NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विक्की कौशल ने कैटरीना से रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द सगाई कर लूंगा
    अगली खबर
    विक्की कौशल ने कैटरीना से रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द सगाई कर लूंगा
    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

    विक्की कौशल ने कैटरीना से रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द सगाई कर लूंगा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 17, 2021
    06:19 pm

    क्या है खबर?

    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप की चर्चा होती रही है। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्तों पर मुहर नहीं लगाई है।

    हाल में खबर आई थी कि विक्की और कैटरीना ने गुपचुप सगाई कर ली है। उनकी शादी की चर्चा भी बॉलीवुड के गलियारों में होती रहती है।

    अब विक्की ने खुद एक इंटरव्यू में कहा कि वह जल्द ही सगाई कर लेंगे। अपनी फिल्म 'सरदार उधम सिंह' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने यह खुलासा किया है।

    बयान

    सगाई की खबर पर विक्की ने कही ये बात

    विक्की ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा, "जितनी भी अफवाहें उठती हैं, वो मीडिया के कारण होता है। जब सही समय आएगा, तो हम सगाई कर लेंगे।"

    उन्होंने आगे हंसते हुए कहा, "इस तरह की खबरें आपके दोस्त ही फैलाते हैं। उसका भी टाइम आएगा।"

    विक्की किससे सगाई करेंगे, उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, ये जगजाहिर है कि वह अभिनेत्री कैटरीना को डेट कर रहे हैं और जल्द इस रिश्ते को नाम दे सकते हैं।

    सूचना

    कैटरीना-विक्की के रिश्ते को हर्षवर्धन ने किया था सार्वजनिक

    कैटरीना उन हस्तियों में शामिल थीं, जिन्होंने 'सरदार उधम सिंह' की विशेष स्क्रीनिंग में शिरकत किया था। उन्हें हमेशा विक्की के साथ देखा जाता है।

    हाल में दोनों के कॉमन फ्रेंड और अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने उनके रिश्ते का खुलासा किया था।

    एक चैट शो में हर्षवर्धन से पूछा गया था कि इंडस्ट्री के कौन से अफेयर हैं, जिनके साथ होने की अफवाह को वह सच मानते हैं। एक्टर ने कहा था, "विक्की और कैटरीना साथ हैं। यह सच है।"

    जानकारी

    कब से शुरू हुई दोनों के अफेयर की चर्चा?

    विक्की और कैटरीना को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया है। उन्हें पिछले साल आयोजित हुई ईशा अंबानी की होली पार्टी में पहली बार साथ देखा गया था।

    तभी से दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हुई थी। विक्की को कैटरीना के घर हुई क्रिसमस पार्टी में भी देखा गया। सोशल मीडिया पर भी दोनों के साथ होने का संकेत मिल चुका है।

    फैंस तो पहले ही उन्हें 'विकैट' के नाम से बुलाने लगे हैं।

    वर्कफ्रंट

    ये हैं विक्की और कैटरीना की आगामी फिल्में

    विक्की फिल्म 'मिस्टर लेले' में नजर आएंगे। वह सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' का भी हिस्सा हैं।

    वह फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें विक्की के साथ सारा अली खान नजर आएंगी।

    कैटरीना जल्द ही अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी। वह फिल्म 'टाइगर 3' में भी दिखेंगी। साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में भी कैटरीना काम कर रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    मनोरंजन
    कैटरीना कैफ
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण का पूरा वीडियो जारी किया बलूचिस्तान
    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार
    कौन हैं 'यात्री डॉक्टर' नवाकुंर चौधरी, जो ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में हैं? हरियाणा

    मुंबई

    महाराष्ट्र: मुंबई और पुणे में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी पुणे
    मुंबई: साकीनाका में महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड महाराष्ट्र
    फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी करेंगी बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू बॉलीवुड समाचार
    मुंबई के साकीनाका में हैवानियत की शिकार रेप पीड़िता की उपचार के दौरान मौत महाराष्ट्र

    मनोरंजन

    क्या नुसरत जहां ने कर ली यश दासगुप्ता से शादी? जन्मदिन की तस्वीरों ने किया इशारा बंगाली सिनेमा
    राजकुमार और कृति की 'हम दो हमारे दो' का ट्रेलर जारी, हॉटस्टार पर आएगी फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार
    लौकी का जूस पीने के बाद ताहिरा कश्यप को ICU में होना पड़ा भर्ती बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांड कमला पसंद के साथ समाप्त किया अनुबंध बॉलीवुड समाचार

    कैटरीना कैफ

    रोहित शेट्टी ने कटरीना को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, ये विवाद बना वजह! अक्षय कुमार
    एकता कपूर की 'नागिन' बनने के लिए तैयार थीं प्रियंका, कटरीना ने दिया था ये जवाब बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ के साथ कॉमेडी का तड़का लगाएंगी कटरीना, इस फिल्म में साथ आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    कटरीना को बॉलीवुड की 'सुपरहिरोइन' बनाने वाले हैं अली अब्बास जफर, मेगा बजट में बनेगी फिल्म अक्षय कुमार

    आगामी फिल्में

    अक्षय की डेब्यू वेब सीरीज 'द एंड' अगस्त, 2022 में अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज अक्षय कुमार
    अनुपम खेर को अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि अमेरिका
    आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद सोनू सूद ने जारी किया बयान, जानिए क्या कहा बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान ने गणेश विसर्जन पर लिखा नोट, लोग बोले- तुम काफिर हो बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025