NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / बारिश के कारण उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 12 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट
    देश

    बारिश के कारण उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 12 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट

    बारिश के कारण उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 12 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट
    लेखन भारत शर्मा
    Oct 10, 2022, 09:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    बारिश के कारण उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 12 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट
    दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश से संबंधित हादसों में 12 लोगों की मौत।

    मानसून के जाने के समय के बाद उत्तर भारत सहित देशभर में बारिश का दौर जारी है। इससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बारिश से संबंधित घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

    भारी बारिश से उत्तर प्रदेश में हालात खराब

    उत्तर प्रदेश में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे घटित हादसों में रविवार को नौ लोगों की मौत हो गई। उन्नाव में मकान गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कानपुर देहात में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। इसी तरह हरदोई में बिजली गिरने से दो लोगों की तथा इटावा और औरैया में अन्य हादसों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद

    भारतीय मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में सोमवार को भी 18 से 24 घंटे के लिए भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसको देखते हुए लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद समेत कई जिलों में सोमवार को 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इसी तरह अन्य जिलों में भी ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं।

    आगरा में बारिश से परेशान लोगों ने बदले कालोनियों के नाम

    आगरा में बारिश से जलभराव होने तथा सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों ने अपनी कॉलोनियों के नाम ही बदल दिए। कई जगहों पर लोगों ने अपनी कॉलोनियों के बाहर नारक पुरी, कीचड़ नगर, घिनोना नगर, नाला सरोवर जैसे नाम खिलकर चिपका दिए हैं।

    दिल्ली में जारी है बारिश का दौर, हादसे में तीन की मौत

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश का दौर जारी है। रविवार को हुई बारिश ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2007 के बाद दिल्ली में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली के लाहौरी गेट के पास रविवार रात दो मंजिला इमारत गिर गई। इससे मलबे में दबने से चार वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं।

    इन राज्यों में है भारी बारिश की संभावना

    मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, अरुणांचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कारईकाल और केरल में भारी से भी भारी बारिश होने के आसार हैं। इनमें तमिलनाडु और रायसीमला में अगले पांच दिनों तक और अन्य राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा आदि में आंधी-तूफान की संभावना है।

    बारिश के कारण आई तापमान में गिरावट

    दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश का दौर जारी होने से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इससे लोगों को रात में सर्दी का अहसास होने लगा है। दिल्ली में न्यूतनम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम 19 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री और राजस्थान में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बारिश के कारण और गिरावट की संभावना जताई है।

    क्या असामान्य है अक्टूबर में बारिश होना?

    अक्टूबर में बारिश होना एकदम असामान्य नहीं है, लेकिन सालभर मौसम में बदलाव की लगातार हो रही घटनाएं चिंता पैदा करती हैं। साल के इस महीने में दक्षिण-पश्चिमी मानसून वापस लौट जाता है और उत्तर-पूर्वी मानसून अपना रास्ता बनाता है। इसके चलते देश के पूर्वी भागों में बारिश होती है। वहीं उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल बरसते हैं। हालांकि, इस साल मानसून लौटने में देरी होने के कारण कई हिस्सों में पानी बरस रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    मानसून
    उत्तर प्रदेश
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए कौन-कौन सी बड़ी घोषणाएं हुईं? बजट
    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: डेविड मलान ने लगाया चौथा वनडे अर्धशतक इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    महिंद्रा XUV400 को पसंद कर रहे लोग, पांच दिनों में बुक हुईं 10,000 यूनिट्स   महिंद्रा एंड महिंद्रा

    दिल्ली

    एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को मिली जमानत एयर इंडिया
    दिल्ली: पश्चिम विहार में ऑफिस से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: महिपालपुर से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाने वाली सड़क धंसी, यातायात प्रभावित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

    मानसून

    महिंद्रा XUV700 के मुकाबले कितनी दमदार है टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस? तुलना से समझिये टोयोटा
    चेन्नई में बारिश ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड, तीन लोगों की मौत चेन्नई
    देश के कई हिस्सों में साल के इस समय भी क्यों हो रही भारी बारिश? मुंबई
    बाढ़ग्रस्त पाकिस्तान में सब्जियों का संकट, भारत से निर्यात कर सकता है खाद्य पदार्थ पाकिस्तान समाचार

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: हापुड़ में सिरफिरे आशिक ने दूल्हे को दी धमकी, कहा- करिश्मा सिर्फ मेरी है उत्तर प्रदेश पुलिस
    लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगा 'गर्व से कहो हम शूद्र हैं' का पोस्टर समाजवादी पार्टी
    गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाले शख्स को ATS कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत लखनऊ
    उत्तर प्रदेश: महाराजगंज में 111 नवजात बच्चों की मौत, मां का दूध हो सकता है वजह शिशु मृत्यु दर

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली-NCR में आज भी बारिश की संभावना, पारा और गिरेगा दिल्ली
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    कश्मीर और शिमला में बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश में 200 से अधिक सड़कें बंद शिमला

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023