NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / शाम को जल्दी खाना चाहिए खाना, जानें ऐसा करने के 5 फायदे 
    अगली खबर
    शाम को जल्दी खाना चाहिए खाना, जानें ऐसा करने के 5 फायदे 

    शाम को जल्दी खाना चाहिए खाना, जानें ऐसा करने के 5 फायदे 

    लेखन सयाली
    Mar 09, 2024
    09:30 am

    क्या है खबर?

    आमतौर पर लोग 8-9 बजे के बाद ही रात का खाना खाते हैं और खाते ही तुरंत सोने चले जाते हैं। ऐसा करने से हमारे पेट में गया खाना ठीक तरह से पच नहीं पाता।

    इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ शाम के 7 बजे तक खान-पान की सलाह देते हैं। 7 बजे तक खाना खा लेने से वजन कम करने समेत कई अन्य स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

    आइए ऐसा करने से मिलने वाले 5 मुख्य फायदे जानते हैं।

    #1

    रक्त शर्करा का नियंत्रण 

    जल्दी रात का खाना इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद करता है। इसका मतलब है कि आपके शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति अधिक प्रतिक्रियाशील हो जाती हैं।

    जल्दी खाना रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और इंसुलिन प्रतिरोध के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है, जो टाइप 2 मधुमेह का कारण बनता है।

    यह रक्त शर्करा के स्तर में तेज और अत्यधिक उतार-चढ़ाव को रोक सकता है, जिससे बेहतर समग्र ग्लाइसेमिक नियंत्रण मिलता है।

    #2

    आती है अच्छी और गहरी नींद 

    सोने से कुछ देर पहले खाना खाने से बेचैनी के कारण नींद में खलल पड़ सकती है। खाना जल्दी खाने से आपका शरीर आराम की स्थिति में आ जाता है, जिससे बेहतर नींद को बढ़ावा मिलता है।

    अगर आप सोने से 1-2 घंटे पहले भोजन करते हैं तो खाना सही तरह से पच नहीं पाता। इसके कारण कब्ज, बदहजमी और वजन बढ़ने जैसी परेशानियां होती हैं।

    इन समस्याओं के निवारण के लिए 7 बजे तक खाना खाने की कोशिश करें।

    #3

    दुरुस्त रहता है दिल का स्वास्थ्य 

    देर रात के वक्त उच्च कैलोरी वाला भोजन करना हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। दूसरी ओर, रात का खाना जल्दी खाने से वसायुक्त खाद्य पदार्थों के सेवन को कम करके बेहतर हृदय स्वास्थ्य मिल सकता है।

    जल्दी खाना खाने के बाद चलना-फिरना होता ही है, जिसके कारण खाना आसानी से पच जाता है और वसा आदि जमा नहीं होती। डॉक्टरों का कहना है कि दिल को दुरुस्त रखने और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जल्दी खाना खाएं।

    #4

    मिलेगा हार्मोनल संतुलन 

    इंसुलिन और कोर्टिसोल जैसे शारीरिक हार्मोन एक दैनिक लय का पालन करते हैं। जल्दी भोजन करना शरीर के प्राकृतिक हार्मोनल पैटर्न के अनुरूप होता है, जो स्वस्थ चयापचय और हार्मोन संतुलन का समर्थन करता है।

    जब आप रात का खाना जल्दी खाते हैं तो आप अपने शरीर के मेलाटोनिन को जारी करने के लिए पर्याप्त समय देते हैं। रात 10-2 बजे के बीच वृद्धि हार्मोन, मरम्मत एंजाइम, पुनर्स्थापनात्मक एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं और सुबह आपको तरोताजा महसूस करवाते हैं।

    #5

    वजन घटाने में मिलती है मदद 

    रात का खाना जल्दी खाने का सबसे बड़ा फायदा वजन कम होना है। जब आप शाम 7 बजे से पहले अपना भोजन कर लेते हैं तो अगली सुबह आपके भोजन के लिए काफी समय मिल जाता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

    साथ ही बेहतर पाचन से भी वजन घटाना आसान हो जाता है। अगर आप देर से खाना खाते हैं तो आप खाना ठीक से पचा नहीं पाएंगे और इससे आपका वजन बढ़ सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य टिप्स
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    खान-पान

    अल्ट्रा प्रोसेस्ड खाना शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए इससे जुडी अहम बातें  स्वास्थ्य
    अपराजिता के फूल की चाय से मिलते हैं कई फायदे, स्वाद भी होता है लाजवाब  स्वास्थ्य
    मक्खन पहुंचाता है स्वास्थ्य को नुकसान, जानिए इसके 5 स्वस्थ और पौष्टिक विकल्प  स्वास्थ्य
    निखरी त्वचा के लिए चावल के आटे में मिलाएं ये सामग्री, बनते हैं बढ़िए फेस पैक  त्वचा की देखभाल

    स्वास्थ्य टिप्स

    विश्व कैंसर दिवस: जानें क्यों बनाया जाता है ये दिन, इसका इतिहास और महत्व कैंसर
    अपने कॉफी के कप में मिलाएं घी, ऊर्जा के साथ मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ  खान-पान
    गाजर है पोषक तत्वों का खजाना, जानिए इसके सेवन से मिलने वाले लाभ   खान-पान
    इन खाद्य-पदार्थों को फ्रिज में रखने की न करें गलती, शरीर को पहुंच सकता है नुकसान खान-पान

    स्वास्थ्य

    फलों का सेवन दिलाएगा कब्ज से निजात, जानिए कैसे सुधरेगी पाचन क्रिया खान-पान
    धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं तो इन खाद्य पदार्थों से आज ही बनाएं दूरी  स्वास्थ्य टिप्स
    सोते वक्त चक्कर आते हैं तो हो जाएं सावधान, ये बीमारियां हो सकती हैं कारण  स्वास्थ्य टिप्स
    क्रैनबेरी के बढ़िया स्वाद के साथ होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, बनाएं डाइट का हिस्सा  स्वास्थ्य टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025