NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ओमिक्रॉन का खतरा, मुंबई में 48 घंटों के लिए धारा 144 लागू
    अगली खबर
    ओमिक्रॉन का खतरा, मुंबई में 48 घंटों के लिए धारा 144 लागू
    मुंबई में धारा 144 लागू

    ओमिक्रॉन का खतरा, मुंबई में 48 घंटों के लिए धारा 144 लागू

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 11, 2021
    10:52 am

    क्या है खबर?

    ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने शहर में 48 घंटों के लिए धारा 144 लागू कर दी है। सप्ताहांत पर भीड़ जमा होने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    पुलिस ने बताया कि अगले दो दिनों तक मुंबई में सभी प्रकार की रैलियों और प्रदर्शनों पर पाबंदी रहेगी।

    बता दें कि पिछले कुछ समय से मुंबई समेत महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में इस नए वेरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

    मुंबई

    आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि ओमिक्रॉन वेरिएंट से लोगों को खतरे और अमरावती, मालेगांव और नांदेड़ में हुई हिंसक झड़पों के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आदेश जारी किया गया है।

    अगर कोई मुंबई शहर की सीमाओं के भीतर इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 188 और दूसरे प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 17 मामले

    कोरोना वायरस महामारी से देश के सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 17 पहुंच गई है।

    शुक्रवार को मुंबई में तीन और पुणे जिले में चार लोग इस वेरिएंट से संक्रमित पाए गए थे। ये सभी लोग विदेशों से भारत लौटे हैं।

    बताया जा रहा है कि संक्रमित पाए गए लोगों में एक तीन वर्षीय बच्चा भी शामिल है।

    शुक्रवार की बढ़ोतरी के बाद देश में ओमिक्रॉन के कुल 32 मामले हो गए हैं।

    जानकारी

    महाराष्ट्र में महामारी की क्या स्थिति?

    महाराष्ट्र में बीते दिन 695 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया और 12 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ यहां अब तक कुल 66,42,372 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, जिनमें से 1,41,223 लोगों की मौत हुई है।

    जानकारी

    खतरनाक क्यों माना जा रहा ओमिक्रॉन?

    पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पकड़ में आए ओमिक्रॉन वेरिएंट का वैज्ञानिक नाम B.1.1.529 है और इसकी स्पाइक प्रोटीन में 32 म्यूटेशन हैं।

    विशेषज्ञों का कहना है यह वेरिएंट वायरस के अन्य वेरिएंट्स की तुलना में अधिक संक्रामक और खतरनाक हो सकता है। इसके वैक्सीनों को चकमा देने की आशंका भी लगाई जा रही है।

    WHO ने इसे 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' करार दिया है और इस ऐलान के बाद कई देश यात्रा प्रतिबंध लागू कर चुके है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    ओमिक्रॉन का नया मूलकेंद्र बना डेनमार्क

    डेनमार्क इन दिनों ओमिक्रॉन वेरिएंट मूलकेंद्र बना हुआ है। बीते दो दिनों से डेनमार्क और ब्रिटेन में इस वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

    डेनमार्क में ओमिक्रॉन के 1,280 मामले पाए जा चुके हैं, जो इसके कुल मामलों का एक तिहाई है।

    वहीं ब्रिटेन में भी इससे संक्रमित लोगों की संख्या 1,000 से पार हो गई है। आने वाले दिनों में यहां ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    धारा 144
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 20 नक्सली ढेर, बड़े माओवादी नेता को घेरा गया छत्तीसगढ़
    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    मुंबई

    राहुल वैद्य को उनके गाने 'गरबे की रात' के लिए मिली जान से मारने की धमकी बॉलीवुड समाचार
    तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर, हवाई ईंधन से एक तिहाई महंगे बिक रहे पेट्रोल-डीजल दिल्ली
    विक्की कौशल ने कैटरीना से रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द सगाई कर लूंगा मनोरंजन
    मुंबई: महामारी की शुरुआत के बाद आज पहली बार कोरोना से कोई मौत नहीं दिल्ली

    महाराष्ट्र

    क्या है राज्यों द्वारा CBI को दी जाने वाली सामान्य सहमति और इसकी जरूरत क्यों? केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    महाराष्ट्र: चंद्रपुर नगर निगम ने कोरोना वैक्सीन लगवाने पर दिया टीवी जीतने का ऑफर वैक्सीन समाचार
    मध्य प्रदेश: महिला को बंधक बनाकर रेप, बच्चा पैदा करने के लिए किया मजबूर मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 11,850 नए मामले, 555 की मौत भारत की खबरें

    धारा 144

    संसद मार्च के लिए निकले JNU छात्रों की पुलिस से भिड़ंत, फीस बढ़ोतरी को देखेगी समिति दिल्ली
    नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन: मंगलुरू और लखनऊ में गोली लगने से तीन लोगों की मौत दिल्ली
    दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ मंडी हाउस से जंतर मंतर तक रैली, लगाई गई धारा 144 दिल्ली पुलिस
    आज अंबाला पहुंचेंगे राफेल लड़ाकू विमान; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, फोटो लेने पर प्रतिबंध हरियाणा

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते 8,603 लोग मिले संक्रमित, 415 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कानपुर: ओमिक्रॉन वेरिएंट के 'डर' से पत्नी और बच्चों की हत्या, आरोपी फरार कानपुर
    केवल विदेशों से नहीं आ रहा, भारत में पहले से हो सकता है ओमिक्रॉन- CCMB प्रमुख हैदराबाद
    दक्षिण अफ्रीका में 5 साल से कम के बच्चों में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण दक्षिण अफ्रीका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025