NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर, तटीय क्षेत्रों में लू ने किया परेशान
    अगली खबर
    देश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर, तटीय क्षेत्रों में लू ने किया परेशान
    देश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर

    देश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर, तटीय क्षेत्रों में लू ने किया परेशान

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 20, 2022
    10:00 am

    क्या है खबर?

    मार्च में ही देश में कई जगह गर्मी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

    राजस्थान के कई जिलों में तापमान अभी 40 डिग्री से पार चला गया है। वहीं उत्तरी गुजरात, सौराष्ट्र, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने लगी है।

    गर्मी

    पहाड़ी इलाकों में भी बढ़ा है तापमान

    मैदानी इलाकों के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी तापमान में इजाफा देखा गया है और यहां कई जगहों पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

    न्यूज18 से बात करते हुए भारतीय मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक ने बताया कि कई पहाड़ी इलाकों में तापमान बढ़ा है, लेकिन मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं कई मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

    मौसम अनुमान

    कई जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान

    मौसम विभाग का कहना है कि मार्च से मई तक उसके अनुमान के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिमी, पश्चिमी, पूर्वी तटीय इलाकों, हिमालय की तराई वाले कुछ क्षेत्रों और मध्य इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।

    एक वैज्ञानिक ने बताया कि देश के मध्य हिस्से में एक एंटी-साइक्लोन बन रहा है। आमतौर पर यह मार्च में होता है और हवाओं का रूख बदलता है। यह हवाओं को धरती की तरफ धकेलता है, जिससे जमीन के पास तापमान बढ़ जाता है।

    गर्मी

    तटीय इलाकों में भी लू ने किया परेशान

    मैदानी इलाकों में मार्च से गर्मी बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार तटीय इलाकों में चल रही लू ने कईयों को चौंकाया है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

    जानकारी के लिए बता दें कि मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री और तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री से अधिक होने पर संबंधित इलाकों को लू की चपेट में माना जाता है।

    राहत

    जल्द राहत मिलने के आसार

    मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि लोगों को बढ़ते तापमान से जल्द कुछ राहत मिल सकती है।

    दरअसल, मौसम की स्थिति दर्शा रही है कि कई जगहों पर तापमान में गिरावट आ रही है। इस वजह से 20 मार्च के अधिकतर जगहों पर लू से थोड़ी राहत मिल सकती है।

    हालांकि, पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में कई जगहों पर लोगों को अगले 2-3 दिन और इसी तरह की गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    राजस्थान
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर रजनीकांत

    गुजरात

    भूपेंद्र पटेल ने ली शपथ, बने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री अमित शाह
    गुजरात के नए मंत्रिमंडल ने ली शपथ, रुपाणी सरकार के सारे मंत्रियों की छुट्टी भाजपा समाचार
    जायडस कैडिला की दो खुराक वाली कोरोना वैक्सीन को मिली तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी वैक्सीन समाचार
    अनपढ़ लोग देश पर बोझ, कभी अच्छे नागरिक नहीं बन सकते- अमित शाह अमित शाह

    राजस्थान

    राजस्थान के मंत्री का विवादित बयान, कहा- कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़क बननी चाहिए कांग्रेस समाचार
    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद मुंबई में देंगे रिसेप्शन मुंबई
    विक्की-कैटरीना की शादी में मेहमानों को किन-किन नियमों का पालन करना होगा? सेलिब्रिटी गॉसिप
    'बैक टू वर्क' योजना के तहत राज्स्थान सरकार 15,000 महिलाओं को देगी नौकरी नौकरियां

    भारतीय मौसम विभाग

    मुंबई में 40 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा तापमान, जानिए इसके कारण और प्रभाव मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025