NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों में सेवन के लिए बेहतरीन खाद्य पदार्थ है सत्तू, जानिए इसकी रेसिपी और फायदे
    अगली खबर
    गर्मियों में सेवन के लिए बेहतरीन खाद्य पदार्थ है सत्तू, जानिए इसकी रेसिपी और फायदे

    गर्मियों में सेवन के लिए बेहतरीन खाद्य पदार्थ है सत्तू, जानिए इसकी रेसिपी और फायदे

    लेखन अंजली
    Mar 21, 2024
    06:11 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों के दौरान पोषण विशेषज्ञ खान-पान की उन चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं, जो शरीर को ठंडक देने में मदद कर सकती हैं।

    इसके लिए सत्तू भी एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ है। यह न सिर्फ पोषण का पावरहाउस है, बल्कि कई व्यंजनों में स्वाद भी जोड़ सकता है।

    आइए आज हम आपको घर पर सत्तू का पाउडर बनाने का तरीका और इसके इस्तेमाल से जुड़े स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं।

    रेसिपी

    सत्तू पाउडर बनाने का तरीका

    घर पर सत्तू बनाने के लिए सबसे पहले काले चनों को अच्छे से धोकर रातभर पानी में भिगो दें, फिर अगली सुबह इन्हें पानी से निकालकर एक साफ कपड़े पर फैलाएं और 2-3 घंटे के लिए धूप में रखें।

    जब काले चने सूख जाएं तो इन्हें कुरकुरा करने के लिए पैन में भूनें, फिर इन्हें कमरे के तापमान पर ठंडा करके मिक्सी में महीन पीसें।

    आप सत्तू के पाउडर का इस्तेमाल इन 5 व्यंजनों के लिए कर सकते हैं।

    #1

    पाचन क्रिया के लिए है लाभदायक

    अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो आपके लिए सत्तू का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

    सत्तू में मौजूद फाइबर भोजन को अच्छे से पचाने में मदद कर सकता है। यह खनिज नियमित मल त्याग को बढ़ावा देता है और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को रोकता है।

    इसके अतिरिक्त यह स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम को बनाए रखने में भी मदद करता है।

    यहां जानिए पाचन को दुरुस्त रखने वाले खाद्य पदार्थ।

    #2

    भरपूर ऊर्जा प्रदान करने में है सहायक

    सत्तू का सेवन भरपूर ऊर्जा प्रदान करने में मदद कर सकता है।

    एक शोध के मुताबिक, सत्तू में फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज मौजूद होते हैं, जो शरीर को फिट रखने के साथ-साथ शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं।

    यही नहीं, माना जाता है कि सत्तू का सेवन व्यक्ति को दिनभर ताजगी का अहसास भी दे सकता है।

    यहां जानिए शरीर को ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थ।

    #3

    सत्तू की तासीर होती है ठंडी

    सत्तू की तासीर ठंडी होती है, जिस वजह से इसका सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करने और गर्मियों की समस्याओं से दूर रखने में काफी मदद कर सकता है।

    गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और इससे लू और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती।

    लाभ के लिए आप सत्तू का मीठा या नमकीन शरबत बनाकर पी सकते हैं।

    #4

    हृदय को स्वस्थ रखने में है प्रभावी

    सत्तू का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में भी सहायक है और इसको कार्डियोप्रोटेक्टिव का एक बढ़िया स्रोत माना जाता है।

    कार्डियोप्रोटेक्टिव एजेंट की तरह सक्रिय रूप से कार्य करते हुए यह हृदय को कई बीमारियों से बचाए रखने में काम आ सकता है।

    हालांकि, हृदय रोगी डॉक्टर या अपने पोषण विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही सत्तू को अपनी डाइट में शामिल करें और अपने इलाज को प्राथमिकता जरूर दें।

    #5

    तनाव और चिंता से दिला सकता है छुटकारा 

    अगर आप तनाव, चिंता, अवसाद या मनोभ्रंश के लक्षणों से जूझ रहे हैं तो आप सत्तू का सेवन करने पर विचार कर सकते हैं।

    यह खाद्य पदार्थ वात और पित्त दोष को स्थिर करता है, जिससे सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा मिलता है।

    इसके साथ ही आपको बेचैनी, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा और कम ऊर्जा के स्तर जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

    यहां जानिए तनाव को दूर करने के तरीके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    खान-पान

    यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए सुबह करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन  स्वास्थ्य
    शाम को जल्दी खाना चाहिए खाना, जानें ऐसा करने के 5 फायदे  स्वास्थ्य टिप्स
    एलोवेरा होता है पोषण से भरपूर, इन 5 तरीकों से करें डाइट में शामिल  स्वास्थ्य
    बदलते मौसम में इन 5 ड्रिंक्स से करें अपने दिन की शुरूआत, रहेंगे स्वस्थ लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य टिप्स

    धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं तो इन खाद्य पदार्थों से आज ही बनाएं दूरी  स्वास्थ्य
    सोते वक्त चक्कर आते हैं तो हो जाएं सावधान, ये बीमारियां हो सकती हैं कारण  खान-पान
    क्रैनबेरी के बढ़िया स्वाद के साथ होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, बनाएं डाइट का हिस्सा  स्वास्थ्य
    साइनस की परेशानी से नहीं मिल रहा छुटकारा? ये गलतियां हो सकती हैं कारण टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025