NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ मंडी हाउस से जंतर मंतर तक रैली, लगाई गई धारा 144
    अगली खबर
    दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ मंडी हाउस से जंतर मंतर तक रैली, लगाई गई धारा 144

    दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ मंडी हाउस से जंतर मंतर तक रैली, लगाई गई धारा 144

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 24, 2019
    02:53 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में आज फिर से नागरिकता कानून के खिलाफ रैली होने जा रही है।

    दोपहर 12:30 बजे शुरु होने वाली ये रैली 'हम भारत के लोग' के बैनर तले मंडी हाउस से लेकर जंतर मंतर तक निकाली जाएगी।

    इस बीच दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस में धारा 144 लगा दी है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

    इससे फिर से 19 दिसंबर जैसी स्थिति बन सकती है जब हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था।

    जानकारी

    19 दिसंबर को थी लाल किले से शहीद पार्क तक रैली निकालने की योजना

    19 दिसंबर को 'हम भारत के लोग' के बैनर तले ही नागरिकता कानून के खिलाफ लाल किले से शहीद पार्क तक रैली निकालने की योजना बनाई गई थी। लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं थी और हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

    प्रदर्शन

    नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली में हो रहे हैं लगातार प्रदर्शन

    बता दें कि संसद से नागरिकता कानून पारित होने के बाद से ही दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन हो रहे हैं।

    इन प्रदर्शनों में छात्र सबसे आगे हैं और किसी भी राजनीतिक पार्टी का इनसे कोई संबंध नहीं है।

    इन प्रदर्शनों में जामिया मिलिया इस्लामिया, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) और दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के छात्र सबसे आगे हैं।

    कई नामी-गिरामी सामाजिक कार्यकर्ता भी इन प्रदर्शनों से जुड़े हुए हैं।

    पुलिस बर्बर कार्रवाई

    जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों पर दिल्ली पुलिस की बर्बर कार्रवाई से तेज हुए प्रदर्शन

    15 दिसंबर को नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों के ऊपर दिल्ली पुलिस की बर्बर कार्रवाई के बाद इन प्रदर्शनों में तेजी आई थी।

    पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसकर छात्रों की पिटाई की थी और आंसू गैस के गोले तक छोड़े थे।पुलिस ने लाइब्रेरी, हॉस्टल और शौचालय जैसी जगहों को भी नहीं छोड़ा था।

    इस कार्रवाई में 200 से अधिक छात्र घायल हुए थे।

    देशव्यापी प्रदर्शन

    19 दिसंबर को पूरे देश में एक साथ हुए प्रदर्शन

    जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों पर पुलिस की इस बर्बर कार्रवाई के बाद देशभर के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र सड़क पर उतर आए थे और IIT, IIM जैसे संस्थानों ने भी इसका विरोध किया था।

    इसके बाद 19 दिसंबर को पूरे देश में जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के समर्थन में और नागरिकता कानून के खिलाफ एक साथ प्रदर्शन किया गया और बड़ी-बड़ी रैलियां निकालीं गईं। इस दौरान लाखों लोग सड़कों पर आए।

    दिल्ली

    दिल्ली में पुलिस ने नहीं दी प्रदर्शन की इजाजत

    दिल्ली और मुबंई जैसे शहरों में नागरिकता कानून के खिलाफ 'हम भारत के लोग' के बैनर तले प्रदर्शन हुआ था।

    मुंबई में तो प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे और हजारों लोग रैली में शामिल हुए।

    लेकिन दिल्ली में पुलिस ने प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी और हजारों लोगों को हिरासत में ले लिया।

    हिरासत में लिए गए लोगों में स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव और छात्र नेता उमर खालिद आदि भी शामिल थे।

    जानकारी

    मेट्रो स्टेशनों और इंटरनेट को भी किया गया था बंद

    इन दौरान दिल्ली मेट्रो के लगभग 20 मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया था। यही नहीं दिल्ली को पहली बार इंटरनेट शटडाउन का सामना भी करना पड़ा। दिल्ली पुलिस के आदेश पर इंटरनेट को बंद किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी
    उमर खालिद

    ताज़ा खबरें

    शशि थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने पाकिस्तान के प्रति संवेदना का बयान वापस लिया शशि थरूर
    ICC ने क्रिकेट के नियमों में किए कई बड़े बदलाव, जानिए कब से होंगे लागू इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    केरल से असम तक भारी बारिश से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी  मानसून
    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार

    दिल्ली पुलिस

    दो महीने से वन विभाग इस हथिनी की कर रहा था तलाश, अब जाकर मिली दिल्ली
    दिल्ली एयरपोर्ट पर पांच अफगानी तस्कर गिरफ्तार, पेट में छिपाई थी 15 करोड़ की ड्रग्स अफगानिस्तान
    झारखंड में अलकायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, कई राज्यों के युवाओं का कर रहा था ब्रेनवॉश मुंबई
    Delhi Police Recruitment 2019: हेड कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन दिल्ली

    दिल्ली

    क्या ऐसे मिलेगा रेप मामलों में जल्दी न्याय? 15 राज्यों में फास्ट ट्रैक कोर्ट ही नहीं ओडिशा
    दिल्ली अग्निकांड: पीड़ितों ने आग में रहते हुए घर किए फोन, एक बोला- मरने वाला हूं दिल्ली पुलिस
    निर्भया के दोषियों के लिए तैयार हुआ फांसी का तख्त, डमी के साथ किया गया ट्रायल गृह मंत्रालय
    40 वर्षीय महिला का आरोप; चार साल की उम्र से रेप कर रहा मामा, कराया गर्भपात रेप

    जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी

    JNU देशद्रोह मामला: कन्हैया, खालिद समेत 10 पर आज चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस, जानें पूरा मामला दिल्ली पुलिस
    JNU: MBA में प्रवेश के लिए 20 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन, पढ़े पूरी जानकारी शिक्षा
    कन्हैया कुमार पर चार्जशीट में इन धाराओं पर लगे आरोप, मिल सकती है उम्रकैद की सजा दिल्ली पुलिस
    JNU देशद्रोह मामला: कोर्ट ने पुलिस की चार्जशीट लौटाई, कहा- दिल्ली सरकार की अनुमति लेकर आओ दिल्ली पुलिस

    उमर खालिद

    JNU मामला: कन्हैया पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देगी दिल्ली सरकार दिल्ली पुलिस
    क्यों खतरनाक है मीडिया का CRPF कॉन्स्टेबल खुशबू चौहान को "देश की आवाज" बताना? भारत की खबरें
    हरियाणा: उमर खालिद पर हमला करने वाला शख्स लड़ेगा विधानसभा चुनाव, शिवसेना ने दिया टिकट हरियाणा
    नागरिकता कानून: कई इलाकों में मोबाइल कॉल और इंटरनेट बंद, रामचंद्र गुहा समेत कई हिरासत में दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025