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके होली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025