NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों में जौ के पानी का करें सेवन, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ
    अगली खबर
    गर्मियों में जौ के पानी का करें सेवन, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

    गर्मियों में जौ के पानी का करें सेवन, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

    लेखन अंजली
    Apr 17, 2024
    05:50 pm

    क्या है खबर?

    चिलचिलाती गर्मी और उमस से सुरक्षित रहने के लिए डाइट में ऐसे पेय को शामिल करने की सिफारिश की जाती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और ठंडक देने में मदद कर सकते हैं।

    इसके लिए जौ का पानी पीना लाभदायक हो सकता है क्योंकि यह विटामिन-B, आयरन, जिंक, कैल्शियम, डाइटरी फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    आइए जानते हैं कि गर्मियों में रोजाना एक गिलास जौ का पानी पीने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

     #1

    वजन घटाने में है कारगर

    अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में जौ के पानी को जरूर शामिल करें।

    एक शोध के मुताबिक, जौ फाइबर युक्त होते हैं, इसलिए इससे बने पानी का सेवन पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। इससे व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खाने से बच जाता है।

    जौ कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स खाद्य पदार्थ है, जो शरीर में तेजी से ग्लूकोज नहीं बनाता है। इससे भी मोटापा कम होता है।

    #2

    शरीर को हाइड्रेट रखने में है प्रभावी

    जौ का पानी डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।

    इसका कारण है कि यह एंटी-ऑक्सीडेंट, कई विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है, जो शरीर में हुई पानी की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं।

    यह पानी पेट को ठंडक देने में भी प्रभावी है, जिस वजह से आप लू जैसी समस्याओं से सुरक्षित रह सकते हैं।

    यहां जानिए पेट की गर्मी दूर करने वाली चीजें।

    #3

    पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में है मददगार

    पेट संबंधित समस्याओं और बेहतर पाचन के लिए भी जौ के पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह फाइबर से युक्त होता है।

    कई अध्ययनों के अनुसार, फाइबर युक्त खान-पान अपच, गैस, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत दिलाने और बेहतर पाचन को बढ़ावा देने में मदद करता है।

    इसके अलावा जौ के पानी में विटामिन-B3 भी पाया जाता है, जो पाचन क्रिया की कार्यप्रणाली में सुधार करने में सहायक हो सकता है।

    #4

    गर्भवती महिलाओं के लिए है बेहतरीन टॉनिक

    गर्भावस्था के दौरान मां और गर्भ में पल रहे शिशु को सही पोषण देने में जौ का पानी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि जौ में फोलिक एसिड की अच्छी-खासी मात्रा होती है, जो गर्भवती महिला के लिए जरूरी माना जाता है।

    फोलिक एसिड शिशु के मस्तिष्क, कपाल और रीढ़ से जुड़े जन्म दोष के साथ-साथ भ्रूण के विकास में भी मदद करता है।

    एक गर्भवती महिला की डाइट में फोलिक एसिड जरूरी पोषक तत्वों में से एक है।

    #5

    मधुमेह के जोखिम कम करने में है प्रभावी

    हर दिन जौ के पानी का सेवन करने से मधुमेह के जोखिम कम करने में भी मदद मिल सकती है।

    इसका कारण है कि यह एक कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स पेय है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है।

    इसके अतिरिक्त इसमें एंटी-डायबिटीक प्रभाव पाया जाता है, जो शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता को कम करके मधुमेह के लक्षणों को कम कर सकता है।

    यहां जानिए ब्लड शुगर को प्राकृतिक रूप से कम करने वाली चीजें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    क्या होता है बजट का 80/20 नियम, इसे अपने जीवनशैली में कैसे अपनाएं? पर्सनल फाइनेंस
    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार

    खान-पान

    जूस से लेकर अचार तक, इन 5 तरीकों से रोजाना की डाइट में जोड़ें आंवला  डाइट
    इन लोगों को जिंक के सेवन पर रखनी चाहिए निगरानी  स्वास्थ्य टिप्स
    बिना धोए एवोकाडो खाना होता है नुकसानदायक, जानिए इसे धोने और स्टोर करने का तरीका लाइफस्टाइल
    रोजाना 8 गिलास गर्म पानी पीने पर शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य टिप्स

    मिओइंग तकनीक से कम हो सकती है चेहरे की चर्बी, जानिए इसे करने का तरीका स्वास्थ्य
    इन खाद्य-पदार्थों का करें फेस क्लींजर की तरह उपयोग, चेहरे पर आएगा निखार  त्वचा की देखभाल
    नाश्ते में ज्यादा प्रोटीन खाना हो सकता है हानिकारक, जानें इसकी सही मात्रा  खान-पान
    धूप के प्रकोप से बेजान हो गए होंठ? आराम देंगी घर पर बनीं ये लिप बाम  त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025