Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / असम और बिहार में बाढ़ से 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित, 40 की मौत
देश

असम और बिहार में बाढ़ से 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित, 40 की मौत

असम और बिहार में बाढ़ से 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित, 40 की मौत
लेखन मुकुल तोमर
Jul 16, 2019, 07:15 pm 3 मिनट में पढ़ें
असम और बिहार में बाढ़ से 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित, 40 की मौत

जहां देश के कई हिस्से सूखे का सामना कर रहे हैं, वहीं कई राज्यों में बाढ़ की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बिहार और असम बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बिहार में बाढ़ से 25.71 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 25 पहुंच गई है। वहीं, उत्तर-पूर्वी राज्य असम में 46 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

राहत और बचाव कार्य
नीतीश कुमार ने विधानसभा में दी राहत कार्यों की जानकारी

राज्य के 16 जिलों में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी। इससे पहले रविवार और सोमवार को उन्होने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। उन्होंने बताया, "मैंने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने का आदेश दिया है। NDRF और SDRF की 16 टीमें इसमें लगी हुई हैं और उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 1.25 लाख लोगों को बचाया है।"

सावधानी
पानी से उपजने वाली बीमारियों के लिए भी उपाय

नीतीश ने बताया कि प्रभावित इलाकों में 199 राहत कैंप लगाए गए हैं, जिनमें 1.16 लाख लोगों ने शरण ले रखी है। वहीं, 676 सामुदायिक रसोई भी चल रही हैं। उन्होंने आगे बताया, "डायरिया जैसी पानी से उपजने वाली बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छ पीने के पानी और दवाईयों का उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।" बता दें कि राज्य की 5 नदियों में बाढ़ आ रखी है, जिससे राज्य बुरी तरह प्रभावित है।

असम बाढ़
असम के 33 में से 30 जिले बाढ़ से प्रभावित

अगर असम की बात करें तो बाढ़ का प्रभाव 28 से बढ़कर 30 जिलों में फैल गया है और मात्र 3 जिले ऐसे बचे हैं, जहां बाढ़ का कोई असर नहीं। इससे 4157 गांवों के कुल 46 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 1,53,211 हेक्टेयर इलाके में फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। राज्य में 15 NDRF टीमों के कुल 380 जवान राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं और सेना को अलर्ट पर रखा गया है।

बाढ़ का कारण
खतरे के निशान से ऊपर बह रही है ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां

उत्तर-पूर्वी भारत में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे वहां के कई राज्यों में बाढ़ आई हुई है। असम के गुवाहाटी, जोरहाट, तेजपुर,गोलपारा और धुबरी में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते और बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे बाढ़ की इस समस्या के और अधिक बढ़ने की आशंका है। इसलिए सेना को अलर्ट पर रखा गया है।

