NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: महामारी की शुरुआत के बाद आज पहली बार कोरोना से कोई मौत नहीं
    देश

    मुंबई: महामारी की शुरुआत के बाद आज पहली बार कोरोना से कोई मौत नहीं

    मुंबई: महामारी की शुरुआत के बाद आज पहली बार कोरोना से कोई मौत नहीं
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 17, 2021, 07:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मुंबई: महामारी की शुरुआत के बाद आज पहली बार कोरोना से कोई मौत नहीं
    मुंबई: महामारी की शुरुआत के बाद आज पहली बार कोरोना से कोई मौत नहीं

    देश में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार कम हुई है और हालात सुधरने लगे हैं। राजधानी दिल्ली में जहां बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली मौतें थमी हैं, वहीं मुंबई में भी रविवार को एक भी मौत नहीं हुई। पिछले साल मार्च में महामारी की शुुरुआत के बाद से यह पहली बार है, जब देश की आर्थिक राजधानी में कोरोना के कारण एक भी मौत नहीं हुई है।

    मुंबई में रविवार को दर्ज हुए 367 मामले

    एक समय महामारी के कारण सर्वाधिक प्रभावित शहर रहे मुंबई में रविवार को कोरोना के 367 मामले सामने आए और कोई मौत नहीं हुई। बीते 24 घंटों में यहां 28,600 टेस्ट हुए और पॉजिटिविटी रेट गिरकर 1.27 प्रतिशत रह गई है। मुंबई में फिलहाल 5,030 सक्रिय मामले हैं यानी इन मरीजों का इलाज चल रहा है। शहर में कोई एक्टिव कंटेनमेंट जोन नहीं है, लेकिन अभी 50 इमारतों को सील रखा गया है।

    मुंबई में कुल 16,180 मौतें

    अप्रैल-मई में महामारी की दूसरी लहर की पीक के दौरान मुंबई में रोजाना 10,000 से अधिक मामले दर्ज हो रहे थे। उसके बाद से यहां हालात सुधरने शुरू हुए हैं। यहां अब तक 7.5 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 16,180 की मौत हुई है।

    पूरे राज्य में बेहतर हो रहे हालात

    मुंबई के साथ-साथ पूरे राज्य में हालात सुधर रहे हैं। महाराष्ट्र में बीते दिन कोरोना के 1,553 मामले सामने आए और 29 लोगों की मौत हुई। पिछले 17 महीनों में पहली बार इतने कम मामले दर्ज हुए हैं। देश के सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में अब तक 65,89,982 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है। इनमें से 29,627 सक्रिय मामले हैं, 64,16,998 लोग महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं और 1,39,760 लोगों की मौत हुई है।

    दिल्ली में भी कोई मौत नहीं

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी महामारी फिलहाल काबू में नजर आ रही है और यहां संक्रमण की रफ्तार धीमी बनी हुई है। रविवार को यहां 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और एक भी मौत दर्ज नहीं हुई। दिल्ली में अब तक कुल 14,39,390 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 320 सक्रिय मामले हैं, 25,089 लोगों की मौत हो चुकी है और 14,13,981 लोग महामारी को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

    पूरे देश में कैसे हैं हालात?

    देश में बीते दिन कोरोना के 14,146 नए मामले सामने आए और 144 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,40,67,719 हो गई है। इनमें से 1,95,846 सक्रिय मामले हैं और 4,52,124 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 97,65,89,540 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को 41,20,772 खुराकें लगाई गईं। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर
    डुकाटी सुपरस्पोर्ट्स 950 की तुलना में कितनी दमदार है नई सुजुकी हायाबुसा? यहां जानिए  सुजुकी
    वैरिकोज वेन्स का प्राकृतिक रूप से इलाज करने में सहायक हैं ये 5 योगासन योगासन
    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री

    मुंबई

    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी महाराष्ट्र
    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस

    दिल्ली

    RTE: निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया अगले हफ्ते से होगी शुरू शिक्षा
    सर्दियों में डेट के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के ये 5 रेस्टोरेंट लाइफस्टाइल
    दिल्ली: ग्रीन कॉरिडोर ने बचाई मरीज की जान, 12 मिनट में AIIMS से फोर्टिस पहुंचा दिल  दिल्ली पुलिस
    दिल्ली शराब नीति घोटाले में केजरीवाल का नाम भी आया, ED ने किए कई बड़े दावे  शराब नीति

    महाराष्ट्र

    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए पुणे

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023