NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आज भी जारी रहेगी बारिश, दिल्ली में बूंदा-बांदी की संभावना
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आज भी जारी रहेगी बारिश, दिल्ली में बूंदा-बांदी की संभावना
    लगातार बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति

    उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आज भी जारी रहेगी बारिश, दिल्ली में बूंदा-बांदी की संभावना

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 12, 2022
    11:08 am

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के लोगों को बारिश से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आज भी बारिश जारी रह सकती है। अन्य राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है।

    इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में भी आज पूरे दिन बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। शहर को मंगलवार को ही कई दिन से हो रही बारिश से राहत मिली थी।

    स्थिति

    उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण 1,300 गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति

    उत्तर प्रदेश में पिछले छह दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जिससे 18 जिलों के 1,300 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं।

    आगरा शहर में क्षतिग्रस्त सड़कों और जलभराव से परेशान निवासियों ने प्रशासन की नींद तोड़ने के लिए अपनी कॉलोनियों के नाम बदल दिए हैं। उन्होंने अपनी कॉलोनियों को नरक पुरी, कीचड़ नगर, घिनौना नगर और नाला सरोवर जैसे नाम दिए हैं।

    दुर्घटनाएं

    उत्तर प्रदेश में बारिश से संबंधित दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत

    उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत भी हुई है।

    रविवार को उन्नाव में मकान गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं कानपुर देहात में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

    इसी तरह हरदोई में बिजली गिरने से दो लोगों और इटावा और औरैया में अन्य हादसों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    जानकारी

    मुख्यमंत्री ने जताया मौतों पर दुख, बचाव अभियान चलाने का निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन मौतों पर दुख व्यक्त किया है और प्रशासन को उनके परिजनों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और पुलिस को बचाव अभियान चलाने का निर्देश भी दिया है।

    अन्य राज्य

    इन राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना

    मौसम विभाग ने गोवा, सिक्किम और उत्तरी कर्नाटक में भी आज भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज बारिश हो सकती है।

    मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों में 15 अक्टूबर तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान भी लगाया है। वहीं आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 13 और 14 अक्टूबर और केरल में 15 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।

    दिल्ली

    दिल्ली में 1956 के बाद अक्टूबर में सबसे अधिक बारिश

    दिल्ली का बात करें तो यहां आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

    दिल्ली में इस महीने अब तक 128.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो 1956 के बाद सबसे अधिक है। अक्टूबर, 1956 में शहर में 236.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

    इसके अलावा रविवार को दिल्ली में पिछले 15 सालों में एक दिन में सबसे अधिक बारिश हुई थी।

    शहर में बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

    मौसम की स्थिति

    क्या असामान्य है अक्टूबर में बारिश होना?

    अक्टूबर में बारिश होना एकदम असामान्य नहीं है, लेकिन सालभर हो रहीं मौसम में बदलाव की घटनाएं चिंता पैदा करती हैं।

    आमतौर पर अक्टूबर में दक्षिण-पश्चिमी मानसून वापस लौट जाता है और उत्तर-पूर्वी मानसून अपना रास्ता बनाता है। इसके चलते देश के पूर्वी भागों में बारिश होती है।

    वहीं उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल बरसते हैं। हालांकि, इस साल मानसून लौटने में देरी होने के कारण कई हिस्सों में पानी बरस रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    उत्तर प्रदेश
    भारतीय मौसम विभाग
    बारिश

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    दिल्ली

    जस्टिन बीबर का दिल्ली में होने वाला शो रद्द, आयोजकों ने की पुष्टि जस्टिन बीबर
    दिल्ली में सामने आया मंकीपॉक्स का आठवां मामला, देश 13 हुई कुल संख्या संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    उत्तर प्रदेश: शुक्रवार को भारी बारिश के कारण हुए हादसों में हुईं 22 मौतें लखनऊ
    दिल्ली के अधिकांश सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल ही नहीं, 84 प्रतिशत पद खाली दिल्ली सरकार

    उत्तर प्रदेश

    UPPSC में मैनेजर (सिस्टम) के 1 पद के लिए 725 ने दी परीक्षा, सब फेल रोजगार समाचार
    जानवरों में फैली लंपी वायरस बीमारी से कैसे मुकाबला कर रहा है भारत? हरियाणा
    महाराष्ट्र: सांगली में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने 4 साधुओं को बेरहमी से पीटा महाराष्ट्र
    उत्तर प्रदेश: लखीमपुर में पेड़ से लटके मिले दो बहनों के शव, रेप के बाद हत्या रेप

    भारतीय मौसम विभाग

    मुंबई में 40 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा तापमान, जानिए इसके कारण और प्रभाव मुंबई
    देश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर, तटीय क्षेत्रों में लू ने किया परेशान गुजरात
    चक्रवात से सुरक्षित रहने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं? आपदा प्रबंधन ने बताया लाइफस्टाइल
    गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 122 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च महीना दिल्ली

    बारिश

    तमिलनाडु: सालेम में भारी बारिश से ढहे चार घर, कई लोग दबे तमिलनाडु
    असम में भारी बारिश और बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, 20,000 लोग प्रभावित राजस्थान
    मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में पिछले 122 सालों में सबसे गर्म रहा बीता अप्रैल महीना दिल्ली
    पहले हीटवेव और अब आंधी-तूफान, मौसम विभाग की दिल्ली के लिए नई चेतावनी जारी दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025