अन्य राज्य
उत्तर-पूर्व के ये राज्य भी बाढ़ से प्रभावित

मेघालय के कई इलाके बाढ़ के कहर का सामना कर रहे हैं। राज्य में 150 से अधिक गांवों के 1.2 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से राज्य में 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं, मिजोरम के लुंगलेई जिले में बाढ़ के बढ़ते प्रभाव के बीच 32 गांवों के लगभग 1000 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। बाढ़ से राज्य में अब तक 5 लोगों की मौत हुई है। त्रिपुरा में बाढ़ का प्रभाव घट रहा है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
बिहार
मेघालय
मिजोरम
असम
नीतीश कुमार
ताज़ा खबरें
घर पर ही बनाकर खाएं ये तंदूरी व्यंजन, आसान हैं रेसिपी
घर पर ही बनाकर खाएं ये तंदूरी व्यंजन, आसान हैं रेसिपी लाइफस्टाइल
अब भारत में ही होगा कारों का क्रैश टेस्ट, सरकार ने दिखाई हरी झंडी
अब भारत में ही होगा कारों का क्रैश टेस्ट, सरकार ने दिखाई हरी झंडी ऑटो
आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को चार विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को चार विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता राजनीति
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया गर्भपात कराने का संवैधानिक अधिकार
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया गर्भपात कराने का संवैधानिक अधिकार दुनिया
बिहार
बिहार: मधुबनी जिले में नेशनल हाईवे पर 100 से अधिक गड्ढे, उठ रहे सवाल
बिहार: मधुबनी जिले में नेशनल हाईवे पर 100 से अधिक गड्ढे, उठ रहे सवाल देश
बिहार: अग्निपथ योजना विरोधी प्रदर्शनों के कारण BEd CET स्थगित
बिहार: अग्निपथ योजना विरोधी प्रदर्शनों के कारण BEd CET स्थगित करियर
दिल्ली जा रहे स्पाइस जेट के विमान में लगी आग, पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली जा रहे स्पाइस जेट के विमान में लगी आग, पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग देश
अग्निपथ योजना: सिंकदराबाद हिंसा के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा, व्हाट्सऐप के जरिए जुटाई थी भीड़
अग्निपथ योजना: सिंकदराबाद हिंसा के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा, व्हाट्सऐप के जरिए जुटाई थी भीड़ देश
अग्निपथ विरोधी प्रदर्शन: बिहार में रेलवे की 700 करोड़ रुपये की संपत्ति तबाह, 718 गिरफ्तार
अग्निपथ विरोधी प्रदर्शन: बिहार में रेलवे की 700 करोड़ रुपये की संपत्ति तबाह, 718 गिरफ्तार देश
और खबरें
मेघालय
खूबसूरत पर्यटन स्थल है शिलांग, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें
खूबसूरत पर्यटन स्थल है शिलांग, घूमने जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें लाइफस्टाइल
असम में बाढ़ का कहर: अब तक 7 लोगों की मौत, 2 लाख से ज्यादा प्रभावित
असम में बाढ़ का कहर: अब तक 7 लोगों की मौत, 2 लाख से ज्यादा प्रभावित देश
असम में जहरीली मशरूम खाने से दो दिनों में हुई 13 लोगों की मौत
असम में जहरीली मशरूम खाने से दो दिनों में हुई 13 लोगों की मौत देश
बेंगलुरु में DPS सहित 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बेंगलुरु में DPS सहित 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने संभाला मोर्चा देश
मेघालय में बेरोजगारी को लेकर पनपा नया उग्रवादी संगठन, मुख्यमंत्री को दी बम धमाकों की धमकी
मेघालय में बेरोजगारी को लेकर पनपा नया उग्रवादी संगठन, मुख्यमंत्री को दी बम धमाकों की धमकी देश
और खबरें
मिजोरम
कोरोना वायरस: मिजोरम सरकार ने लोगों से घर पर भी हमेशा मास्क पहनकर रहने को कहा
कोरोना वायरस: मिजोरम सरकार ने लोगों से घर पर भी हमेशा मास्क पहनकर रहने को कहा देश
मणिपुर: फर्जी आधार कार्ड के साथ म्यांमार के 28 नागरिक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
मणिपुर: फर्जी आधार कार्ड के साथ म्यांमार के 28 नागरिक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस देश
पिछले चार दिनों में म्यांमार की सीमा पार कर मिजोरम पहुंचे 2,000 से अधिक लोग
पिछले चार दिनों में म्यांमार की सीमा पार कर मिजोरम पहुंचे 2,000 से अधिक लोग देश
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच संक्रमण दर में इजाफा बढा रहा चिंता
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच संक्रमण दर में इजाफा बढा रहा चिंता देश
हैलाकांडी स्कूल में बम धमाके होने के बाद असम-मिजोरम सीमा पर फिर से बढ़ा तनाव
हैलाकांडी स्कूल में बम धमाके होने के बाद असम-मिजोरम सीमा पर फिर से बढ़ा तनाव देश
और खबरें
असम
असम में बाढ़ का कहर जारी; अब तक 107 की मौत, 45 लाख से अधिक प्रभावित
असम में बाढ़ का कहर जारी; अब तक 107 की मौत, 45 लाख से अधिक प्रभावित देश
महाराष्ट्र का सियासी संकट: विधायकों को होटल में रखने पर कितना खर्च हो रहा है?
महाराष्ट्र का सियासी संकट: विधायकों को होटल में रखने पर कितना खर्च हो रहा है? राजनीति
असम: बाढ़ का प्रकोप जारी; 25 लोगों की मौत, 32 जिलों के 31 लाख लोग प्रभावित
असम: बाढ़ का प्रकोप जारी; 25 लोगों की मौत, 32 जिलों के 31 लाख लोग प्रभावित देश
छुट्टी लेकर मतदान न करने वालों का पता लगाएगा चुनाव आयोग, बनाई विशेष योजना
छुट्टी लेकर मतदान न करने वालों का पता लगाएगा चुनाव आयोग, बनाई विशेष योजना देश
AAP ने असम के मुख्यमंत्री पर लगाया PPE किट के सौटे में भ्रष्टाचार करने का आरोप
AAP ने असम के मुख्यमंत्री पर लगाया PPE किट के सौटे में भ्रष्टाचार करने का आरोप राजनीति
और खबरें
नीतीश कुमार
नीतीश कुमार और नवीन पटनायक के समर्थन के बाद द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय
नीतीश कुमार और नवीन पटनायक के समर्थन के बाद द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय राजनीति
प्रशांत किशोर ने बताया कांग्रेस के साथ न जुड़ने का कारण, कहा- मेरा रिकॉर्ड खराब किया
प्रशांत किशोर ने बताया कांग्रेस के साथ न जुड़ने का कारण, कहा- मेरा रिकॉर्ड खराब किया राजनीति
नीतीश का भाजपा को एक और झटका, केंद्र में एकमात्र मंत्री को नहीं दी राज्यसभा टिकट
नीतीश का भाजपा को एक और झटका, केंद्र में एकमात्र मंत्री को नहीं दी राज्यसभा टिकट राजनीति
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक राजनीति
असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत
असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022