NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या पीरियड्स के दौरान आपको हो रही है कब्ज की दिक्कत? अपनाएं ये टिप्स 
    अगली खबर
    क्या पीरियड्स के दौरान आपको हो रही है कब्ज की दिक्कत? अपनाएं ये टिप्स 

    क्या पीरियड्स के दौरान आपको हो रही है कब्ज की दिक्कत? अपनाएं ये टिप्स 

    लेखन सयाली
    Mar 15, 2024
    08:05 am

    क्या है खबर?

    महिलाओं को हर महीने पीरियड्स होते हैं, जो 5-7 दिनों तक चलते हैं। इसके दौरान पेट समेत शरीर के कई अंगों में दर्द होता है।

    पीरियड्स में पेट से जुडी कई परेशानियां होने लगती हैं, जिनमें ऐठन, कब्जियत और पेट फूलना आम हैं। ऐसे में बार-बार बाथरूम जाने पर भी पेट साफ नहीं होता है और तकलीफ रहती है।

    अगर आप भी पीरियड्स होते वक्त कब्जियत महसूस करती हैं तो इन टिप्स के जरिए यह समस्या कम हो सकती है।

    #1

    खाने में बढ़ाएं फाइबर की मात्रा 

    पीरियड्स के दौरान होने वाले कब्ज से निजात पाने के लिए खान-पान में फाइबर की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। फाइबर हमारे द्वारा खाए गए खाने को पचाने में मदद करता है, जिससे पेट साफ हो जाता है।

    पीरियड साइकिल के वक्त शरीर के हॉर्मोन्स धीमे हो जाते हैं। ऐसे में फाइबर रहित खाना पाचन प्रक्रिया को नियमित बनाने में सहायक साबित होता है।

    आप फाइबर पाने के लिए सेब, ओट्स, गाजर, स्ट्रॉबेरी आदि को डाइट में शामिल कर सकती हैं।

    #2

    पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी 

    पीरियड्स के वक्त महिलाओं का पेट फूल जाता है, जिसके चलते वे ज्यादा पानी पीने से बचने लगती हैं। महीने के इस जटिल समय में पानी न पीने की गलती आपको कब्जियत दे सकती है।

    पीरियड्स के वक्त पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आप हाइड्रेटेड रहेंगी और आपकी पाचन क्रिया मजबूत बनेगी। पानी की मदद से भोजन सही तरह से पचता है, जिससे कब्जियत की समस्या दूर हो जाती है।

    #3

     प्रोबायोटिक खाने का करें सेवन 

    पीरियड्स के दौरान कब्ज की परेशानी से निपटने के लिए अपने आहार में प्रोबायोटिक खाने को शामिल करना चाहिए। प्रोबायोटिक्स जीवित सूक्ष्मजीव होते हैं, जो हमें स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।

    आप खाने में दही, अचार और किमची जैसे खाद्य-पदार्थों का सेवन करें। यह सभी पेट और आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं कम हो जाती हैं। प्रोबायोटिन खाना खाने से आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा।

    #4

    कैफीन से बनाएं दूरी

    पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए। चाय और कॉफी जैसे पेय पदार्थ कैफीन युक्त होते हैं, जो शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं।

    कैफीन वाला खाना या पदार्थ कब्ज की दिक्कत को बढ़ा सकता है। ऐसे में कॉफी और सोडा आदि का सेवन पीरियड्स के वक्त न करें।

    इसके अलावा धूम्रपान करना भी कब्ज का एक बड़ा कारण हो सकता है। इसे छोड़ने पर विचार करें।

    #5

    चावल खाने से बचें 

    पीरियड्स होने पर हमें सफेद चावलों का सेवन नहीं करना चाहिए। यह शरीर में दर्द को बढ़ा देते हैं और कब्ज की दिक्कत का कारण भी बन सकते हैं।

    सफेद चावल से कब्ज होने की संभावना रहती है क्योंकि इससे भूसी, चोकर और रोगाणु निकाल दिए जाते हैं। सारा फाइबर और पोषक तत्व इन्हीं में होता है।

    आप सफेद चावल के बजाये संतुलित मात्रा में भूरे चावल खा सकती हैं। चावल में दही मिलाने से भी कब्ज दूर होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य टिप्स
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    स्वास्थ्य

    क्रैनबेरी के बढ़िया स्वाद के साथ होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, बनाएं डाइट का हिस्सा  स्वास्थ्य टिप्स
    रोजाना शरीर को मिल रहे हैं सभी विटामिन? ऐसे करें सुनिश्चित  खान-पान
    साइनस की परेशानी से नहीं मिल रहा छुटकारा? ये गलतियां हो सकती हैं कारण स्वास्थ्य टिप्स
    तेल के बिना भी बन सकती हैं पूड़ियां, जानें रेसिपी खान-पान

    स्वास्थ्य टिप्स

    इन खाद्य-पदार्थों को फ्रिज में रखने की न करें गलती, शरीर को पहुंच सकता है नुकसान खान-पान
    फलों का सेवन दिलाएगा कब्ज से निजात, जानिए कैसे सुधरेगी पाचन क्रिया खान-पान
    जिंक की कमी से जुड़े इन शारीरिक संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है नुकसान बीमारियों से बचाव
    अंगूर का अधिक सेवन करने से हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए सही मात्रा  खान-पान

    टिप्स

    धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं तो इन खाद्य पदार्थों से आज ही बनाएं दूरी  स्वास्थ्य
    वैलेंटाइन डे: अपने पार्टनर के लिए दिखना चाहती हैं सुंदर? अपनाएं ये मेकअप लुक्स  मेकअप टिप्स
    बसंत के मौसम में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो अपनाएं ये फैशन ट्रेंड फैशन टिप्स
    शादी के सीजन में रहेगा इन रंगों का बोलबाला, दुल्हन करें इनका चयन फैशन टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025