NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जूस से लेकर अचार तक, इन 5 तरीकों से रोजाना की डाइट में जोड़ें आंवला 
    अगली खबर
    जूस से लेकर अचार तक, इन 5 तरीकों से रोजाना की डाइट में जोड़ें आंवला 

    जूस से लेकर अचार तक, इन 5 तरीकों से रोजाना की डाइट में जोड़ें आंवला 

    लेखन सयाली
    Apr 02, 2024
    12:15 pm

    क्या है खबर?

    आंवला हमारे स्वास्थ्य को अनगिनत फायदे प्रदान करता है। यह एक बेहद स्वस्थ खाद्य-पदार्थ है, जो जरूरी पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

    प्रतिरक्षा बढ़ाने से लेकर दिल के स्वास्थ्य को सुधारने तक, डाइट में शामिल करने के लिए आंवला एक बढ़िया भोजन हो सकता है।

    इसमें घुलनशील फाइबर की मौजूदगी ब्लड शुगर के स्तर को कम करती है। आइए जानते हैं आंवला को आहार का हिस्सा बनाने के 5 स्वादिष्ट तरीके।

    #1

    आंवला जूस 

    आंवले का जूस अपने आहार में इस खाद्य-पदार्थ को शामिल करने का सबसे अच्छा और स्वस्थ तरीका है। खाली पेट आंवले का जूस पीने से पाचन में मदद मिलती है और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं।

    इसके सेवन से सूजन कम होती है और त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। आंवले का जूस विटामिन-C का एक बढ़िया स्रोत है और यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करके ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है।

    #2

    आंवले का अचार 

    आप शरीर को आंवले के फायदे पहुंचाने के लिए इसका अचार बनाकर खा सकते हैं। इसकी रेसिपी भी बेहद आसान और स्वास्थ्यवर्धक होती है।

    आंवले का अचार बनाने के लिए आपको बस कुछ आंवले, मसाले, सरसों का तेल, हरी मिर्च, करी पत्ता और जीरा चाहिए होगा। इन सभी सामग्रियों को मिलाकर कांच के डब्बे में रखें और कुछ दिन धूप लगने दें।

    आप नाश्ते या खाने के वक्त भोजन के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।

    #3

    आंवला कैंडी

    अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें मीठा खाने की लालसा होती है तो आंवला कैंडी आपके लिए एक बढ़िया मीठा विकल्प है। फाइबर से भरपूर होने के कारण नियमित रूप से आंवला कैंडी खाने से पाचन में सुधार हो सकता है।

    आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव का कारण बनने वाले मुक्त कणों से लड़ते हैं। इसे बनाने के लिए आंवलों पर चीनी लगाकर उन्हें 3 दिन के लिए फ्रिज में रखें।

    अब इन कैंडीज को धूप में सुखाकर खाएं।

    #4

    आंवले का मुरब्बा 

    आंवले का मुरब्बा एक लोकप्रिय आयुर्वेदिक औषधि है, जिससे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह कब्ज, सूजन, पेट दर्द और कई अन्य गैस्ट्रिक समस्याओं के लिए एक लोकप्रिय भारतीय नुस्खा है।

    आंवले के मुरब्बे में विटामिन C, फाइबर और अन्य आवश्यक एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

    इसे बनाने के लिए आंवलों को चाशनी और इलाइची पाउडर में पकाया जाता है। यह एक तरह का मीठा अचार भी कहलाता है।

    #5

    आंवला पाउडर 

    आंवले का पाउडर आंवले की पत्तियों से बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल दस्त या पीलिया जैसी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है।

    आंवले के सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसे आवलों को सुखाने के बाद पीसकर भी बनाया जा सकता है।

    खान-पान में रोजाना आंवले और शहद का सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    डाइट
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स
    INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, विशेष सत्र की मांग की नरेंद्र मोदी
    ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 7 प्रतिशत की गिरावट हुई दर्ज, क्या है इसकी वजह? ओला इलेक्ट्रिक
    टाटा कारों पर मिल रही 1.4 लाख रुपये तक की छूट, जानिए मॉडलवार ऑफर  टाटा मोटर्स

    खान-पान

    होली पार्टी के लिए मधुमेह रोगी बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर  होली
    पोषक तत्वों का भंडार है हरा केला, मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे डाइट
    कोलकाता घूमने जाएं तो इन 5 मशहूर बंगाली व्यंजनों का जरूर करें सेवन कोलकाता
    बांस की टहनियों से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, सेवन से शरीर को मिलेंगे फायदे  रेसिपी

    डाइट

    जन्मदिन विशेष: नील नीतिन मुकेश फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट-प्लान का करते हैं पालन नील नितिन मुकेश
    शाकाहारी लोग खाएं ये 5 खाद्य पदार्थ, मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती खान-पान
    घर पर ऐसे बनाएं रागी का सूप, सेहत के लिए स्वाद से नहीं करना पड़ेगा समझौता  खान-पान
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन जैसा फिगर और खूबसूरत त्वचा चाहती हैं? जानिए इसका राज श्रुति हासन

    स्वास्थ्य

    असम का राज्य फल है काजी नेमू, सेवन से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ  खान-पान
    त्वचा की देखभाल के लिए बढ़िया हैं ये पौधे, इस तरह से करें उपयोग  त्वचा की देखभाल
    शरीर में विटामिन-A की कमी से हो सकती हैं कई समस्याएं, इन संकेतों पर ध्यान दें   स्वास्थ्य टिप्स
    कॉटन कैंडी में मिला रोडामाइन-B रसायन क्या है, जिससे हो सकता है कैंसर? तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025