बच्चे को जंक फूड से दूर रखना चाहते हैं? अपनाएं ये 5 तरीके
क्या है खबर?
बच्चों को पिज्जा, बर्गर, मोमोस, डोनट्स आदि काफी पसंद आता है, लेकिन जंक फूड जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही पोषण के मामले में शून्य।
जंक फूड में कैलोरी और सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो मोटापे, मधुमेह और सूजन जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
ऐसे में अगर माता-पिता अपने बच्चों को जंक फूड से दूर रखना चाहते हैं तो आइए इसके लिए 5 प्रभावी तरीके जानते हैं।
#1
माता-पिता स्वास्थ्यवर्धक चीजों का करें सेवन
बच्चे अक्सर अपने बड़ो की नकल करते हैं, इसलिए उनके सामने एक अच्छा उदाहरण स्थापित करना महत्वपूर्ण है।
जितनी भी बार आप भोजन करते हैं, उसमें पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को ही शामिल करें और बच्चों को ऐसा दिखाए कि वे बहुत ही स्वादिष्ट हैं।
जब वे आपको जंक फूड की बजाय फल, सब्जियां और साबुत अनाज खाते हुए देखेंगे तो वे भी ऐसा ही करने के इच्छुक होंगे।
#2
पौष्टिक चीजों को क्रिएटिव तरीके से परोसें
अगर आप बच्चों के आगे सामान्य तरीके से रोटी-सब्जी परोस देते हैं तो ये उनको बोरिंग लग सकती है और वे इसे खाना भी पसं नहीं करेगें।
इसलिए उनके आगे पौष्टिक चीजों थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ परोसें ताकि वह जंक फूड की बजाय आपसे उनकी ही मांग करें।
उदाहरण के लिए फलों को आप विभिन्न आकार में काटकर बच्चों को खाने के लिए दें या फिर कोई त्योहार आने वाला है तो उससे जुड़ी थीम पर व्यंजन बनाएं।
#3
पानी के सेवन का रखें ध्यान
बच्चों में जंक फूड की लालसा को कम करने का सबसे आम और आसान तरीका भरपूर पानी का सेवन करना है।
दरअसल, बच्चे प्यास को अक्सर भूख समझने की गलती कर बैठते हैं और फिर उन्हें जंक फूड खाने का मन होने लगता है।
इसलिए हाइड्रेट रहकर लालसा को कम किया जा सकता है। लाभ के लिए बच्चे के पास पानी से भरी बोतल रखें और समय-समय पर उसे पानी पीने को कहते रहें।
#4
जंक फूड का सेवन करें सीमित
अगर आप बच्चे को सीधा जंक फूड खाने से मना करेगें तो वे बार-बार उन्हें खाने की जिद्द करेगें और आपको मजबूरन उन्हें जंक फूड देना ही पड़ेगा।
इससे तो अच्छा है कि आप बच्चे को महीने में 1-2 खुद से ही उसकी पसंद की चीज खिला दें या फिर पार्टी के दौरान भी उन्हें जंक फूड खाने की अनुमति दे दे।
हालांकि, घर में बड़ी मात्रा में जंक फूड रखने से बचें।
#5
बच्चों को पोषक तत्वों के बारे में बताएं
अपने बच्चों को पोषण के महत्व के बारे में सिखाएं और उन्हें ये भी बताए कि विभिन्न खाद्य पदार्थ उनके शरीर को कैसे प्रभावित करते हैं।
इसी के साथ उन्हें जंक फूड के ज्यादा सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में भी जरूर बताएं।
अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे पोषण से जुड़ी जानकारी को अच्छे से समझे तो इसे आकर्षक और मनोरंजक बनाने के लिए किताबों, वीडियो और गेम्स का सहारा लें।