NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 122 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च महीना
    देश

    गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 122 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च महीना

    गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 122 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च महीना
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 02, 2022, 01:38 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 122 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च महीना
    गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 122 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च महीना

    पिछले महीने गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। भारतीय मौसम विभाग अनुसार, बीता मार्च पिछले 122 सालों का सबसे गर्म मार्च महीना रहा। पिछले महीने तापमान ने 2010 में दर्ज किए औसतन अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मार्च, 2010 में दिन का औसतन तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि बीते महीने औसतन तापमान 33.10 डिग्री तक पहुंच गया। 1901 के बाद से दर्ज किया गया यह मार्च का औसतन अधिकतम तापमान है।

    कई राज्यों में तापमान सामान्य से ऊपर

    राजधानी दिल्ली में 20 मार्च को 39.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान मे भी अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था।

    मार्च में बढ़ता आया है तापमान

    मार्च में तापमान का बढ़ना असामान्य नहीं है। 2020 और 2021 के मार्च में भी गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। मार्च, 2021 मासिक औसतन तापमान के हिसाब से 121 सालों का तीसरा सबसे गर्म मार्च महीना था। मौसम विभाग ने बताया कि देशभर में पिछले महीने अधिकतम, मध्यम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहे। देश के कई हिस्सों में पिछले महीने ही तापमान 40 डिग्री से पार पहुंच गया था।

    दुनियाभर में बढ़ी गर्मी

    जानकारों का कहना है कि मार्च में केवल भारत में ही गर्मी नहीं बढ़ी बल्कि दुनियाभर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। TOI से बात करते हुए राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि ने कहा कि वैश्विक स्तर पर तापमान बढ़ा है। यह जलवायु परिवर्तन का असर है। मौसम की अवधि, हीटवेव, बारिश, चक्रवात आदि पर इसका प्रभाव देखा जा सकता है। अब बारिश का इंतजार बढ़ गया है और गर्मी ज्यादा हुई है।

    अप्रैल में भी सामान्य से ज्यादा रहेगा तापमान

    मौसम विभाग का कहना है कि देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वोत्तर के इलाकों में इस महीने भी अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। वहीं देश के दक्षिणी हिस्सों में अधिकतम सामान्य से नीचे रहने के अनुमान है। वहीं उत्तर-पश्चिमी और मध्य इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। इसका मतलब है कि गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाएगी।

    लू की तीव्रता बढ़ने की आशंका

    इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (IIT) मद्रास के वैज्ञानिक रॉक्‍सी मैथ्‍यू कोल ने लू की तीव्रता बढ़ने की आशंका जताते हुए कहा कि कुछ दशकों में ग्‍लोबल वार्मिंग बढ़ी है। अब शॉर्ट-टर्म उपायों से आगे बढ़ने की जरूरत है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    गर्मियों और लू चलने के दौरान धूप में घर से बाहर निकलने से बचें। अगर धूप में घर से बाहर निकलना जरूरी है तो अपने सिर और हाथों को अच्छी से तरह से ढककर ही निकलें। इसके लिए आप कपड़े या फिर छाते का इस्तेमाल कर सकते हैं। खूब पानी पिएं और तरबूज, खरबूजा और संतरे जैसे पानी से भरपूर फलों और खाने में हल्के और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    हरियाणा
    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली

    केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से मांगी स्टेटस रिपोर्ट दिल्ली पुलिस
    केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़: अब तक आठ गिरफ्तार, हाई कोर्ट पहुंची AAP दिल्ली पुलिस
    10 दिनों में 9वीं बार महंगा हुआ तेल, 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम मुंबई
    अभिनेता व सांसद रवि किशन के बड़े भाई का कैंसर से निधन बॉलीवुड समाचार

    हरियाणा

    हरियाणा: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 700 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन स्वास्थ्य
    अब 10 मिनट में खाना डिलीवर करेगी जोमैटो, जानिये क्या है योजना और कैसे करेगी काम जोमैटो
    अस्पताल में लड़खड़ाती दिखीं सपना चौधरी, वायरल हुआ वीडियो बॉलीवुड समाचार
    हरियाणा बोर्ड: कक्षा 9 और 11 की परीक्षाएं 17 मार्च से होंगी शुरू, ऐसे देखें डेटशीट हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

    भारतीय मौसम विभाग

    चक्रवात से सुरक्षित रहने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं? आपदा प्रबंधन ने बताया लाइफस्टाइल
    देश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर, तटीय क्षेत्रों में लू ने किया परेशान गुजरात
    मुंबई में 40 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा तापमान, जानिए इसके कारण और प्रभाव मुंबई
    दिल्ली में कल से ठंड से मिल सकती है राहत, हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी दिल्ली

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023