NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रात को सोने में होती है परेशानी? इन सुपरफूड्स के सेवन से आएगी अच्छी नींद 
    अगली खबर
    रात को सोने में होती है परेशानी? इन सुपरफूड्स के सेवन से आएगी अच्छी नींद 

    रात को सोने में होती है परेशानी? इन सुपरफूड्स के सेवन से आएगी अच्छी नींद 

    लेखन सयाली
    Mar 16, 2024
    03:40 pm

    क्या है खबर?

    शरीर को ठीक तरह से काम करने के लिए अच्छी नींद की जरूरत होती है। हर रात करीब 7-9 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है।

    हालांकि, कई लोगों को रात के वक्त सोने में परेशानी होती है। वो ठीक से सो नहीं पाते और बार-बार उनकी नींद टूटती है।

    रात को आरामदायक नींद पाने के लिए स्वस्थ भोजन खान-पान में जोड़ना चाहिए। इन 4 सुपरफूड्स को डाइट में शामिल करने से आपको अच्छी नींद मिलेगी।

    #1

    कीवी 

    कीवी एक तरह का फल है, जिसमें उचित मात्रा में विटामिन-C पाया जाता है। विटामिन-C हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकता है।

    इसके अलावा कीवी में विटामिन-K, पोटेशियम और फोलेट होता है, जो शरीर में रक्तचाप को ठीक करते हैं। इस पौष्टिक फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सेरोटोनिन नींद की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं।

    रोजाना सोने से पहले इसका सेवन करने से आपको अच्छी नींद मिल सकती है।

    #2

    अखरोट 

    अखरोट कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर सूखा मेवा है। इसमें मैंगनीज, पोटेशियम, तांबे जैसे आवश्यक फैटी एसिड शामिल हैं, जो दिमाग के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।

    अखरोट में आयरन, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसी यौगिक सही मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इस सुपरफूड में नींद को बेहतर बनाने वाले गुण होते हैं। यह मेलाटोनिन और स्वस्थ वसा का भी बढ़िया स्रोत है।

    जानिए अखरोट के सेवन से मिलने वाले अन्य फायदे।

    #3

    बादाम 

    बादाम सूखे मेवों में सबसे ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। रात के समय सोने से पहले आप इसका सेवन कर सकते हैं।

    यह मेलाटोनिन और खनिज मैग्नीशियम का एक बढ़िया स्त्रोत होता है, जो गहरी नींद प्रदान करता है। आप रोजाना रात के समय भीगे हुए 5 से 6 बादाम जरूर खाएं।

    बादाम शरीर में शांति को बढ़ावा देता है, तनाव को कम करता है और रक्तचाप को स्थिर कर आरामदायक नींद लेने में मदद करता है।

    #4

    कैमोमाइल चाय 

    कैमोमाइल के फूलों से हर्बल चाय बनाई जाती है, जिसका सेवन हमें कई लाभ प्रदान करता है। इसमें फ्लेवोन्स होते हैं, जो एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है।

    इसकी मदद से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। कैमोमाइल टी कैंसर और हृदय रोग सहित कई बीमारियों के लक्षणों को कम कर सकती है।

    आप चिंता और तनाव को कम करने के लिए इसका सेवन करें। रात के समय इसे पीने से आपको बेहतर नींद आएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB ने जीता अपना पहला खिताब, ऐसा रहा टीम का सफर IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जमाया 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा, ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम  साई सुदर्शन
    IPL 2025, फाइनल: RCB से हारकर उपविजेता रही PBKS, जानिए इस संस्करण में कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    बिना किसी विशेष ऐप के अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन को कैसे रखें सुरक्षित? एंड्रॉयड

    खान-पान

    शाम के वक्त भूख लगने पर बनाएं ये स्वादिष्ट नाश्ते, घर वाले चाटते रह जाएंगे उंगलियां  रेसिपी
    रात को कुछ मीठा खाने का मन करे तो बनाकर खाएं ये 5 स्वस्थ व्यंजन डाइट
    होली पर मेहमानों को खिलाएं संतरे की बर्फी, जानिए नागपुर की मशहूर रेसिपी  रेसिपी
    पोषक तत्वों से भरपूर 5 खाद्य पदार्थ, जो मीठे की लालसा को करते हैं कम  डाइट

    स्वास्थ्य

    साइनस की परेशानी से नहीं मिल रहा छुटकारा? ये गलतियां हो सकती हैं कारण स्वास्थ्य टिप्स
    तेल के बिना भी बन सकती हैं पूड़ियां, जानें रेसिपी खान-पान
    ऑफिस में करते हैं काम तो इन खाद्य-पदार्थों का करें सेवन, रहेंगे ऊर्जा से भरपूर  स्वास्थ्य टिप्स
    पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से निजात के लिए ये 5 आदतें बदलें स्वास्थ्य टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025